Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 (Rajasthan Home Guard Bharti 2026) - परीक्षा (शुरू), एडमिट कार्ड जारी
    • लेख
    • राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 (Rajasthan Home Guard Bharti 2026) - परीक्षा (शुरू), एडमिट कार्ड जारी

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 (Rajasthan Home Guard Bharti 2026) - परीक्षा (शुरू), एडमिट कार्ड जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 May 2026, 11:12 AM IST

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 (Rajasthan Home Guard Bharti 2026) - निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट (Rajasthan home guard physical test) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान होमगार्ड रिजल्ट जिलावार जारी किया जा रहा है। लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 2022-23/654-702 के तहत आयोजित फिजिकल परीक्षा का परिणाम जिलावार जारी किया जा रहा है। होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होना था। फिजिकल में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।
    1778477760519

    This Story also Contains

    1. राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा - 9 जिलों में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा
    2. राजस्थान होम गार्ड पीईटी पीएसटी से संबंधित आवश्यक निर्देश
    3. राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 (Rajasthan Home Guard Bharti 2026) - परीक्षा (शुरू), एडमिट कार्ड जारी
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (पीएसटी) 16 मार्च 2026 से कई दिनों तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। परीक्षा तिथि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दी गई थी। राजस्थान होमगार्ड पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च को जारी किया गया था। राजस्थान होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना था। होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। सीधे पीईटी पीएसटी का आयोजन 16 मार्च 2026 से होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में भी राजस्थान होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1773134220804

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन पत्र 2023 में जारी किया गया था जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अब मार्च 2026 मे हो रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट का आयोजन 16 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 45 अंकों के आधार पर होगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए तय हैं। परीक्षा 9 जिलों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    राजस्थान होमगार्ड अधिसूचना देखें

    1772022140869

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती (Rajasthan home guard bharti) के तहत 3842 पदों के लिए पीईटी और पीएसटी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से होगा। PET के लिए 25 अंक और विशेष योग्यता के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 45 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती संगठन

    होमगार्ड विभाग, राजस्थान (निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान)

    पद का नाम

    होमगार्ड

    कुल पद

    3842

    आवेदन की तिथि

    12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023

    एडमिट कार्ड9 मार्च 2026

    राजस्थान होम गार्ड शारीरिक परीक्षा

    16 मार्च 2026 से आरंभ


    राजस्थान होम गार्ड परिणाम
    17 अप्रैल 2026 से (जिलावार)

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा - 9 जिलों में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा

    भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू होकर 11 फरवरी 2023 तक चली थी। इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा विशेष योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 फिजिकल टेस्ट का आयोजन प्रदेश के नौ जिलों अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर में होगा। परीक्षा का आयोजन संबंधित जिला प्रशिक्षण केंद्रों, उपकेंद्रों तथा सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने आवंटित केंद्र पर तय तिथि के अनुसार उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    राजस्थान होम गार्ड पीईटी पीएसटी से संबंधित आवश्यक निर्देश

    प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अंतर्गत दौड़ और अन्य निर्धारित शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण किया जाएगा। वहीं शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) में लंबाई, सीना आदि शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3842 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें से 3545 पद शहरी क्षेत्र के होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए निर्धारित हैं, जबकि 297 पद सीमा गृह रक्षक के लिए आरक्षित हैं।

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा मुख्य रूप से पहले शारीरिक दक्षता यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), शारीरिक मानक यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों के आधार पर इंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)