Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Mandi SI Admit Card 2026 Out)- लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Mandi SI Admit Card 2026 Out)- लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Mandi SI Admit Card 2026 Out)- लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 27 Apr 2026, 10:55 AM IST

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत सीजी मंडी एसआई भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। सीजी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते थे, इसके लिए अभ्यर्थियों को लॉगइन विवरण जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। व्यापम ने 19 अप्रैल को परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना दी थी। परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, समय एवं आवश्यक दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में उल्लिखित रहते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध है।
    छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र

    1776665957815

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026: एक नजर
    2. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण
    4. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
    5. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    6. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 की गलतियों को कैसे सुधारें?
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG Mandi SI Admit Card 2026 Out)- लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 6 फरवरी को सीजी मंडी एसआई अधिसूचना जारी किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, सीजी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे कर दिया गया है। सीजी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल 2026 आयोजित की जाएगी, जो संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के माध्यम से 200 रिक्त उप निरीक्षक (एसआई) पदों पर भर्ती की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) उप निरीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक जारी थी। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026, डाउनलोड प्रक्रिया, दिशानिर्देश के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026: एक नजर

    छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मंडी उप निरीक्षक पदों पर 2026 भर्ती अभियान (WRAD25) की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। भर्ती से जुड़ी जानकारी व तिथियों के लिए सारणी देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026

    परीक्षा संचालक निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

    विभाग

    छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 रिक्तियों की संख्या

    200 पद

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन

    6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 प्रवेश पत्र

    20 अप्रैल 2026 (जारी)

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    26 अप्रैल 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    अन्य भर्ती लेख पढ़ें:-

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी किया जाता है, जिसे लॉगिन करके अपने विवरण से डाउनलोड करना होता है। पेपर हॉल में प्रवेश के लिए मूल पहचान पत्र (जैसे आधार/मतदाता/ड्राइविंग लाइसेंस) साथ रखना जरूरी है।

    मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड/ Hall Ticket” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक को खोजे और क्लिक करें

    • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल और पासवर्ड/आवेदन विवरण दर्ज कर लॉगिन करें.

    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 में दिए गए विवरण

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड में दिए जाने वाले विवरण नीचे बताए गए हैं-

    उम्मीदवार का विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता/पति का नाम

    • पंजीकरण संख्या

    • रोल नंबर

    • वर्ग

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • आवेदन संख्या

    परीक्षा का विवरण

    • केंद्र कोड

    • परीक्षा की पाली

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    • परीक्षा का समय

    • गेट बंद होने का समय

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • रिपोर्टिंग का समय

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक 2026 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा के लिए मान्य फोटो-पहचान प्रमाण की सूची नीचे दी गई है। हर चरण के लिए अलग से छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • आधार कार्ड

    • पैन कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    उपयोगी लिंक

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    ये भी पढ़ें:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 की गलतियों को कैसे सुधारें?

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक के एडमिट कार्ड में कोई गलती होने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजक प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। संपर्क विवरण नीचे देखा जा सकता है।

    ईमेल: helpdesk.cgvyapam@gmail.com

    लैंडलाइन: 0771-2972780

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड 2026 कहां जारी होगा?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक एडमिट कार्ड सीजी व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)