Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi) - कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा सिलेबस, पैटर्न देखें
    • लेख
    • एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi) - कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा सिलेबस, पैटर्न देखें

    एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi) - कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा सिलेबस, पैटर्न देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 21 Jul 2026, 11:58 AM IST

    मध्य प्रदेश एईओ (एमपी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर) परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक अहम मौका है जो मध्य प्रदेश के एग्रीकल्चर सेक्टर में कॅरियर बनाना चाहते हैं। इस कॉम्पिटिटिव परीक्षा को पास करने के लिए एमपी एईओ सिलेबस (MP AEO syllabus in Hindi) की अच्छी जानकारी होना बहुत जरूरी है। ईएसबी एमपी एईओ परीक्षा (esb MP AEo exam) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एईओ सिलेबस और एईओ परीक्षा पैटर्न बहुत जरूरी है। सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने से उम्मीदवार अपनी तैयारी की बेहतर योजना बना सकते हैं और जरूरी विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। एमपी कृषि विस्तार अधिकारी केे लिए आवेदन तिथि 3 से 17 जुलाई थी। एमपी एईओ परीक्षा तिथि पहले 2 अगस्त थी जिसे बाद में 5 अगस्त 2026 कर दिया गया।
    1784614912365

    This Story also Contains

    1. एमपी एईओ परीक्षा पैटर्न 2026 (MP AEO Exam pattern 2026)
    2. एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi)
    3. एमपी एईओ मार्किंग स्कीम 2026
    एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi) - कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा सिलेबस, पैटर्न देखें
    एमपी एईओ सिलेबस 2026

    मध्य प्रदेश एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर सिलेबस (MP krashi vistar adhikari bharti syllabus in Hindi) में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तर्क क्षमता, बेसिक कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि उम्मीदवारों की कृषि संबंधी जानकारी और सामान्य कौशल, दोनों की जांच की जाए। इस लेख में विषयों, परीक्षा के तरीके और मुख्य टॉपिक्स की पूरी जानकारी दी जा रही है ताकि उम्मीदवार बेहतर तैयारी कर सकें।

    एमपी एईओ परीक्षा पैटर्न 2026 (MP AEO Exam pattern 2026)

    एमपी एईओ लिखित परीक्षा (MP AEO written exam) कुल 200 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र दो खंड A और B में होगा। खंड 1 में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, तार्किक योग्यता और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न होंगे। खंड 2 में राजस्थान एईओ संबंधित प्रश्न यानी कृषि विषय संबंधी प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड 100 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

    मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा पैटर्न (Madhya Pradesh agriculture Extension Officer Exam Pattern)

    एमपी एईओ प्रश्न पत्र

    विषय

    अंक

    खंड ए

    सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता एवं कंप्यूटर ज्ञान

    100

    खंड बी

    कृषि / उद्यानिकी (संबंधित विषय)

    100


    कुल अंक

    200

    एमपी एईओ सिलेबस 2026 (MP AEO syllabus 2026 in Hindi)

    मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (MP krishi vistar adhikari bharti exam in Hindi) की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एमपी कृषि विस्तार अधिकारी अधिसूचना में दिए सिलेबस को देख सकते हैं। एमपी एईओ सिलेबस के अनुसार, परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य कंप्यूटर ज्ञान से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और कृषि/उद्यान विषय से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में विषय अनुसार अध्याय और विषय वस्तु देख सकते हैं।
    1783424452092

    एमपी कृषि अधिकारी सिलेबस 2026 (Krishi Adhikari Syllabus 2026 in Hindi)

    इकाई

    विषय वस्तु

    सामान्य कृषि (General Agriculture)

    • कृषि एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उसका महत्व

    कृषि विज्ञान (Agronomy)

