मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रदेश में कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन सुधार की तिथि 22 जुलाई को समाप्त हो गई। जल्द ही एमपी एईओ एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा एमपी एईओ परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है। पहले एमपी एईओ परीक्षा 5 अगस्त से आयोजित की जानी थी पर अब ये 17 सितंबर से आयोजित की जाएगी। एमपी एईओ आवेदन करने वाले उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपने आवेदन की जांच कर त्रुटि सुधार कर सकते थे। एमपी कृषि विस्तार अधिकारी (MP Krishi vistar adhikari) के लिए आवेदन की तिथि 3 से 17 जुलाई 2026 थी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एमपी एईओ सिलेबस इन हिंदी जरूर देखना चाहिए। प्राधिकरण ने 3 जुलाई 2026 को एमपी एईओ आवेदन पत्र जारी करने के साथ ही आवेदन सुधार सुविधा भी शुरू कर दी थी।
This Story also Contains
इससे पहले एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने कृषि विस्तार अधिकारी के पदों में संशोधन करते हुए नयी रूल बुक जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से न्यू रूल बुक डाउनलोड कर देख सकते हैं।
एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026 अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन एमपी एईओ आवेदन पत्र जारी किया गया था। समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार एमबीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा 2026 (MP Agriculture Extension Officer exam 2026) के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा करना था।
एमपी एईओ आवेदन तिथियां देखें-

एमपी एईओ आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग व्यक्तियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। मध्य प्रदेश कृषि अधिकारी भर्ती आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, मुख्य तिथियां समेत अन्य मुख्य जानकारी के लिए एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एमपी एईओ 2026 रूल बुक (MP Agriculture Extension Officer exam 2026 rule book) डाउनलोड कर देख सकते हैं। उम्मीदवार इस लेख में भी नीचे विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - एमपी वन रक्षक भर्ती 2026
मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती (MP krashi vistar adhikari bharti) अभियान के माध्यम से कुल 2784 कृषि विस्तार अधिकारी के पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 1126, ईडब्ल्यूएस के 444, एससी के 316, एसटी के 122, ओबीसी के 776 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 रुपये से लेकर 80,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी आवेदन और अन्य मुक्य तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें -
एमपी एईओ मुख्य बिंदु | एमपी एईओ तिथि |
एमपी एईओ एप्लीकेशन 2026 / कृषि विस्तार अधिकारी आवेदन आरंभ | 3 जुलाई 2026 |
एमपी एईओ एप्लीकेशन अंतिम तिथि | 17 जुलाई 2026 |
मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी आवेदन संशोधन | 3 जुलाई से 22 जुलाई 2026 |
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 | सूचित किया जाएगा |
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 |
17 सितंबर 2026 |
एमपी एईओ रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें -
ईएसबी एमपी कृषि विस्तार अधिकारी अधिसूचना (Krashi Vistar Adhikari Recruitment Test - 2026) में दिए पात्रता के अनुसार, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

एमपीईएसबी एईओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। आवेदन के लिए उम्मादवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदक MPOnline वेबसाइट के माध्यम से होम पेज पर उपलब्ध 'Citizen Services' (नागरिक सेवाएं) के अंतर्गत 'Application' पर क्लिक करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने संबंधी निर्देश (Instructions) तथा परीक्षा नियम (Examination Rules) का भली-भांति अध्ययन करके बाद आवेदन के लिए 'Continue' बटन पर क्लिक करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन-पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को सही-सही भरना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन-पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षर एवं हस्तलिपि (Handwriting) की दो लाइनों की एक संयुक्त इमेज तैयार करने हेतु दिए गए लिंक के माध्यम से प्रारूप (Template) डाउनलोड कर मुद्रित (Print) करें। उसमें निर्धारित स्थान पर हस्तलिपि की दो लाइनें लिखें, फोटो चिपकाएं तथा हस्ताक्षर करके उसे स्कैन करें। इस स्कैंड फाइल को केवल .jpg फॉर्मेट में ही कंप्यूटर में सेव करें और 'Browse' बटन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन-पत्र के साथ संलग्न (Attach) करें।(v) ऑनलाइन आवेदन-पत्र को Submit करने से पूर्व उसे पुनः ध्यानपूर्वक पढ़कर सुनिश्चित कर लें कि उसमें भरी गई समस्त जानकारी सही है या नहीं।
आवेदन-पत्र सफलतापूर्वक जमा होने पर स्क्रीन पर 'आवेदन-पत्र क्रमांक' (Application Number) दिखाई देगा। इसके बाद पोर्टल शुल्क के भुगतान हेतु 'Proceed to Payment' बटन का उपयोग करें, जिसके अंतर्गत भुगतान के दो विकल्प उपलब्ध होंगे - क्रेडिट/डेबिट कार्ड (सभी बैंकों के) और इंटरनेट बैंकिंग
प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर एमपी एईओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं -
एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
सिटिजन सर्विस के अंतर्गत एप्लीकेशन - ईएसबी लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें (अगर पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगइन करें), आवेदन के लिए नया टैब खुलेगा
आवेदन के लिए मांगे गए विवरणों को भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
आवेदन पत्र भरने के बाद एक बार सभी विवरणों की जांच कर लें, इसके बाद सबमिट करें
भविष्य के संदर्भ के लिए ईएसबी एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपी एईओ आवेदन सुदार सुविधा आवेदन आरंभ होने की तिथि से आवेदन समाप्त होने की तिथि के 5 दिन बाद तक दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 आवेदन सुधार सुविधा 3 से 22 जुलाई तक दी जा रही है।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाइन 2 अगस्त 5 अगस्त 2026 से दो पाली में शुरू होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली सुबह दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
एमपी एईओ लिखित परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर आदि विषयों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवार एमपी एईओ सिलेबस से भी परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं।