Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस भर्ती 2026 (Bihar police Bharti 2026) - 37,978 पदों पर होगी बहाली, पदवार रिक्ति जानें
    • लेख
    • बिहार पुलिस भर्ती 2026 (Bihar police Bharti 2026) - 37,978 पदों पर होगी बहाली, पदवार रिक्ति जानें

    बिहार पुलिस भर्ती 2026 (Bihar police Bharti 2026) - 37,978 पदों पर होगी बहाली, पदवार रिक्ति जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 21 May 2026, 05:01 PM IST

    बिहार पुलिस विभाग में साल 2026-27 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। बिहार पुलिस भर्ती लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार पुलिस में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर (Bihar police Sub inspector) तक के 37,978 पदों पर नई बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा होगी। बिहार गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के मुताबिक सबसे अधिक 27,510 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर बहाली होगी। इनमें 22010 पद सिपाही एवं समकक्ष जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के होंगे। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक (बिहार एसआई) के 20937 पदों पर बहाली की जानी हैं। राज्य सरकार ने इनमें से आधे पद प्रोन्नति से भरे जाने का निर्णय लिया है। वर्तमान कार्यरत एएसआई को एसआई में प्रोन्नति देकर इन पदों को भरा जायेगा। जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्रिपरिषद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां
    2. बिहार पुलिस भर्ती - पदवार आवेदन पत्र
    3. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (Bihar police SI recruitment 2026)
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Bihar police Constable recruitment 2026)
    5. बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती (Bihar police Driver constable 2026)
    6. बिहार पुलिस भर्ती 2026 : एग्जाम पैटर्न (Bihar Police Vacancy 2026 : Exam Pattern)
    7. बिहार पुलिस वैकेंसी एडमिट कार्ड (Bihar Police Vacancy Admit Card)
    8. बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy 2026 Result in hindi)
    बिहार पुलिस भर्ती 2026 (Bihar police Bharti 2026) - 37,978 पदों पर होगी बहाली, पदवार रिक्ति जानें
    बिहार पुलिस भर्ती 2026

    राज्य सरकार ने ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) के तहत डायल 112 के दूसरे चरण के लिए 19288 पद सृजित कर रखे हैं। इनमें सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं। ईआरएसएस के लिए 9992 सिपाही, 2943 हवलदार, 2353 चाल सिपाही, 694 चालक हवलदार, 1218 एएसआई, 1829 एसआई और 259 इंस्पेक्टर के पद हैं। इनमें से अधिकांश पदों पर नई बहाली की जाएगी।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां

    बीपीएसएससी द्वारा बिहार एसआई, एएसआई, सिपाही समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार पुविस भर्ती शेड्यूल देख सकते हैं-

    इवेंट

    एप्लीकेशन डेट्स

    एग्जाम डेट्स

    बिहार पुलिस सिपाही वैकेंसी अधिसूचना

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस वाहन चालक आवेदन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एएसआई आवेदन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई फाइनल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में करीब 25 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन है। इन पदों से जुड़ी आधा दर्जन परीक्षाएं होने वाली है। इनमें सबसे अधिक 19838 पद बिहार पुलिस में सिपाही के हैं। इनके अलावा कक्षपाल के 2417, पुलिस दारोगा के 1799 पद, मद्य निषेध सिपाही के 1603 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद हैं।

    बिहार पुलिस भर्ती - पदवार आवेदन पत्र

    आवेदन करने के लिए bpssc.bihar.gov.in पर जाकर, बिहार पुलिस आवेदन लिंक के माध्यम से बिहार एसआई आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, जन्म तिथि, पता जैसे विवरण भरने होंगे।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (Bihar police SI recruitment 2026)

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026 (bihar police si vacancy 2026) के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस एसआई अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना में बिहार दारोगा परीक्षा पैटर्न, एसआई सिलेबस, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर आवेदन तिथियों समेत अन्य मुख्य जानकारी शामिल होती है।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Bihar police Constable recruitment 2026)

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) सिपाही के पद पर योग्य उम्मीदवारों की बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Constable Vacancy in hindi) के लिए राज्य भर में बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करता है। भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न के अनुसार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Constable Recruitment Exam in hindi) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

    लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट से गुजरना होगा जिसके बाद विभिन्न पदों के लिए बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 (Bihar police vacancy 2026) कांस्टेबल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती (Bihar police Driver constable 2026)

    बिहार पुलिस में चालक सिपाही की भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा सीएसबीसी ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाती है। परीक्षा कई चरणों (लिखित, फिजिकल, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में आयोजित होती है।

    बिहार पुलिस भर्ती 2026 : एग्जाम पैटर्न (Bihar Police Vacancy 2026 : Exam Pattern)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 (Bihar Police Constable Recruitment Exam 2026) के परीक्षा पैटर्न के अनुसार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Bharti Pariksha) के प्रश्न पत्रों में सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे जिनका उत्तर देने के लिए परीक्षा में दी गई ओएमआर शीट का उपयोग करना होगा।

    बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1 अंक के कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 50 प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता से पूछे जाएंगे और बाकी 50 (25+25) गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र में से किसी दो विषयों से पूछे जाएंगे।

    बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए आवेदन करते समय विषयों का चयन करना होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Bharti Pariksha) में प्रश्न 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे।

    बिहार पुलिस वैकेंसी एडमिट कार्ड (Bihar Police Vacancy Admit Card)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2026 Admit Card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हॉल टिकट बिहार पुलिस भर्ती (Hall Ticket Bihar Police Recruitment in hindi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने आवेदन संख्या का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर अपने प्रवेश पत्र ले जाने होंगे।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 (Bihar Police Vacancy in hindi) : परीक्षा के दिन केंद्र पर लेकर जाने वाले जरूरी दस्तावेज़

    • हॉल टिकट

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • ड्राइविंग लाइसेन्स

    • पासपोर्ट

    • पैन कार्ड

    • इम्प्लोयी आईडी कार्ड

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy 2026 Result in hindi)

    आयोजक संस्था बिहार पुलिस वैकेंसी 2026 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy Result 2026 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से गुजरना होगा और जो इसमें उत्तीर्ण होंगे उन्हें बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)