Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम 2026 -27 (Rajasthan home guard result) - होमगार्ड फिजिकल परीक्षा परिणाम तिथि
    • लेख
    • राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम 2026 -27 (Rajasthan home guard result) - होमगार्ड फिजिकल परीक्षा परिणाम तिथि

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम 2026 -27 (Rajasthan home guard result) - होमगार्ड फिजिकल परीक्षा परिणाम तिथि

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Mar 2026, 09:52 AM IST

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट (Rajasthan home guard physical test) का आयोजन 16 मार्च 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। राजस्थान होमगार्ड पीईटी परीक्षा के कुछ दिनों बाद राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में शामिल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में भी राजस्थान होमगार्ड रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम (Rajasthan home guard result) - मुख्य तिथियां
    2. वर्ष 2023 में जारी हुआ था आवेदन, 2026 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
    3. राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे देखें
    4. राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है? (Rajasthan home guard selection process)
    5. राजस्थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा फाइनल परिणाम
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम 2026 -27 (Rajasthan home guard result) - होमगार्ड फिजिकल परीक्षा परिणाम तिथि
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया जानें

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती (Rajasthan home guard bharti) के तहत 3842 पदों पर भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। सीधे पीईटी पीएसटी के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। PET के लिए 25 अंक और विशेष योग्यता के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 45 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम (Rajasthan home guard result) - मुख्य तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती संगठन

    होमगार्ड विभाग, राजस्थान (निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान)

    पद का नाम

    होमगार्ड

    कुल पद

    3842

    आवेदन की तिथि

    12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023

    एडमिट कार्ड

    9 मार्च 2026

    राजस्थान होम गार्ड शारीरिक परीक्षा

    16 मार्च 2026 से आरंभ


    राजस्थान होम गार्ड परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    वर्ष 2023 में जारी हुआ था आवेदन, 2026 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती (Rajasthan home guard bharti) के लिए आवेदन पत्र 2023 में जारी किया गया था जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अब मार्च 2026 मे हो रही है। उम्मीदवारों का चयन 45 अंकों के आधार पर होगा, जिसमें 25 अंक शारीरिक दक्षता और 20 अंक विशेष योग्यता के लिए तय हैं। परीक्षा 9 जिलों में आयोजित की जा रही है। राजस्थान होमगार्ड पीईटी पीएसटी (Rajasthan home guard pet pst) में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट सूची जारी की जाएगी।
    राजस्थान होमगार्ड अधिसूचना देखें

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे देखें

    राजस्थान होमगार्ड पीईटी रिजल्ट (Rajasthan home guard pet result) ऑनलाइन मोड में जारी होगा। उम्मीदवार home.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान होमगार्ड पीईटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अपना स्कोर जानने के लिए उम्मीदवार को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान होम गार्ड फिजिकल टेस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    • राजस्थान होमगार्ड्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर राजस्थान होम गार्ड PET/PST रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक खोजें।

    • उस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राजस्थान होमगार्ड पीईटी रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा।

    • उम्मीदवार राजस्थान होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड में दर्ज अपना रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

    • उम्मीदवार ctrl+f की वर्ड का उपयोग कर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

    • भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान होमगार्ड पीईटी रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया क्या है? (Rajasthan home guard selection process)

    राजस्थान होम गार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया के अनुसार, प्राधिकरण द्वारा मुख्य रूप से पहले शारीरिक दक्षता यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), शारीरिक मानक यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन होगा।

    राजस्थान होम गार्ड पीईटी परीक्षा देने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट का समय दिया गया है। वहीं एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को 5 किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी है।

    इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान विशेष योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच होगी। फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन, इन दोनों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया होगी।


    1773720633016

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती परीक्षा फाइनल परिणाम

    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए पीईटी में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल राजस्थान होमगार्ड भर्ती परिणाम मेरिट लिस्ट और कटऑफ के साथ जारी की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)