एसएससी एमटीएस आवेदन 2025 (SSC MTS Application 2025 in hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 6 अगस्त 2025 को रात 11 बजे के बाद बंद कर दिया गया। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 4 से 6 अगस्त तक दी गई थी। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र सुधार के लिए, लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से उम्मीदवारों को एमटीएस आवेदन पत्र सुधार लिंक पर जाकर आवेदन सुधार करना था । आयोग ने पहले आवेदन सुधार की तिथि 29 से 31 जुलाई रखी थी जिसे बदल कर 4 - 6 अगस्त कर दी गई थी। मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पद पर भर्ती के लिए एसएससी एमटीएस सीबीटी 2025 (SSC MTS CBT 2025 in Hindi) परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक होगा।
मआयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 26 जून 2025 को, एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 (SSC MTS online application 2025 in hindi) जारी किया था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से एसएससी एमटीएस (SSC MTS in hindi) लिंक पर जा सकते हैं।
एसएससी एमटीएस लिंक
आयोग द्वारा जारी एसएससी एमटीएस ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2025 थी। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 थी। एसएससी एमटीएस 2025 भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होती है और इसके बाद एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ आवेदन पत्र भरने की अनुमति मिलती है। एसएससी एमटीएस आवेदन 2025 से पहले, उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड देखने की सलाह दी जाती है।
एसएससी द्वारा एमटीएस भर्ती के लिए जारी सूचना देखें -

एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 (SSC MTS application form 2025 in hindi) के लिए आवेदन शुल्क भी देना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ है। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र को भरते समय त्रुटि होने पर उसे संपादित करने के लिए एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार विंडो (SSC MTS application correction window in hindi) की सुविधा दी जाएगी।
ल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पद पर भर्ती के लिए, एसएससी एमटीएस पंजीकरण फॉर्म 2025 (SSC MTS registration form 2025 in hindi) को कैसे पूरा करें, पात्रता और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए, इस लेख को पढ़ें।
आयोग ग्रुप 'सी' अराजपत्रित, गैर-मंत्रालयिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा यानी एसएससी एमटीएस परीक्षा (SSC MTS exam in hindi) आयोजित करता है।
सूचना | विवरण |
परीक्षा का नाम | एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
संक्षिप्त नाम | एसएससी एमटीएस और हवलदार |
संचालन प्राधिकरण | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
परीक्षा के चरण |
|
परीक्षा का तरीका | सीबीटी: ऑनलाइन- वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय प्रश्न) पीईटी/पीएसटी - ऑफलाइन |
एसएससी एमटीएस इवेंट्स | एसएससी एमटीएस तिथियां |
एसएससी मल्टीटास्किंग और हवलदार 2025 आवेदन प्रारंभ | 26 जून, 2205 |
एसएससी एमटीएस आवेदन अंतिम तिथि | 24 जुलाई, 2025 |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 25 जुलाई 2025 |
| एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार | 4-6 अगस्त 2025 |
एसएससी एमटीएस 2025 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
एसएससी एमटीएस 2025 सीबीटी परीक्षा तिथि | 20 सितंबर से 24 अक्टूबर, 2025 |
एसएससी एमटीएस 2025 आंसर की | सूचित किया जाएगा |
एसएससी एमटीएस 2025 आंसर की पर आपत्ति | सूचित किया जाएगा |
एसएससी एमटीएस परिणाम 2025 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी एमटीएस पीईटी/पीएसटी तिथियां 2025 | सूचित किया जाएगा |
फ़ाइनल रिजल्ट 2025 की घोषणा | सूचित किया जाएगा |
मुख्य बिंदु | विवरण |
राष्ट्रीयता | अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए |
आयु | सीबीएन (राजस्व विभाग) में एमटीएस और हवलदार - 18 से 25 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। सीबीआईसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस में कुछ पद - 18 से 27 वर्ष, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट। |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष उत्तीर्ण |
कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र (SSC MTS 2025 application form in hindi) को ऑनलाइन मोड में जारी करता है। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 लिंक (SSC MTS application form 2025 link) 24 जुलाई 2025 तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र सुधार विंडो की सुविधा दी जाएगी।
न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसएससी एमटीएस आवेदन अंतिम तिथि (SSC MTS application last date in hindi) से पहले ऑनलाइन मोड में एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में सभी विवरण भरकर, दस्तावेजों को स्कैन करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके भरा जा सकता है।
एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज और विवरण पहले से तैयार रखने चाहिए।
