Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025 (UK Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi): एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम
    • लेख
    • उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025 (UK Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi): एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम

    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025 (UK Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi): एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम

    Kunal solankiUpdated on 30 Dec 2025, 05:48 PM IST

    यूके नर्सिंग ऑफिसर सिलेबस 2025 (UK Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi): उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी किया गया है। उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा सिलेबस पीडीएफ प्रारुप में उपलब्ध है। किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम और एग्जाम पैटर्न को समझना अति आवश्यक है। इससे उम्मीदवारों की तैयारी मजबूत होती है साथ ही समय प्रबंधन में भी सहायता मिलती है। यूके नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 पूरा शेड्यूल देखें

    This Story also Contains

    1. यूके नर्सिंग ऑफिसर सिलेबस 2025- अवलोकन
    2. उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2025- सिलेबस
    3. यूके नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न
    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025 (UK Nursing Officer Syllabus 2025 in Hindi): एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम
    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025

    ये भी देखें-

    इस लेख में उम्मीदवार यूके नर्सिंग अधिकारी सिलेबस 2025(UK Nursing Officer Syllabus) और यूके नर्सिंग अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2025 (UK Nursing Officer Exam Pattern 2025 in Hindi) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपी एएनएम परीक्षा एडमिट कार्ड यहां देखें

    यूके नर्सिंग ऑफिसर सिलेबस 2025- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती बोर्ड (Recruiting Board)

    उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)

    पद का नाम (Post Name)

    नर्सिंग अधिकारी

    विभाग

    चिकित्सा शिक्षा विभाग

    विज्ञापन संख्या (Advertisement No.)

    12/2025-26/790

    कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies)

    587

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा पेपर-1, पेपर-2

    • दस्तावेज सत्यापन

    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2025- सिलेबस

    उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूके नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 सिलेबस की जानकारी होना अति आवश्यक है। इससे उम्मीदवारों की तैयारी और समय प्रबंधन में मदद मिलती है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है।

    ये भी देखें-

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से भी यूके नर्सिंग ऑफिसर पाठ्यक्रम (UK Nursing Officer Syllabus 2025) के बारे में समझ सकते हैं। नीचे तालिका में डीग्री धारक उम्मीदवार और डिप्लोमा धारक उम्मीदावरों के लिए सिलेबस की जानकारी भी दी गई है।
    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2025- सिलेबस

    विषय

    खंड

    सामान्य हिंदी

    हिन्दी वर्तनी (स्पैलिंग), विष्लेशण, षुद्ध-अषुद्ध, विराम चिह्न, हिंदी अंक, षब्द संरचना, वर्ण, अक्षर, उपसर्ग, प्रत्यय, संज्ञा, सर्वनाम,

    विषेशण, क्रिया-विषेशण, क्रिया, लिंग, वचन, कारक, षब्द भण्डार: तत्सम, तद्भव, देषज, आगत (भारतीय एवं विदेषी भाशाओं से हिंदी में आए प्रचलित षब्द), एकार्थी, अनेकार्थी, विपरीतार्थी (विलोम), पर्यायवाची, संधि, वाक्य-षुद्धि, मुहावरे, लोकोक्ति

    सामान्य ज्ञान

    उत्तराखण्ड का भौगोलिक परिचय, इतिहास, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक, पर्यटन, परिवहन, लोकगायक, सांिख्यकीय आकं ड़े एवं अन्य विविध विषय।

    देष-विदेष का भौगाेि लक परिचय, इतिहास, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक, पर्यटन, परिवहन, सांख्यिकीय आंकड़े एवं अन्य विविध विषय।

    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं, पुस्तकें, लेखक, गायक, इतिहासकार आदि।

    सामान्य विज्ञान।

    सामान्य अध्ययन

    बौद्धिक क्रिया, सामाजिक बुद्धि, गणितीय योग्यता, शाब्दिक एवं अशाब्दिक तार्किक षक्ति, मूर्त एवं अमूर्त तार्किक षक्ति, गुणात्मक एवं मात्रात्मक तार्किक शक्ति, आरेखण, अनुदेशों को समझने तथा समानताओं व असंगततों का पता लगाने से सम्बन्धित प्रश्न।


    डिग्रीधारक उम्मीदवारों के लिए पाठ्यक्रम

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    नर्सिंग फाउंडेशन

    15

    नर्सिंग एजुकेशन

    10

    नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन

    10

    नर्सिंग रिसर्च एवं स्टैटिस्टिक्स

    10

    मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग

    10

    न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री

    05

    मैटरनल हेल्थ नर्सिंग

    10

    चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग

    10

    कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग

    10

    मेंटल हेल्थ नर्सिंग

    10


    डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए सिलेबस

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    नर्सिंग फाउंडेशन

    10

    मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग

    15

    साइकोलॉजी

    10

    न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री

    10

    मैटरनल हेल्थ नर्सिंग

    10

    चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग

    10

    कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग

    15

    मेंटल हेल्थ नर्सिंग

    20

    यूके नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025- एग्जाम पैटर्न

    उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी एग्जाम पैटर्न 2025 (UK Nursing Officer Exam Pattern 2025) में लिखित परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर होंगे। पेपर-1 नर्सिंग विषय पर आधारित होगा वहीं पेपर-2 जनरल नॉलेज पर आधारित होगा। दोनों पेपर 100 -100 अंकों के होंगे। नर्सिंग वाले पेपर में डिप्लोमा धारक और डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे जिनमें अलग अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि जनरल नॉलेज का दोनों के लिए एक ही पेपर होगा यह पूरी परीक्षा Objective Type (MCQ) प्रकार की होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।

    विषय

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    परीक्षा समयावधि

    सामान्य अध्ययन

    100

    100

    3 घंटे

    नर्सिंग

    100

    100


    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)