    • मध्य प्रदेश की प्रमुख फसलें

    • मध्य प्रदेश की प्रमुख खेत फसलों की कृषि तकनीकें

    • कृषि पद्धतियां एवं सतत (Sustainable) कृषि

    • प्रारंभिक कृषि मौसम विज्ञान (Introductory Agro Meteorology)

    • कृषि-जलवायु (Agro-climatic) एवं कृषि-पारिस्थितिक (Agro-ecological) क्षेत्र

    मृदा विज्ञान (Soil Science)

    • मृदा एवं उसकी संरचना तथा फसल उत्पादन में उसकी भूमिका

    • मृदा के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुण

    • आवश्यक पादप पोषक तत्व, उनके कार्य एवं गतिशीलता

    • समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (Integrated Nutrient Management)

    • समस्याग्रस्त मृदाएँ एवं उनका प्रबंधन

    मृदा एवं जल संरक्षण, जलागम प्रबंधन (Soil and Water Conservation, Watershed Management)

    • मृदा संरक्षण

    • जल संरक्षण

    • जलागम (Watershed) प्रबंधन

    पादप शरीर क्रिया विज्ञान (Plant Physiology)

    • पोषक तत्वों का अवशोषण, स्थानांतरण एवं उपापचय (Metabolism)

    • प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) एवं श्वसन (Respiration)

    • वृद्धि एवं विकास

    • वृद्धि नियामक (Growth Regulators)

    फसल सुधार (Crop Improvement)

    • फसल सुधार में आनुवंशिकी (Genetics) एवं पादप प्रजनन (Plant Breeding) के सिद्धांत एवं उनका उपयोग

    उद्यानिकी (Horticulture)

    • प्रमुख फल, सब्जियां, मसाले एवं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुष्पीय पौधों की उत्पादन तकनीक (Package of Practices)

    • उद्यानिकी फसलों की नर्सरी प्रबंधन एवं प्रवर्धन (Propagation) विधियाँ

    • समस्याएं (फल न लगना, वैकल्पिक फलन, फल झड़ना आदि) तथा शारीरिक विकार एवं उनका प्रबंधन

    • फलों एवं सब्जियों का कटाई उपरांत (Post-harvest) प्रबंधन

    • फलों एवं सब्जियों का मूल्य संवर्धन (Value Addition)

    पादप संरक्षण (Plant Protection)

    • प्रमुख फसलों के महत्वपूर्ण कीट एवं रोग तथा उनका प्रबंधन

    • समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन (Integrated Pest and Disease Management) के घटक

    • स्प्रे उपकरणों का चयन एवं रखरखाव

    • कृंतक (Rodent) प्रबंधन

    • कीटनाशकों के उपयोग के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियाँ

    कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics)

    • कृषि अर्थशास्त्र का अर्थ एवं सिद्धांत

    • अधिकतम उत्पादन हेतु कृषि नियोजन एवं संसाधन प्रबंधन

    • कृषि प्रणालियां एवं उनका आर्थिक महत्व

    • कृषि उपज का विपणन तथा मध्य प्रदेश की विनियमित मंडियां (Regulated Markets)

    • ई-चौपाल (e-Chaupal) जैसी पहल

    • कृषि उपज का मूल्य एवं कृषि उत्पादन में उसकी भूमिका

    कृषि प्रसार शिक्षा (Agricultural Extension Education)

    • कृषि प्रसार का दर्शन, उद्देश्य एवं सिद्धांत

    • राज्य, जिला एवं विकासखंड स्तर पर कृषि प्रसार संगठनों की संरचना, कार्य एवं जिम्मेदारियाँ

    • संचार की विधियां

    • कृषि प्रसार सेवाओं में किसान संगठनों की भूमिका

    • प्रशिक्षणों की भूमिका एवं महत्व

    • भारत के महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास कार्यक्रम

    एमपी एईओ मार्किंग स्कीम 2026

    एमपी ईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
    1783424452227

    एमपी एईओ न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक के अनुसार, अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के लिए आमतौर पर 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के लिए 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)