Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern)
    • लेख
    • बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern)

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern)

    Kunal solankiUpdated on 24 Nov 2025, 12:53 PM IST

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 (BSSC Stenographer Exam 2025)- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 (Bihar SSC Stenographer Vacancy 2025) का नॉटिफिकेशन जारी किया गया था। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern in Hindi) की जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2025 की जानकारी ले सकते हैं।
    बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा आवेदन 2025

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern)
    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern)

    बीएसएससी द्वारा बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को संशोधित किया गया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 99 पदों की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या (432+99+) 531 हो गई है। यानी अब बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के 531 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी।
    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025- रिक्तियों में संशोधन देखे सूचना:-


    1763968677853

    स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 (Stenographer Exam 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। उम्मीदवारों को बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern) से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में मिलेगी। 12वीं के बाद एसएससी नौकरियां

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिलेबस 2025

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 (Bihar SSC stenographer Exam 2025) में लिखित और प्रैक्टिल परीक्षा दोनों शामिल होंगे। बीएसएससी द्वारा जारी नॉटिफिकेशन में बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिलेबस 2025 (BSSC Stenographer Written Exam Syllabus 2025) की जानकारी दी गई है। बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा सिलेबस 2025 में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एंव गणित, रीजनिंग/मानसिक क्षमता जांच से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर प्रेक्टिकल परीक्षा सिलेबस 2025 (BSSC Stenographer Practical Exam Syllabus 2025) में शार्टहेंड टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं।

    उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिलेबस 2025 (BSSC Stenographer Exam Syllabus 2025 in Hindi) से जुड़ी जानकारी नीचे तालिका में दी गई है।

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा सिलेबस 2025

    विषय

    खंड

    सामान्य ज्ञान

    • सम-सामयिक विषयः वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।


    • भारत और उसके पड़ोसी देश :- पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान ।

    सामान्य विज्ञान एवं गणित

    • भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, भूगोल एवं कम्प्यूटर के बेसिक / वर्डस प्रोसेसिंग के ज्ञान से संबंधित मौलिक प्रश्न ।


    • संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज, एवं लाभ और हानि ।

    रीजनिंग / मानसिक क्षमता जांच

    • इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं यथा - सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या, श्रृंखला, वर्गीकरण, दर्पण प्रतिबिंब, छिपी हुई आकृति, चित्र मैट्रिक्स, कागज काटना, समूह छविया, आकार निर्माण क्यूब्स और पासा, सादृश्यता, विश्लेषणात्मक तर्क, जल प्रतिबिंब, प्रतिरूप पूर्ण करना, कागज के मोड़, नियम पहचान, डॉट स्थिति, चित्र गठन एवं विश्लेषण |

    ये भी देखें -

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर प्रैक्टिकल परीक्षा सिलेबस 2025

    • उम्मीदवार को 20 मिनट के डिक्टेशन टाइपिंग (Dictation typing) टेस्ट से गुजरना होगा ।
    • हिंदी डिक्टेशन में एक मिनट के अंदर 80 शब्द लिखने होंगे और इस टेस्ट की अवधि 4 मिनट होगी।
    • उम्मीदवारों को 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड के साथ हिंदी में लिखना होगा। एक उम्मीदवार को 300 शब्दों को 10 मिनट में पूरा करना होगा।
    • टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी एवं हिन्दी) कम्प्यूटर पर लिया जाएगा।
    • बेन्चमार्क दिव्यांग (दृष्टि बाधित) उम्मीदवारों को नियमानुसार क्षतिपूरक समय दिया जाएगा।
    • व्यावहारिक जांच परीक्षा में सफल होने के लिए आशुलेखन गति में 10 प्रतिशत एवं टंकण में 1.5 प्रतिशत से अधिक अशुद्धि मान्य नहीं होगा।

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न 2025

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा 2025 (BSSC Stenographer written Exam 2025) वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam Pattern 2025) में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंको का होगा साथ ही प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। उम्मीदवार बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न 2025 को और बेहतर समझने के लिए नीचे तालिका पर नजर डालें।

    बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न 2025

    भाग

    विषय

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    अवधि

    1

    सामान्य ज्ञान

    50

    200




    2 घंटे 15 मिनट

    2

    सामान्य विज्ञान एवं गणित

    50

    200

    3

    रीजनिंग / मानसिक क्षमता जांच

    50

    200

    कुल


    150

    600


    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2025 (BSSC Stenographer Exam syllabus, Pattern) की विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की जांच अवश्य करें। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा में क्या नकारात्मक अंकन होगा?
    A:

    हां, बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा।

    Q: बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 में कुल कितने प्रश्न आएंगे?
    A:

    बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आएंगे।

    Q: बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
    A:

    बीएसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को जानना जरूरी है उपर्युक्त लेख में इसका जानकारी विस्तार से  दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)