Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी आईटीआई आवेदन 2026 (MP ITI Application 2026) - लास्ट डेट (30 जून), पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें
    • लेख
    • एमपी आईटीआई आवेदन 2026 (MP ITI Application 2026) - लास्ट डेट (30 जून), पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें

    एमपी आईटीआई आवेदन 2026 (MP ITI Application 2026) - लास्ट डेट (30 जून), पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें

    Team Careers360Updated on 26 May 2026, 02:48 PM IST

    एमपी आईटीआई आवेदन 2026 (MP ITI Application 2026): मध्यप्रदेश की शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एमपी आईटीआई आवेदन 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpiticounseling.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एमपी आईटीआई आवेदन 2026 प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें पंजीकरण, शैक्षणिक विवरण भरना, दस्तावेज अपलोड करना, शुल्क भुगतान, चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग शामिल है। आईटीआई प्रवेश 2026 (ITI admission 2026) के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार एमपी आईटीआई प्रवेश 2026 के आवेदन भरने से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. एमपी आईटीआई 2026 एप्लिकेशन फॉर्म: मुख्य बिंदु
    2. एमपी आईटीआई फॉर्म डेट 2026
    3. एमपी आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म पात्रता मानदंड 2026
    4. एमपी आईटीआई 2026 आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज
    5. फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने के निर्देश
    6. एमपी आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें?
    7. एमपी आईटीआई एप्लिकेशन 2026 फीस
    8. एमपी आईटीआई 2026 एडमिशन अवलोकन
    9. एमपी आईटीआई प्रवेश 2026 तिथि
    10. एमपी आईटीआई 2026 मेरिट सूची
    11. एमपी आईटीआई काउंसलिंग 2026
    12. एमपी आईटीआई 2026
    13. एमपी आईटीआई 2026 महत्वपूर्ण निर्देश
    एमपी आईटीआई आवेदन 2026 (MP ITI Application 2026) - लास्ट डेट (30 जून), पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड जानें
    एमपी आईटीआई आवेदन 2026

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले एमपी आईटीआई आवेदन 2026 प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण प्रवेश अवसर प्रभावित न हो।

    एमपी आईटीआई 2026 एप्लिकेशन फॉर्म: मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    प्रवेश प्राधिकरण

    कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश

    प्रवेश स्तर

    आईटीआई (NCVT एवं SCVT ट्रेड)

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन माध्यम

    आधिकारिक पोर्टल

    आवेदन की अंतिम तिथि

    30 जून 2026

    संस्थानों की संख्या

    1200+

    उपलब्ध ट्रेड

    100+

    कुल सीटें

    1 लाख से अधिक

    महिलाओं के लिए आरक्षण

    35% सीटें

    पंजीकरण शुल्क

    ₹15

    चॉइस फिलिंग शुल्क

    ₹50

    भुगतान माध्यम

    डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं UPI

    एमपी आईटीआई फॉर्म डेट 2026

    एमपी आईटीआई 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी चरण समय पर पूरा करने होंगे।

    एमपी आईटीआई प्रवेश 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि/स्थिति

    ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

    26 मई 2026

    आवेदन पत्र भरने की शुरुआत

    26 मई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    30 जून 2026

    मेरिट सूची जारी

    निर्धारित कार्यक्रमानुसार

    चॉइस फिलिंग

    मेरिट सूची जारी होने के बाद

    सीट आवंटन

    काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान

    प्रवेश पुष्टि

    संस्थान द्वारा दस्तावेज सत्यापन के बाद

    उम्मीदवारों को समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध "एडमिशन शेड्यूल 2026" अवश्य देखना चाहिए।

    एमपी आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म पात्रता मानदंड 2026

    एमपी आईटीआई 2026 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

    एमपी आईटीआई 2026 शैक्षणिक योग्यता

    ट्रेड श्रेणी

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    अधिकांश तकनीकी ट्रेड

    10वीं कक्षा उत्तीर्ण

    चयनित ट्रेड

    8वीं कक्षा उत्तीर्ण

    कुछ विशेष ट्रेड

    8वीं एवं 10वीं दोनों योग्यता के आधार पर पात्रता निर्धारित

    पोर्टल में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वेल्डर, प्लंबर, ड्रेस मेकिंग, मेसन, वायरमैन, पेंटर जनरल आदि ट्रेडों के लिए अभ्यर्थियों को “8th और 10th दोनों” विकल्प चुनना होगा तथा दोनों कक्षाओं के अंक भरने होंगे।

    आयु सीमा

    आयु संबंधी नियम प्रवेश विवरणिका 2026 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।

    निवास संबंधी पात्रता

    • मध्यप्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी लाभ प्राप्त होंगे।

    • आवेदन के दौरान मूल निवासी जिला (डोमिसाइल डिस्ट्रिक्ट) का चयन करना अनिवार्य होगा।