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
स्कैन किया गया बाएं अंगूठे का निशान
आधार कार्ड विवरण
वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
बुनियादी व्यक्तिगत विवरण
शैक्षणिक योग्यता विवरण
आवेदन शुल्क भुगतान विवरण
मुख्य बिंदु | डॉक्यूमेंट का आयाम | फाइल एक्सटेंशन | आकार |
फोटोग्राफ | 100 x 120 pixels 3.5 cm (width) x 4.5 cm (height) | jpg/ jpeg | 20kb - 50kb |
हस्ताक्षर | 140 x 60 pixels 4.0 cm (width) x 3.0 cm (height) | jpg/ jpeg | 10kb - 20kb |
एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र (SSC MTS application form in hindi) के दो भाग हैं - एसएससी पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया। आवेदकों को एसएससी मल्टीटास्किंग आवेदन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखना चाहिए :
एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन भाग 1 - रजिस्ट्रेशन
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
व्यक्तिगत जानकारी - नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सबमिट करके पंजीकरण करें।
सफल पंजीकरण के बाद आवेदकों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
एसएससी एमटीएस 2025 भाग 2 - आवेदन पत्र भरना
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र का भाग 2 पूरा करें।
आवेदकों को परीक्षा केंद्र, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
अधिकारियों द्वारा सुझाए गए निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में करें।
ऑफलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आवेदकों को चालान का प्रिंटआउट लेना होगा।
घोषणा से सहमत हों और पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
अन्य एसएससी परीक्षा के लिए आवेदन के बारे में जानें -
एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र शुल्क केवल उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क (SSC MTS application fee) नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है।
एसएससी एमटीएस आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
General/ OBC | 100 रुपये |
Others | शुल्क माफ |
ये भी देखें : SSC MTS cut off 2025
जो लोग एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 सफलतापूर्वक जमा करेंगे, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। एमटीएस आवेदन स्टेटस जानने के लिए कि उनका एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र स्वीकार किया गया है या नहीं, उम्मीदवार क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों पर निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके ‘एसएससी एमटीएस आवेदन स्थिति देखें’ पर क्लिक कर सकते हैं -
रजिस्ट्रेशन नंबर
जेंडर (लिंग)
जन्म तिथि
कैप्चा
एसएससी एमटीएस लॉगिन पासवर्ड नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्राप्त किया जा सकता है।
एसएससी एमटीएस लॉगिन विंडो पर "पासवर्ड भूल गए" बटन पर क्लिक करें
एक नई विंडो खुलेगी और स्थायी राज्य और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर जैसे विवरण दर्ज करें और इसे सबमिट करें
कुछ ही मिनटों में, उम्मीदवारों को इसके बारे में एक संदेश और ईमेल प्राप्त होगा।
एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड को ठीक से पढ़ें।
एमटीएस आवेदन पत्र में दर्ज व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण की जाँच करें
जाँच करें कि क्या दस्तावेजों के आयाम आयोग द्वारा निर्धारित किए गए आयामों के समान हैं।
प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी द्वारा आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए सीमित समय तक सुविधा दी जाती है। हालांकि, उम्मीदवार सभी कॉलम में सुधार नहीं कर सकते। आयोग द्वारा निर्धारित कॉलम में ही सुधार की सुविधा दी जाती है।
एसएससी एमटीएस 2025 आवेदन पत्र 26 जून, 2025 को ssc.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया।
18 से 25 वर्ष या 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए एसएससी एमटीएस पात्रता मानदंड देखें।
एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ 2025 आवेदन शुल्क यूआर और ओबीसी के लिए 100 रुपये है।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
To apply for the SSC MTS (Multi-Tasking Staff) exam, candidates must have passed the Class 10 (Matriculation) or equivalent examination from a recognized board. The age limit is 18 to 25 years (up to 27 for certain Havaldar posts), with category-wise age relaxations up to 15 years
Ssc mts ke form aap khud bhi bhar sakti h official site or emitrr prr jaa krr bhi bharva sakti h best hoga ab aap e mitr prr bharva le kunki 31 July uski last date
Hello Siddhu
You can download the previous year's question paper from the link given below:
https://competition.careers360.com/articles/ssc-mts-question-paper
Hope it helps.
Hello,
Yes, if your date of birth is 2 June 2008 , then you will be 18 years old in June 2026 .
SSC MTS generally requires candidates to be at least 18 years old and have passed Class 10. The age limit for most MTS posts is 18–25 years,
Aap is link se SSC MTS answer key check kar sakte hain.
Apply for Online M.Com from Manipal University