Careers360 Logo
ask-icon
share
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS result tier 2 Out) - पीडीएफ लिंक, डाउनलोड प्रोसेस देखें
    • लेख
    • केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS result tier 2 Out) - पीडीएफ लिंक, डाउनलोड प्रोसेस देखें

    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS result tier 2 Out) - पीडीएफ लिंक, डाउनलोड प्रोसेस देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 26 Aug 2026, 09:48 AM IST

    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 25 अगस्त को केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा टियर 2 का गणित (पोस्ट ग्रेजुएट), संस्कृत एवं गणित (टीजीटी) का रिजल्ट 25 अगस्त को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा Tier-II परिणाम और फाइनल आंसर की फेज वाइज जारी की जा रही है। बोर्ड ने 23 अगस्त को फेज 5 रिजल्ट में पीजीटी के एक पद और नॉन टीचिंग के दो पदों के लिए रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। इससे पहले 21 अगस्त को फेज 4 रिजल्ट में पीजीटी के एक पद और नॉन टीचिंग के दो पदों के लिए रिजल्ट जारी किया गया। बोर्ड ने 20 अगस्त को फेज 3 रिजल्ट में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs)- PGT (अर्थशास्त्र), PGT (इतिहास) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGTs)- TGT (कार्य अनुभव) पद के लिए रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा KVS और NVS की वेबसाइट पर जाकर अपना Tier-II रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट लिंक । केवीएस एनवीएस टियर 2 फाइनल आंसर की
    1787717144332

    This Story also Contains

    1. एनवीएस केवीएस टियर 2 रिजल्ट कब आएगा?
    2. केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट कहां जारी होगा?
    3. केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कैसे करें/ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट कैसे देखें
    4. केवीएस एनवीएस परिणाम में दर्ज विवरण
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS result tier 2 Out) - पीडीएफ लिंक, डाउनलोड प्रोसेस देखें
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट


    केवीएस एनवीएस फेज 5 रिजल्ट -
    1787656869288

    इससे पहले 18 अगस्त को फेज 2 में पीजीटी के 7 पद, टीजीटी के 13 पदों और नॉन टीचिंग के 3 पदों के लिए रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की गई। फेज 1 में 17 अगस्त को PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पद के लिए रिजल्ट की घोषणा की गई थी।

    1786958519259

    जिन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती अधिसूचना के तहत KVS और NVS में संगठन/क्षेत्र की वरीयता लागू है, उन्हें आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज करनी होगी। PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस) और वित्त अधिकारी पदों के इंटरव्यू कॉल लेटर शेड्यूल तय होने के बाद आवेदन लॉगिन में उपलब्ध होंगे। स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के स्किल टेस्ट कॉल लेटर भी शेड्यूल तय होने पर जारी होंगे। अन्य पदों के परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
    1786958813536इससे पहले बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की सूचना दी थी। बोर्ड के अनुसार, एनवीएस केवीएस टियर-II परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एनवीएस केवीएस टियर-II आंसर की के मूल्यांकन के बाद फाइनल आंसर की के साथ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिसे बोर्ड द्वारा 17 अगस्त को जारी कर दिया गया।

    1786169503156

    केवीएस एनवीएस टियर 2 का आयोजन 27 से 31 मार्च 2026 तक हुआ था। बोर्ड (CBSE) ने केवीएस एनवीएस टियर 2 की प्रोविजनल आंसर की 13 मई को जारी कर 17 मई 2026 तक आपत्तियां मांगी थी। केवीएस और एनवीएस आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निवारण करने के बाद केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाता है।

    एनवीएस केवीएस टियर 2 रिजल्ट कब आएगा?

    केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा टियर 1 का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को हुआ था। एनवीएस केवीएस टियर 1 रिजल्ट 28 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की Tier-II भर्ती परीक्षाओं के परिणाम 17 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। अन्य विषयों का परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी।

    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट कहां जारी होगा?

    परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी केवीएस एनवीएस टियर 2 का परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एनवीएस–केवीएस परीक्षा 2025 के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची शामिल होती है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कैसे करें/ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट कैसे देखें

    केवीएस–एनवीएस टियर-2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। KVS NVS Result 2026 को उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं—

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या केवीएस/एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर KVS NVS Exam Result 2026 Download के लिए Link for Result (Tier-2) 2026 पर क्लिक करें।

    • एक नया पेज खुलेगा, जहां केवीएस–एनवीएस परीक्षा परिणाम के लिए कैंडिडेट लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
      1768363851800

    • लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा पिन (कैप्चा) भरें।

    • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

    • केवीएस–एनवीएस परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

    • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

    केवीएस एनवीएस परिणाम में दर्ज विवरण

    एनवीएस केवीएस के परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। अगर कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करना चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन आईडी

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम की तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति

    • अन्य निर्देश

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)