एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर भर्ती 2026 (MPESB paramedical staff nurse vacancy 2026)- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा ग्रुप 5 सीआरटी 2026 के लिए आयोजित एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर भर्ती परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। एमपी पैरामैडिकल आंसर की पर मिली चुनौतियों का निराकरण कर उसके आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा Group 5 CRT 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की 24 अप्रैल 2026 को जारी कर उस पर 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई थी। एमपी पैरामेडिकल कंपाउडर भर्ती के लिए CRT 2026 का आयोजन 18 अप्रैल को किया गया था। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एमपी पैरामेडिकल कंपाउर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर आंसर की
This Story also Contains
पैरामेडिकल स्टाफ, कंपाउंडर, स्टाफ नर्स भर्ती के लिए जारी आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च थी। आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि 16 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक थी। एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को जारी कर परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जल्द ही एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर परीक्षा परिणाम जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा रिजल्ट के साथ ही एमपी पैरामेडकल भर्ती फाइनल आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी करने की संभावना है।
परीक्षा तिथि | शिफ्ट | पेपर कोड | विवरण |
17-04-2026 | I | B | लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिस्पेंसिंग हॉल अटेंडेंट, पट्टी बंधक (ड्रेसर), ड्रेसर |
17-04-2026 | II | C | टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट |
18-04-2026 | I | F | स्टाफ नर्स |
18-04-2026 | II | E | औषधि संयोजक (कंपाउंडर), फार्मासिस्ट ग्रेड-2, आयुर्वेद कंपाउंडर |
18-04-2026 | II | K | डायलिसिस टेक्नीशियन |
21-04-2026 | I | I | कैथ लैब टेक्नीशियन |
21-04-2026 | I | L | आयुर्वेद कंपाउंडर |
21-04-2026 | II | G | रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन / रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट |
21-04-2026 | II | N | यूनानी कंपाउंडर |
21-04-2026 | II | S | ऑडियोमेट्री तकनीशियन |
22-04-2026 | I | Q | ओ टी तकनीशियन |
22-04-2026 | II | A | डेंटल तकनीशियन |
22-04-2026 | II | D | प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक तकनीशियन |
22-04-2026 | II | H | ऑप्टोमेट्रिस्ट |
22-04-2026 | II | M | होम्योपैथिक कंपाउंडर |
23-04-2026 | I | J | निश्चेतना (एनेस्थीसिया) तकनीशियन |
23-04-2026 | I | O | ई.सी.जी. तकनीशियन |
23-04-2026 | II | P | ई.ई.जी. तकनीशियन |
23-04-2026 | II | R | टी बी टेस्ट डिजाइन हेल्पर |

पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार 13 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन प्राधिकरण द्वारा पद एवं पदों की संख्या बढ़ाने के बाद आवेदन तिथियों में संशोधन कर नई तिथि जारी की गई। एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। एमपीईएसबी ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों और आयुष विभागों सहित विभिन्न विभागों में कुल 291 रिक्तियों की घोषणा की गई है जिसे संशोधित किया जा सकता है।
एमपी ईएसबी पैरामेडिकल कंपाउडर भर्ती आवेदन डायरेक्ट लिंक
इससे पहले, एमपीईएसबी ने पैरामेडिकल स्टाफ, कंपाउंडर, स्टाफ नर्स और अन्य समकक्ष पदों के लिए ग्रुप 5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइ पर जारी की थी। पहले दी गई सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। एमपी स्टाफ नर्स आवेदन सुधार की तिथि 13 मार्च से 1 अप्रैल 2026 थी।
अन्य महत्वपूर्ण लिंक
पैरामेडिकल स्टाफ, कंपाउंडर, स्टाफ नर्स और अन्य समकक्ष पदों पर आवेदन के लिए पूर्व में जारी सूचना देखें -

एमपीईएसबी ग्रुप 5 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ में रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और पाठ्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन भरने से पहले आवेदकों को अधिसूचना में बताई गई शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। अधिसूचना में ऑनलाइन आवेदन, शुल्क भुगतान और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी शामिल हैं।
एमपीईएसबी स्टाप नर्स पैरामेडिकल परीक्षा मुख्य तिथियां 2026 (MPESB staff nurse paramedical Important Dates 2026)
इवेंट्स | डेट्स |
एमपीईएसबी स्टाफ नर्स पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन |
|
एमपीईएसबी पैरामेडिकल स्टाफ आवेदन अंतिम तिथि |
|
एमपीईएसबी स्टाप नर्स पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन सुधार |
|
एमपी स्टाफ नर्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड | 11 अप्रैल 2026 |
एमपी पैरामेडिकल कंपाउंडर परीक्षा तिथि |
18 अप्रैल 2026 |
एमपी पैरामेडिकल स्टाफ आंसर की | 24 अप्रैल 2026 |
एमपी पैरामेडिकल रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
एमपी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 अधिसूचना में उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड का विस्तृत विवरण दिया गया है। आवेदकों को 1 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।
एमपी पैरामेडिकल स्टाफ के प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यताओं का जिक्र किया गया है। समान्य तौर पर, न्यूनतम योग्यता के रूप में विज्ञान विषयों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के साथ उच्च माध्यमिक (10+2) उत्तीर्ण होना और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। कुछ मुख्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है -
पद | शैक्षणिक योग्यता |
स्टाफ नर्स | 10+2 with Science; 3-year GNM diploma or 4-year B.Sc Nursing degree; Registration with Nursing Council |
आयुर्वेद कंपाउंडर | 10+2; 1-year Ayurvedic Compounder training or D.Pharma (Ayurveda); Registration with MP Paramedical Council |
होम्योपैथी कंपाउंडर | 10+2; 1-year Homeopathy Compounder training; Registration with MP Paramedical Council |
यूनानी कंपाउंडर | 10+2 with Urdu as a subject; 1-year Unani Compounder training; Registration with MP Paramedical Council |
फार्मासिस्ट ग्रेड 2 | 10+2 with Science; Diploma/Degree in Pharmacy; Registration with MP Pharmacy Council |
लैब टेक्निशियन | 10+2 with Science; Diploma/Degree in Medical Lab Technology (DMLT/BMLT); Registration with MP Paramedical Council |
ड्रेसर Grade-2 | 10+2 with Science; 3-month Dresser training course |
लैब अटेंडेंट | 10+2 with Science (Physics, Chemistry, Biology) |
आयु सीमा
अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण पूरा कर ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया जाता है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर एमपी कंपाउंडर भर्ती आवेदन पत्र भर सकते हैं -
आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज भाषा का चयन करें, डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा
डैशबोर्ड पर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें
नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
ऑनलाइन एमपी पैरामेडिकल आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और वरीयता संबंधी विवरण भरें।
फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें या एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाएं।
आवेदन जमा करें और आवेदन संख्या सहित पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
एमपी स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल भर्ती आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपये, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडबल्यूएस और पीडबल्यूडी आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
मध्य प्रदेश पैरामेडिकल भर्ती 2026 में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कुल 291 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें स्टाफ नर्स, आयुर्वेद कंपाउंडर, होम्योपैथी कंपाउंडर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर और अन्य पैरामेडिकल पद शामिल हैं।
एमपी कंपाउंडर भर्ती के लिए पदों की संख्या देखें -

एमपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पदों की संख्या देखें -

एमपी कंपाउंडर के लिए रिक्त पदों की संख्या देखें

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
1. लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
चयन का प्राथमिक चरण 100 अंकों की एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र दो भाग में होंगे। भाग 1 में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य रुचि से जुड़े 25 अंक के प्रश्न होंगे। भाग 2 में विशिष्ट तकनीकी व्यापार या पद से संबंधित प्रश्न होंगे जो 75 अंक के होंगे।
परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
2. मेरिट सूची और विभाग आवंटन
एमपी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की योग्यता सूची मानकीकृत प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची जारी कर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान विभाग का आवंटन भी किया जाएगा।
3, दस्तावेज़ सत्यापन एवं नियुक्ति
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित नियुक्ति विभाग की होगी। सत्यापन के बाद, पात्र उम्मीदवारों को उनके नियुक्ति पत्र विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं।