Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Rajasthan Home Guard Recruitment 2026 Selection Process)- पात्रता
    • लेख
    • राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Rajasthan Home Guard Recruitment 2026 Selection Process)- पात्रता

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Rajasthan Home Guard Recruitment 2026 Selection Process)- पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 17 Mar 2026, 02:25 PM IST

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया- निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (पीएसटी) 16 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान होमगार्ड पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च को जारी किया गया है। होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। PET और PST परीक्षण के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध और पारदर्शी तरीके से तैयार किया गया है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित हो सके।

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Rajasthan Home Guard Recruitment 2026 Selection Process)- पात्रता
    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    राजस्थान होम गार्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कुल 45 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता (PET) और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए निर्धारित हैं। राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया की शुरुआत शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से होगी। इन चरणों में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 फिजिकल टेस्ट का आयोजन प्रदेश के नौ जिलों अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर में होगा। परीक्षा का आयोजन संबंधित जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों तथा सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने आवंटित केंद्र पर तय तिथि के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य होगा। राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया: एक नजर

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती (Rajasthan home guard bharti) के तहत 3842 पदों पर भर्ती होगी, जिनका चयन पीईटी और पीएसटी प्रतियोगिता परीक्षा के आधार की जाएगी। PET के लिए 25 अंक और विशेष योग्यता के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। नीचे भर्ती से संबंधित मुख्य बिंदू व तिथियां देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती संगठन

    होमगार्ड विभाग, राजस्थान (निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान)

    पद का नाम

    होमगार्ड

    कुल पद

    3842

    आवेदन की तिथि

    12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023

    एडमिट कार्ड

    9 मार्च 2026

    राजस्थान होम गार्ड शारीरिक परीक्षा

    16 मार्च 2026 से आरंभ


    राजस्थान होम गार्ड परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 के तहत चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन वर्ष 2023 में जारी किए गए थे, जबकि इसकी प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों का चयन कुल 45 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता (PET) और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए निर्धारित हैं। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से होगी। इन दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में, प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं हैं।
    पढ़ें:- यूपी पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया क्या है?

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया: शारीरिक मापदंड

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया के तहत शारीरिक मापदंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजस्थान होम गार्ड द्वारा निर्धारित ये मानक उम्मीवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस को परखने के लिए तय किए गए हैं। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित ऊंचाई, सीना और अन्य शारीरिक योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य होता है, तभी वे आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

    1773736735948

    पुलिस भर्ती 2025:

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया: दौड़

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 में दौड़ मानदंड चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। राजस्थान होम गार्ड द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के तहत उम्मीदवारों की दौड़ के माध्यम से उनकी फिटनेस और सहनशक्ति का आकलन किया जाता है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में तय दूरी पूरी करनी होती है, तभी वे अगले चरण के लिए पात्र माने जाते हैं। नीचे दिए गए संदर्भ में मापदंड देखें।

    1773736735999

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया: शारीरिक दक्षता

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 में शारीरिक दक्षता (Physical Efficiency Test - PET) चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राजस्थान होम गार्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षण में पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए चिन-अप और गोला फेंक जैसी गतिविधियों के माध्यम से ताकत, सहनशक्ति और फुर्ती को आंका जाता है। नीचे दिए गए संदर्भ से मापदंड देखें।

    1773736736042

    उपयोगी लिंक

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया: पीईटी और पीएसटी आवश्यक निर्देश

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 के तहत शारीरिक दक्षता (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि दोनों परीक्षणों में प्रदर्शन करने का केवल एक ही मौका मिलेगा। किसी भी कारण से परीक्षा छोड़ने या निर्धारित मानक पूरे न करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करना, आवश्यक दस्तावेज साथ रखना और निर्धारित फिटनेस मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

    • एडमिट कार्ड अनिवार्य – उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।

    • उपस्थित होने का समय – निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवंटित केंद्र पर समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

    • शारीरिक मापदंड – ऊंचाई, सीना और अन्य शारीरिक मानक भर्ती नियमों के अनुसार होने चाहिए।

    • दौड़ मानक – उम्मीदवारों को निर्धारित दूरी तय समय में पूरी करनी होगी।

    • शारीरिक दक्षता (PET) – पुरुष और महिला दोनों के लिए चिन-अप, गोला फेंक और अन्य फिटनेस गतिविधियों का प्रदर्शन करना अनिवार्य है।

    • स्वास्थ्य और सुरक्षा – किसी भी तरह की चोट से बचाव के लिए उचित कपड़े और जूते पहनें।

    • निर्देशों का पालन – परीक्षा केंद्र पर नियुक्त अधिकारी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन – PET और PST में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • असफल उम्मीदवार – जो निर्धारित मानक पूरे नहीं करेंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अंतर्गत दौड़ और अन्य निर्धारित शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा। वहीं शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में लंबाई, सीना आदि शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

    • एक ही अवसर- PET और PST परीक्षण के लिए एक ही मौका दिया जाएगा। इसलिए सभी निर्देशों का पालन करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप-तौल परीक्षा में शामिल हों।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या हैं?
    A:

    राजस्थान होम गार्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कुल 45 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता (PET) और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए निर्धारित हैं।

    Q: क्या राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा होगी?
    A:

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। PET और PST परीक्षण के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)