Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 जारी (CG Mandi SI Answer key 2026)- आपत्ति लिंक, डाउनलोड, प्रक्रिया
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 जारी (CG Mandi SI Answer key 2026)- आपत्ति लिंक, डाउनलोड, प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 जारी (CG Mandi SI Answer key 2026)- आपत्ति लिंक, डाउनलोड, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 04 Jun 2026, 06:27 PM IST

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 4 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीजी मंडी उप निरीक्षक परिणाम के साथ ही मंडी उप निरीक्षक फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इससे पहले, सीजी मंडी उप निरीक्षक भर्ती लिखित परीक्षा का आंसर की 7 मई 2026 को जारी कर 12 मई 2026 तक 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज मांगी गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी मंडी एसआई आंसर की पीडीएफ लिंक इस पेज पर दिया गया है। सीजी मंडी उप निरीक्षक लिखित परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
    छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, उप निरीक्षक लिखित परीक्षा (MBS126) मॉडल उत्तर कुंजी पीडीएफ
    1780577768098

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया
    4. छत्तीसगढ़ मंडी एसआई आंसर की 2026: अंकों की गणना
    5. छत्तीसगढ़ मंडी एसआई आंसर की 2026: संपर्क विवरण
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 जारी (CG Mandi SI Answer key 2026)- आपत्ति लिंक, डाउनलोड, प्रक्रिया
    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026

    छत्तीसगढ़ (मंडी) उप निरीक्षक आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। यदि उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है।

    छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर लॉगइन विवरण के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे।

    सीजी मंडी उप निरीक्षक उत्तर कुंजी की सहायता से अभ्यर्थी अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का सटीक अनुमान लगा सकते हैं। इससे उन्हें अपने चयन की संभावना को समझने में मदद मिलती है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाता है। यह प्रक्रिया परीक्षा परिणाम को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 पीडीएफ, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति विंडो, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    अन्य भर्ती लेख पढ़ें:-

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026- अवलोकन व तिथियां

    छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा परीक्षा के बाद मंडी उप निरीक्षक (WRAD25) के लिए आंसर की जारी की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी अभ्यर्थियों को होना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी मुख्य तिथियां और अवलोकन दिया गया है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026

    परीक्षा संचालक निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

    विभाग

    छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 रिक्तियों की संख्या

    200 पद

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन

    6 जनवरी से 27 फरवरी 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    26 अप्रैल 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आंसर की

    7 मई 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 आंसर की आपत्ति

    12 मई 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम
    4 जून 2026

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा मंडी उप निरीक्षक परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह आंसर की उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और किसी भी उत्तर पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आंसर की पीडीएफ प्रारूप में “मॉडल आंसर की” सेक्शन में उपलब्ध कराई जाएगी। नीचे इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है—

    डाउनलोड करने की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर उपलब्ध “Model Answer Key” या “मॉडल उत्तर कुंजी” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब संबंधित परीक्षा “छ.ग मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (WRAD25)” को चुनें।

    • परीक्षा के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

    • आपकी स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में आंसर की खुल जाएगी।

    • इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करके सेव कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा मंडी उप निरीक्षक परीक्षा 2026 की मॉडल आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दिए गए उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी प्रदान किया जाता है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि लगती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है और इसके लिए वैध प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

    • सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “दावा आपत्ति” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • संबंधित परीक्षा “मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026 (WRAD25)” का चयन करें।

    • अपनी रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और उसके समर्थन में सही प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।

    • प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

    उपयोगी लिंक

    छत्तीसगढ़ मंडी एसआई आंसर की 2026: अंकों की गणना

    छ.ग. मंडी उप निरीक्षक (SI) परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन आधिकारिक आंसर की के आधार पर किया जाता है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू है, जिसके अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की कटौती की जाती है। इसलिए सही और गलत उत्तरों के आधार पर अंतिम स्कोर की गणना की जाती है।

    अंक गणना का नियम

    • प्रत्येक सही उत्तर = +1 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर = –0.25 अंक

    गणना सूत्र (Formula)

    कुल अंक = (सही उत्तर × 1) – (गलत उत्तर × 0.25)

    या सरल रूप में:

    Score = C – (W × 0.25)
    जहां,
    C = सही उत्तरों की संख्या
    W = गलत उत्तरों की संख्या

    उदाहरण

    यदि किसी अभ्यर्थी ने:

    • 80 प्रश्न सही किए

    • 10 प्रश्न गलत किए

    तो अंक होंगे:
    80 – (10 × 0.25) = 80 – 2.5 = 77.5 अंक

    अन्य लेख:

    छत्तीसगढ़ मंडी एसआई आंसर की 2026: संपर्क विवरण

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक परीक्षा 2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, तकनीकी समस्या या आंसर की आपत्ति से जुड़ी सहायता के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के आधिकारिक संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन, डाउनलोड या आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वे निर्धारित हेल्पलाइन और ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सभी समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड द्वारा सहायता सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

    ईमेल: helpdesk.cgvyapam@gmail.com

    लैंडलाइन: 0771-2972780


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

    Q: क्या छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हां, व्यापम द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंदर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)