    आरक्षण

    श्रेणी

    आरक्षण प्रावधान

    अनुसूचित जाति (SC)

    मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार

    दिव्यांगजन (PwD)

    नियमानुसार आरक्षण सुविधा

    महिला अभ्यर्थी

    35% सीटें आरक्षित


    एमपी आईटीआई 2026 आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज

    एमपी आईटीआई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें:-

    दस्तावेज

    उद्देश्य / आवश्यकता

    10वीं की अंकसूची

    नाम, जन्मतिथि एवं शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन हेतु

    8वीं की अंकसूची (यदि लागू हो)

    चयनित ट्रेडों के लिए पात्रता प्रमाण के रूप में

    आधार कार्ड

    पहचान सत्यापन हेतु

    समग्र आईडी

    आवेदन प्रक्रिया के लिए अनिवार्य

    जाति प्रमाण-पत्र

    SC/ST/OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु

    EWS प्रमाण-पत्र

    EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु

    मूल निवासी प्रमाण-पत्र

    मध्यप्रदेश के निवासी अभ्यर्थियों हेतु

    मोबाइल नंबर

    OTP एवं अन्य सूचना प्राप्त करने हेतु

    ईमेल आईडी

    लॉगिन विवरण एवं आधिकारिक सूचनाएं प्राप्त करने हेतु

    पासपोर्ट साइज फोटो

    निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हेतु

    हस्ताक्षर

    निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हेतु


    फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने के निर्देश

    विवरण

    निर्धारित मानक

    फोटो की पृष्ठभूमि

    सफेद (White Background)

    फोटो का प्रकार

    रंगीन (Colour Photograph)

    फोटो का आकार

    15 KB से 100 KB के बीच

    हस्ताक्षर

    सफेद कागज पर काले स्केच पेन से किए गए हस्ताक्षर

    हस्ताक्षर का आकार

    50 KB से कम

    फाइल प्रारूप

    JPG / JPEG


    एमपी आईटीआई एप्लिकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

    आवेदन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। नीचे संपूर्ण प्रक्रिया दी गई है।

    चरण 1: ऑनलाइन पंजीकरण करें

    1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

    2. “प्रवेश-रजिस्ट्रेशन-2026” विकल्प पर क्लिक करें।

    3. “रजिस्टर करें” बटन चुनें।

    4. निम्न जानकारी दर्ज करें:

    • उम्मीदवार का नाम (10वीं अंकसूची अनुसार)

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    5. ओटीपी सत्यापन करें।

    6. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    चरण 2: लॉगिन करके पंजीकरण पूर्ण करें

    पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड से लॉगिन करें और निम्न विवरण भरें:-

    • धर्म

    • लिंग

    • श्रेणी

    • उपश्रेणी

    • आधार संख्या

    • समग्र आईडी

    • मूल निवासी जिला

    • अन्य मोबाइल नंबर (यदि हो)

    यदि अभ्यर्थी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी चुनता है, तो उसे प्रमाण पत्र संख्या एवं जारी तिथि दर्ज करके प्रमाण पत्र सत्यापन कराना होगा।

    चरण 3: पता विवरण भरें

    उम्मीदवार को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:-

    • वर्तमान पता

    • स्थायी पता

    • जिला

    • तहसील

    • विकासखंड

    • ग्राम पंचायत

    • विधानसभा क्षेत्र

    • पिन कोड

    सभी विवरण भरने के बाद ‘सेव डेटा’ पर क्लिक करें।

    चरण 4: शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें

    इसके बाद ‘एजुकेशनल क्वालिफिकेशन’ अनुभाग में जाएं।

    क्रमांक

    भरने योग्य विवरण

    1

    बोर्ड का नाम

    2

    रोल नंबर

    3

    उत्तीर्ण वर्ष

    4

    अंक प्रणाली

    5

    प्राप्तांक

    6

    पूर्णांक

    7

    प्रतिशत


    उम्मीदवार अपनी अधिकतम योग्यता तक की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जैसे:

    • 8वीं

    • 10वीं

    • 12वीं

    • डिप्लोमा

    • स्नातक

    • स्नातकोत्तर


    सभी विवरण भरने के बाद ‘सेव’ बटन पर क्लिक करें।

    चरण 5: फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें

    1. इमेज अपलोड सेक्शन खोलें।

    2. फोटो चुनें।

    3. हस्ताक्षर अपलोड करें।

    4. ‘अपलोड इमेजेज’ बटन पर क्लिक करें।


    चरण 6: घोषणा स्वीकार कर शुल्क भुगतान करें

    फोटो अपलोड के बाद उम्मीदवार को घोषणा (डेक्लरेशन) स्वीकार करनी होगी।

    इसके बाद ‘प्रोसीड विद पेमेंट’ विकल्प चुनें।

    एमपी आईटीआई एप्लिकेशन 2026 फीस

    पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पंजीकरण शुल्क विवरण निम्न प्रकार है:-

    एमपी आईटीआई आवेदन 2026 पंजीकरण शुल्क

    मद

    शुल्क

    आवेदन / पंजीकरण शुल्क

    ₹15


    एमपी आईटीआई आवेदन 2026

    मद

    शुल्क

    आईटीआई एवं ट्रेड चयन (चॉइस फिलिंग) शुल्क

    ₹50


    भुगतान के माध्यम

    • यूपीआई

    • नेट बैंकिंग

    • डेबिट कार्ड

    • क्रेडिट कार्ड

    एमपी आईटीआई 2026 एडमिशन अवलोकन

    एमपी आईटीआई 2026 प्रवेश प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थान एवं ट्रेड का चयन करना होगा।

    एमपी आईटीआई 2026 प्रवेश प्रक्रिया

    चरण

    विवरण

    पंजीकरण

    ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण

    विवरण सत्यापन

    पोर्टल पर दर्ज जानकारी का सत्यापन

    दस्तावेज अपलोड

    आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना

    शुल्क भुगतान

    निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान

    मेरिट सूची

    शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी

    चॉइस फिलिंग

    पसंदीदा आईटीआई एवं ट्रेड का ऑनलाइन चयन

    सीट आवंटन

    मेरिट और अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार सीट आवंटन

    प्रवेश पुष्टि

    संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश की पुष्टि


    एमपी आईटीआई प्रवेश 2026 तिथि

    प्रवेश कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा।

    प्रक्रिया

    स्थिति / तिथि

    आवेदन प्रक्रिया

    जारी

    आवेदन की अंतिम तिथि

    30 जून 2026

    मेरिट सूची जारी

    बाद में घोषित की जाएगी

    चॉइस फिलिंग

    मेरिट सूची जारी होने के बाद

    सीट आवंटन

    काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान

    प्रवेश प्रक्रिया

    संस्थान स्तर पर दस्तावेज सत्यापन के बाद

    एमपी आईटीआई 2026 मेरिट सूची

    एमपी आईटीआई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। यह मेरिट सूची उम्मीदवार के शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर, पात्रता मानदंड के अनुसार, आरक्षण नियमों को ध्यान में रखते हुए और चयनित ट्रेड की योग्यता के अनुसार तैयार की जाएगी।

    मेरिट सूची में उपलब्ध जानकारी

    • उम्मीदवार का नाम

    • पंजीकरण संख्या

    • श्रेणी

    • प्राप्त अंक

    • मेरिट रैंक

    • आवंटित संस्थान/ट्रेड (यदि लागू)

    एमपी आईटीआई काउंसलिंग 2026

    मेरिट सूची जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

    चॉइस फिलिंग प्रक्रिया

    उम्मीदवार को चॉइस फिलिंग के लिए निम्न चरणों से गुजरना होगा:

    1. पे चॉइस फिलिंग फी के माध्यम से ₹50 शुल्क जमा करना होगा।

    2. चॉइस फिलिंग विकल्प पर जाना होगा।

    3. जिला चुनना होगा।

    4. गवर्नमेंट, प्राइवेट अथवा दोनों विकल्प चुनना होगा।

    5. सर्च पर क्लिक करना होगा।

    6. इच्छित संस्थान एवं ट्रेड के सामने (एड) बटन दबाना होगा।

    चॉइस लॉक करना अनिवार्य

    सभी पसंदीदा ट्रेड जोड़ने के बाद:

    1. लॉक चॉइस बटन पर क्लिक करें।

    2. पुष्टि संदेश पढ़ें।

    3. येस प्रोसेस इट चुनें।

    4. मोबाइल पर प्राप्त ओटीवी दर्ज करें।

    5. पुनः लॉक चॉइस पर क्लिक करें।

    चेतावनी- एक बार चॉइस लॉक करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

    एमपी आईटीआई 2026

    चॉइस लॉक होने के बाद:

    • प्रिंट अपडेटेड फॉर्म विकल्प सक्रिय हो जाएगा।

    • उम्मीदवार अपने अद्यतन आवेदन पत्र का प्रिंट डाउनलोड एवं सुरक्षित रख सकते हैं।

    एमपी आईटीआई 2026 महत्वपूर्ण निर्देश

    • आवेदन केवल प्रमाणपत्रों में दर्ज जानकारी के अनुसार भरें।

    • नाम, माता-पिता का नाम एवं जन्मतिथि 10वीं अंकसूची के अनुसार दर्ज करें।

    • एक मोबाइल नंबर एवं एक ईमेल आईडी से केवल एक बार पंजीकरण किया जा सकता है।

    • पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

    • श्रेणी एवं उपश्रेणी का चयन प्रमाण पत्र के अनुसार करें।

    • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

    • आवेदन पत्र एवं भुगतान रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)