यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती 2026 : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC), लखनऊ ने यूपी रोडवेज महिला बस परिचालक (Bus Conductor) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी सरकार के निर्देश पर 2584 पदों पर संविदा के आधार पर लेडी बस परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती की जा रही है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंध कार्यालय/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती प्रक्रिया रोजगार मेलों के माध्यम से 25 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रही है।
यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती अधिसूचना पीडीएफ
This Story also Contains
यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती 2026 (UP Roadways Female Conductor Recruitment 2026) प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में मेले लगेंगे। 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में आयोजन होगा। 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में तथा 1 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026
30 मार्च- मेरठ
प्रदेश परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सीधे संविदा के आधार पर की जाएगी और चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट पास होना और CCC प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
UP Roadways lady Conductor Bharti 2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र हैं, उन्हें मेरिट में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
इसे भी पढ़ें:-
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2584 पदों पर संविदा के आधार पर महिला परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के मुख्य प्वाइंट्स और तिथियों के बारे में जानकारी होना चाहिए। नीचे सारणी में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई है।
बिंदु | विवरण |
भर्ती संगठन | उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम |
कुल पद | 2584 |
पद का नाम | महिला परिचालक (कंडक्टर) |
भर्ती प्रकार | संविदा आधारित |
योग्यता | इंटरमीडिएट + CCC प्रमाणपत्र |
अतिरिक्त वेटेज | NCC/NSS/स्काउट-गाइड प्रमाणपत्र पर 5% |
चयन प्रक्रिया | इंटरमीडिएट मेरिट के आधार पर |
तैनाती | गृह जनपद के डिपो में |
रोजगार मेला का आयोजन | 25 मार्च से 1 अप्रैल 2026 रोजगार मेले |
आधिकारिक वेबसाइट | upsrtc.up.gov.in |
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 2584 लेडी बस कंडक्टर पदों पर संविदा भर्ती की घोषणा की है। चयन मेरिट के आधार पर होगा और अभ्यर्थियों को गृह जनपद में तैनाती मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यूपीएसआरटी महिला बस कंडक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार रोजगार मेला कार्यक्रम नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
तिथि | आयोजन/स्थान |
25 मार्च 2026 | सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम (बांदा), प्रयागराज |
28 मार्च 2026 | गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी |
30 मार्च 2026 | मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ |
01 अप्रैल 2026 | नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर |
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए कंडक्टर (परिचालक) पदों पर कुल 2584 संविदा रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें परिवहन क्षेत्र में सक्रिय भूमिका देना है। इस भर्ती में महिलाओं को न केवल स्थायी रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा, बल्कि संविदा के आधार पर कार्य करते हुए अनुभव और प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त होगी।
रिक्तियों का विवरण:
कुल रिक्तियां: 2584
पद का नाम: महिला परिचालक (कंडक्टर)
भर्ती प्रकार: संविदा आधारित
तैनाती: अभ्यर्थियों के गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में
विशेष ध्यान: केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं
चयन प्रक्रिया: इंटरमीडिएट मेरिट और प्रमाणपत्र वेटेज के आधार पर
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टर (परिचालक) पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा स्पष्ट रूप से तय की गई है। इसका उद्देश्य योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करना है। इस आयु सीमा के मानदंडों के अनुसार ही अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।
आयु सीमा विवरण:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पात्र वर्गों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आयु की गणना 30 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में महिला अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने संविदा परिचालक भर्ती के तहत सरल आवेदन प्रक्रिया तय की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से रोजगार मेले के जरिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप):
सबसे पहले अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय या निर्धारित रोजगार मेले में जाएं।
आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज (इंटरमीडिएट मार्कशीट, CCC प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि) संलग्न करें।
यदि लागू हो, तो NCC/NSS/स्काउट-गाइड प्रमाणपत्र भी लगाएं।
भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित अधिकारी के पास जमा करें।
इसके बाद मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कंडक्टर (परिचालक) पदों पर भर्ती के लिए कुछ आवश्यक पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाली उम्मीदवार ही आवेदन के योग्य मानी जाएंगी।
पात्रता मानदंड:
अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है।
CCC (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना चाहिए।
केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
NCC ‘B’ प्रमाणपत्र, NSS या स्काउट-गाइड प्रमाणपत्र होने पर अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।
अभ्यर्थी को शारीरिक व मानसिक रूप से कार्य के लिए सक्षम होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला परिचालक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट के आधार पर सीधा चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट (12वीं) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा।
NCC ‘B’, NSS या स्काउट-गाइड प्रमाणपत्र धारकों को 5% अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को संविदा के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
नियुक्ति संबंधित अभ्यर्थी के गृह जनपद के डिपो में की जाएगी।
ये भी पढ़े:-
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला कंडक्टर (परिचालक) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा। वेतन संरचना कार्य-आधारित होगी, जिसमें प्रदर्शन के अनुसार आय तय की जाएगी।
वेतन विवरण:
महिला परिचालकों को प्रति किलोमीटर ₹2.16 की दर से भुगतान किया जाएगा।
यदि कोई अभ्यर्थी 22 दिन की ड्यूटी या 5,000 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करती है, तो उसे ₹3,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा, ई-पास और निःशुल्क यात्रा पास जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
रात्रि ड्यूटी करने पर अलग से रात्रि भत्ता दिया जाएगा।
भुगतान संविदा चालक/परिचालकों के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।
यह वेतन प्रणाली पूरी तरह कार्य और प्रदर्शन आधारित है, जिससे अधिक काम करने पर आय बढ़ने की संभावना रहती है।
संविदा होने के कारण स्थायी कर्मचारियों की तरह भत्ते (DA, HRA आदि) सीमित या लागू नहीं होते।
समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निगम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
आमतौर पर वेतन मासिक निश्चित राशि के बजाय कार्यदिवस और ड्यूटी के आधार पर निर्धारित होता है।
इसमें प्रति दिन/ड्यूटी के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाता है, जो कुल कार्य के अनुसार बदल सकता है।
यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाली सभी अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना अनिवार्य है। ये दस्तावेज भर्ती प्रक्रिया में सत्यापन और चयन के लिए जरूरी हैं।
आवश्यक दस्तावेज:
4 पासपोर्ट साइज फोटो
इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र एवं अंक पत्र
CCC प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र (यदि आयु में छूट हेतु)
आधार कार्ड और पैन कार्ड
सभी मूल दस्तावेजों के साथ दो सेट छायाप्रति
उपयोगी लिंक
उत्तर प्रदेश रोडवेज में महिला कंडक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और स्थानीय रोजगार सुनिश्चित करना है। चयनित उम्मीदवारों को उनके क्षेत्रीय डिपो में संविदा आधार पर कार्यभार सौंपा जाएगा। इससे महिला कर्मचारियों को परिचालन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ घर के निकट रोजगार का लाभ भी मिलेगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
केवल उत्तर प्रदेश की महिला उम्मीदवार, जिनके पास इंटरमीडिएट और CCC प्रमाणपत्र है, आवेदन कर सकती हैं।
यूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए चयन इंटरमीडिएट मेरिट और प्रमाणपत्र वेटेज (NCC/NSS/स्काउट-गाइड) के आधार पर किया जाएगा।
हां, इन प्रमाणपत्र धारकों को मेरिट में 5% अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
चयनित महिला कंडक्टर को उनके गृह जनपद के डिपो में तैनात किया जाएगा।