केवीएस एनवीएस आंसर की 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केवीएस-एनवीएस संयुक्त परीक्षा टियर-2 रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की फेजवाइज व पदवार अगल-अलग जारी की जा रही है। बोर्ड 23 अगस्त को फेज 5 और 21 अगस्त को फेज 5 में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs) के दो पद और नॉन टीचिंग के 4 पदों के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इससे पहले बोर्ड ने 20 अगस्त को फेज 3 रिजल्ट में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs)- अर्थशास्त्र, इतिहास और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGTs)- कार्य अनुभव पद के लिए फाइनल आंसर की जारी की गई। 18 अगस्त को फेज 2 में पीजीटी के 7 पद, टीजीटी के 13 पदों और नॉन टीचिंग के 3 पदों के लिए रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी केवीएस एनवीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस एनवीएस फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
बोर्ड ने 17 अगस्त को PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I परीक्षा की फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से केवीएस एनवीएस फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा 13 मई 2026 को केवीएस और एनवीएस संयुक्त भर्ती परीक्षा के टियर-2 की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवार 1000 रू प्रति प्रश्न शुल्क के साथ केवीएस एनवीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 पर 17 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
फाइनल आंसर की पीडीएफ डायरेक्ट लिंक
इससे पहले बोर्ड ने सूचना जारी किया था, जिसके अनुसार, NVS KVS Tier-II परीक्षा में 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एनवीएस केवीएस टियर-II आंसर की के मूल्यांकन के बाद फाइनल आंसर की के साथ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिसे अब जारी कर दिया गया है।
केवीएस एनवीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक
केवीएस एनवीएस आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की तैयार कीजाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड द्वारा केवीएस-एनवीएस टियर 2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
प्राधिकरण द्वारा केवीएस एनवीएस संयुक्त भर्ती टियर 1 परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार सीबीएसई, केवीएस या एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा 28 फरवरी 2026 को केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टियर 1 केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस एनवीएस फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस/एनवीएस संयुक्त भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक हुआ। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 मार्च 2026 को जारी किया था। इससे पहले, 9 मार्च 2026 को परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी की गई थी।
इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 31 जनवरी को केवीएस और एनवीएस आंसर की जारी की थी। उम्मीदवार द्वारा केवीएस–एनवीएस आंसर की पर 4 फरवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी गई थी। उम्मीदवार 1000 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते थे। 10 और 11 जनवरी 2026 को हुई इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
केवीएस एनवीएस आंसर की डायरेक्ट लिंक
केवीएस एनवीएस आंसर की 2026 सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। KVS NVS Answer key 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। KVS NVS Answer key 2026 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है? केवीएस एनवीएस आंसर की 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्ती इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय संस्थान और नवोदय विद्यालय संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन से लेकर अंतिम चयन प्रक्रिया तिथि की जानकारी होनी बहुत जरूरी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनवीएस केवीएस 2026 मुख्य तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती परीक्षा आयोजक निकाय | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
किस संस्थान के लिए भर्ती परीक्षा हो रही आयोजित |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
केवीएस एनवीएस पद | टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद |
पदों की संख्या | 14,967 15762 |
आवेदन तिथियां | 14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 11 दिसंबर 2025 |
एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड | 8 जनवरी 2025 |
एनवीएस केवीएस टियर 1 परीक्षा | 10 और 11 जनवरी 2026 |
एनवीएस केवीएस टियर 1 परीक्षा आंसर की 2026 | 31 जनवरी 2026 |
केवीएस एनवीएस आंसर की आपत्ति | 4 फरवरी 2026 तक |
| केवीएस एनवीएस टियर 1 फाइनल आंसर की | 28 फरवरी 2026 |
केवीएस एनवीएस टियर 1 परिणाम | 28 फरवरी 2026 |
केवीएस एनवीएस टियर 2 एडमिट कार्ड | 24 मार्च 2026 |
केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा | 27 से 31 मार्च 2026 |
केवीएस एनवीएस टियर 2 आंसर की | 13 मई 2026 |
| केवीएस एनवीएस टियर 2 आंसर की आपत्ति | 17 मई 2026 तक |
| केवीएस एनवीएस टियर 2 फाइनल आंसर की | 17, 18, 20, 21 और 23 अगस्त 2026 |
| केवीएस एनवीएस टियर 2 परिणाम | 17, 18, 20, 21 और 23 अगस्त 2026 |
केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा 2026 आंसर की का इंतजार अभ्यर्थी कर रहे हैं। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। केवीएस–एनवीएस परीक्षा आंसर की ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से KVS NVS Exam Answer Key 2026 Download in Hindi कर सकते हैं—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या केवीएस/एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर Link for Answer Key (Tier-1) 2026 पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां केवीएस–एनवीएस परीक्षा आंसर की के लिए कैंडिडेट लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा पिन (कैप्चा) भरें।
सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
केवीएस–एनवीएस परीक्षा आंसर की 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।
केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा 2026 की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी सहायता से अपने अनुमानित (अपेक्षित) स्कोर की गणना कर सकते हैं। स्कोर कैलकुलेशन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा की मार्किंग स्कीम को ध्यान में रखना आवश्यक है। टियर-1 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होता है और नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक (यानी 1 अंक) काटा जाता है। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते। साथ ही, किसी एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प चुनने पर उसे गलत उत्तर माना जाएगा और उस पर भी नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उम्मीदवार KVS NVS Answer Key 2026 के आधार पर स्कोर की गणना कर सकते हैं—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से KVS NVS टियर-1 आंसर की 2026 डाउनलोड करें।
अपनी उत्तर पुस्तिका/ओएमआर शीट को आंसर की से सावधानीपूर्वक मिलान करें।
सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ें।
अब सभी गलत उत्तरों की संख्या गिनें।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक घटाएं (क्योंकि 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू है)।
जिन प्रश्नों को छोड़ा गया है, उनके लिए कोई अंक न जोड़ें और न ही घटाएं।
सभी जोड़–घटाव के बाद प्राप्त कुल अंक ही आपका अनुमानित KVS NVS टियर-1 स्कोर 2026 होगा।
इस तरह उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर का सही आकलन कर सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं।
सीबीएसई उम्मीदवारों को प्रोविजनल KVS NVS Answer key 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान करेगा। सूचना के अनुसार 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ उम्मीदार आंरस की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज कर सकता है। नीचे प्रक्रिया देखें।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
संबंधित प्रश्न चुनें और सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण/डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
सभी आपत्तियां सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीबीएसई द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर केवीएस–एनवीएस परीक्षा 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा।
एनवीएस और केवीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एनवीएस–केवीएस परीक्षा 2025 के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची शामिल होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू, डेमो टीचिंग या स्किल टेस्ट जैसे आगामी चयन चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
KVS NVS आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अनुमानित (अपेक्षित) स्कोर का आकलन कर सकते हैं।
हां, सीबीएसई द्वारा जारी की जाने वाली प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीबीएसई फाइनल आंसर की जारी करता है। इसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है और योग्य उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है।
On Question asked by student community
Hello there,
If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.
Best wishes!
Dear Student,
The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .
Hello Student,
You can download Navodaya Class 6 previous year question papers from the Careers360 article below. It includes papers from 2020, 2021, 2022, 2023, 2024-25, 2025 and 2026.
https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-question-paper
Hi!
Could you please specify your class?
Meanwhile, check the link below, apply relevant filters, find suitable resources:
https://school.careers360.com/download/jnvst-ebooks-and-sample-papers
Hope it helps!
Hey there,
Yes. For JNVST Class 6, the exam uses an OMR answer sheet with 80 questions. You can practise on a sample sheet before the exam.
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs