Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (CG Mandi Sub Inspector Recruitment 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (CG Mandi Sub Inspector Recruitment 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (CG Mandi Sub Inspector Recruitment 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 02 Apr 2026, 03:07 PM IST

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र 6 से 27 फरवरी 2026 तक भरा गया था। वहीं उम्मीदवार 28 फरवरी से 2 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के माध्यम से 200 रिक्त उप निरीक्षक (एसआई) पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीजी मंडी एसआई अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आवेदन लिंक
    1770973826732

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : अवलोकन
    2. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: रिक्तियों की संख्या
    4. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता
    5. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    6. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    7. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आयु सीमा
    8. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
    9. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    10. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस
    11. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: वेतन/सैलरी
    12. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : एडमिट कार्ड
    13. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : परिणाम
    14. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : परीक्षा तैयारी टिप्स
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (CG Mandi Sub Inspector Recruitment 2026)- आवेदन प्रक्रिया, पात्रता
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026

    सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी मौका दिया गया था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 28 फरवरी से 2 मार्च तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को स्नातक होना अनिवार्य है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परीक्षा 26 अप्रैल को संभावित है। परीक्षा 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। परीक्षा प्रवेश पत्र 20 अप्रैल को जारी किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क आवेदन के समय ऑनलाइन जमा करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में शामिल होने पर परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया होगा। उप निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता और आयु से संबंधित शर्तों को देखें।
    अन्य भर्ती लेख पढ़ें:-

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : अवलोकन

    छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मंडी उप निरीक्षक पदों पर 2026 भर्ती अभियान (WRAD25) की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। नीचे सारणी देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026

    परीक्षा संचालक निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

    विभाग

    छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 रिक्तियों की संख्या

    200 पद

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

    लिखित परीक्षा

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन की तिथि, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि सहित सभी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए जानना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समय पर आवेदन कर परीक्षा की तैयारी सुचारु रूप से कर सकें। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों की सूची दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन

    6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन सुधार

    28 फरवरी से 2 मार्च 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 प्रवेश पत्र

    20 अप्रैल 2026 (संभावित)

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    26 अप्रैल 2026 (संभावित)

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    उपयोगी लिंक

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: रिक्तियों की संख्या

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत सीधी भर्ती की घोषणा की गई है। कुल पदों की संख्या, श्रेणीवार विवरण और आरक्षण से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वे अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकें। नीचे छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 रिक्तियों की सूची दी गई है।

    1770973826814

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। पात्रता की सभी शर्तें पूर्ण करने के बाद ही आवेदन करें।

    शैक्षणिक अर्हताएं (Educational Qualification)- मुख्य बिंदू

    • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • संबंधित पद के लिए यदि स्नातकोत्तर या अन्य विशेष योग्यता निर्धारित हो, तो उसका प्रमाण-पत्र भी आवश्यक होगा।

    • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की स्वप्रमाणित अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रतिलिपियां आवेदन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत करनी होंगी।

    • अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि वे आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक अर्हता प्राप्त करते हों।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी जानना आवश्यक है। विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित शुल्क, छूट की सुविधा और भुगतान की प्रक्रिया को समझना जरूरी है, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। बता दे परीक्षा परिणाम के बाद प्राधिकरण द्वारा परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक में वापस कर दी जाएगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। नीचे आवेदन शुल्क की सारणी देखें।

    1770973826950

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसमें पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और फॉर्म सबमिट करना शामिल है। सही जानकारी भरकर समय पर आवेदन करना चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक’(MBS126) लिंक पर क्लिक करें।

    • पहली बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा।

    • पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
      1770973826982

    • आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।

    • आवेदन सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: आयु सीमा

    CG मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 में न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 35 वर्ष है। अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिकों समेत विभिन्न वर्गों को छूट मिलती है। अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। स्थानीय बेरोजगारों को अतिरिक्त लाभ दिया गया है। नीचे सारणी देखें।

    1770973827016

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि अंतिम नियुक्ति की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जांचते रहें।

    चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    • भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा किया जाएगा।

    • व्यापम का दायित्व केवल परीक्षा आयोजित करना और परिणाम के आधार पर मेरिट सूची जारी करना होगा।

    • मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा पूर्ण की जाएगी।

    • यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो जन्मतिथि के आधार पर वरीयता दी जाएगी। अधिक आयु (पूर्व जन्मतिथि) वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।

    • यदि अंक और जन्मतिथि दोनों समान हों, तो वरीयता अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

    • परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा तिथि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत निर्देश व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

    अन्य लेख:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। अभ्यर्थियों को OMR शीट पर निर्धारित निर्देशों के अनुसार उत्तर अंकित करना होगा। परीक्षा में बार कोड स्टिकर चिपकाने से लेकर उत्तर भरने तक सभी प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक पालन करना अनिवार्य है। गलत या एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा।

    परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    प्रत्येक प्रश्न के अंक

    1 अंक

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे (02:00 घंटे)

    उत्तर देने की विधि

    OMR शीट पर नीले/काले डॉट पेन से गोला पूर्णतः भरना

    विकल्पों की संख्या

    प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

    विशेष निर्देश

    प्रश्नपत्र, OMR शीट एवं उपस्थिति पत्रक पर बार कोड स्टिकर निर्धारित स्थान पर चिपकाना अनिवार्य

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की सामान्य अध्ययन, तार्किक क्षमता, गणितीय दक्षता, कंप्यूटर ज्ञान तथा छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी का आकलन किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता और प्रशासनिक समझ को परखना है। नीचे विषयवार सिलेबस दिया गया है।

    1770973827051

    विषयवार सिलेबस

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    सामान्य ज्ञान

    भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, समसामयिक घटनाएं

    छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी

    राज्य का इतिहास, संस्कृति, भौगोलिक स्थिति, अर्थव्यवस्था

    गणित

    प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात-प्रमाण, सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत

    रिजनिंग (तार्किक क्षमता)

    श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान

    कंप्यूटर कौशल

    कंप्यूटर की मूल बातें, एमएस ऑफिस, इंटरनेट, साइबर जागरूकता

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026: वेतन/सैलरी

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए वेतन प्राधिकरण द्वारा तय किया गया है, जो वेतन मेट्रिक्स स्तर-6 के अंतर्गत आता है। यह वेतन भत्ते और अन्य सरकारी नियमों के अनुसार संशोधित हो सकता है। नीचे वेतन की सारणी देखें।

    पद का नाम

    वेतन मेट्रिक्स

    मंडी उप निरीक्षक

    25,300 रु. – 80,500 रु. (लेवल-6)

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : एडमिट कार्ड

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा से पहले इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : परिणाम

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 का परिणाम परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम में सफल उम्मीदवारों के नाम और उनके अंकों की जानकारी होगी। उम्मीदवार अपनी रैंक और कट ऑफ स्कोर भी परिणाम से जान सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद, सफल अभ्यर्थी अगली भर्ती प्रक्रिया जैसे दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे। परिणाम की सूचना समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट होती रहेगी।

    ये भी पढ़े

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 : परीक्षा तैयारी टिप्स

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 की तैयारी के लिए सिलेबस को समझना और समय प्रबंधन आवश्यक है। करंट अफेयर्स और कंप्यूटर ज्ञान नियमित अपडेट करें। मॉक टेस्ट हल करें और नोट्स बनाकर रिविजन करें। सकारात्मक सोच और अच्छे स्वास्थ्य से सफलता सुनिश्चित होती है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स देखें।

    • सबसे पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ें और प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को चिन्हित करें।

    • प्रत्येक विषय के लिए दिनचर्या बनाएं और समय का सही उपयोग करें। कठिन विषयों को ज्यादा समय दें।

    • सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान: रोज़ाना अखबार पढ़ें, करंट अफेयर्स पर अपडेट रहें। कंप्यूटर के MS Office, इंटरनेट, और बेसिक CAD कमांड्स का अभ्यास करें।

    • मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र हल करें: परीक्षा पैटर्न जानने के लिए मॉक टेस्ट दें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों की प्रकृति समझ में आएगी।

    • नोट्स बनाएं और रिविजन करें: पढ़ाई के दौरान छोटे नोट्स बनाएं और नियमित रूप से उनका रिविजन करें ताकि याददाश्त मजबूत हो।

    • स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोच रखें: अच्छी नींद लें, संतुलित आहार लें और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।

    • यह टिप्स आपकी तैयारी को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में मदद करेंगे, जिससे आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती में चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा और अंतिम नियुक्ति संबंधित विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर की जाएगी।

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा पैटर्न कैसा है?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नकारात्मक कटौती का प्रावधान है।

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा क्या है?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)