Careers360 Logo
ask-icon
share
    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS Result 2026 out)- टियर 2 रिजल्ट (जारी), फाइनल आंसर की लिंक
    • लेख
    • केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS Result 2026 out)- टियर 2 रिजल्ट (जारी), फाइनल आंसर की लिंक

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS Result 2026 out)- टियर 2 रिजल्ट (जारी), फाइनल आंसर की लिंक

    Rajan KumarUpdated on 21 Aug 2026, 12:34 PM IST

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा टियर 2 परिणाम फेजवाइज जारी की जा रही है। बोर्ड ने 20 अगस्त को फेज 3 में पीजीटी के 2 पद और टीजीटी के 1 पद के लिए रिजल्ट जारी की। वहीं 18 अगस्त को फेज 2 में पीजीटी के 7 पद, टीजीटी के 13 पदों और नॉन टीचिंग के 3 पदों के लिए रिजल्ट जारी की गई। इससे पहले 17 अगस्त को बोर्ड ने PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पद के लिए रिजल्ट जारी किया था। अभ्यर्थी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा KVS और NVS की वेबसाइट पर जाकर अपना Tier-II रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। बोर्ड रिजल्ट के साथ केवीएस एनवीएस परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर रही है।
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट लिंक । केवीएस एनवीएस टियर 2 फाइनल आंसर की
    1786957971752

    This Story also Contains

    1. केवीएस एनवीएस परीक्षा परिणाम 2026- एक नजर
    2. केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. केवीएस एनवीएस परिणाम 2026: विवरण
    4. केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026: परिणाम के बाद क्या होगा?
    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 जारी (KVS NVS Result 2026 out)- टियर 2 रिजल्ट (जारी), फाइनल आंसर की लिंक
    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026

    जिन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती अधिसूचना के तहत KVS और NVS में संगठन/क्षेत्र की वरीयता लागू है, उन्हें आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज करनी होगी। PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस) और वित्त अधिकारी पदों के इंटरव्यू कॉल लेटर शेड्यूल तय होने के बाद आवेदन लॉगिन में उपलब्ध होंगे। स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के स्किल टेस्ट कॉल लेटर भी शेड्यूल तय होने पर जारी होंगे। अन्य पदों के परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
    1786958132478

    इससे पहले बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की सूचना दी थी। सूचना के अनुसार, केवीएस एनवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अगस्त 2026 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। जिसे जारी कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
    1786169503156

    बोर्ड (CBSE) ने केवीएस एनवीएस टियर 2 की प्रोविजनल आंसर की 13 मई को जारी कर 17 मई 2026 तक आपत्तियां मांगी थी। इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपए तय किए गए थे। बोर्ड द्वारा 28 फरवरी 2026 को टियर 1 का परिणाम जारी किया गया था। अभ्यर्थी सीबीएसई की वेबसाइट या केवीएस/एनवीएस की साइट पर जाकर टियर 1 केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड टियर 1 केवीएस एनवीएस रिजल्ट स्कोरकार्ड भी जारी किया गया। इससे पहले सीबीएसई ने केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा आंसर की 31 जनवरी को जारी कर 4 फरवरी 2026 तक आपत्तियां मांगी थी।
    केवीएस एनवीएस रिजल्ट-स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निवारण करने के बाद केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती के लिए टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। बोर्ड द्वारा 24 मार्च को केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती के लिए आयोजित टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। इससे पहले 9 मार्च को इस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया गया था।

    अपडेट:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा के टियर 1 से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा साझा किए गए इस डेटा में पंजीकृत अभ्यर्थियों, परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों तथा टियर 2 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की विस्तृत जानकारी शामिल है। बोर्ड पदवार और श्रेणीवार अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
    पंजीकृत, उपस्थित, चयनित अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ लिंक

    केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा टियर 1 परिणाम के साथ सीबीएसई द्वारा एनवीएस केवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार एनवीएस केवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड द्वारा शिफ्ट और पोस्ट के अनुसार शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस पेज पर टियर 2 परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।
    1772516801924

    केवीएस एनवीएस आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निवारण करने के बाद केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। एनवीएस–केवीएस परीक्षा 2025 के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची शामिल होती है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

    सीबीएसई द्वारा एनवीएस केवीएस के लिए संयुक्त भर्ती अधिसूचना के साथ ही केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 14 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर (विस्तारित) थी। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में 15762 (विस्तारित) पदों पर भर्ती होगी। नोटिस के मुताबिक इजाफा केंद्रीय विद्यालय की भर्ती में किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में 9126 से बढ़कर 9921 पद हो गए हैं। नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 5841 पदों पर भर्ती होगी। केंद्रीय विद्यालय में पदों की बढ़ोत्तरी- देखे सूचना

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 (KVS NVS Result 2026 in hindi) के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। केवीएस एनवीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    केवीएस एनवीएस परीक्षा परिणाम 2026- एक नजर

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में विभिन्न पदों पर भर्ती की पूरी प्रक्रिया आवेदन से लेकर अंतिम चयन तक की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका में एनवीएस और केवीएस 2026 की मुख्य तिथियां आसानी से देखी जा सकती हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजक निकाय

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

    किस संस्थान के लिए भर्ती परीक्षा हो रही आयोजित

    • केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)

    • नवोदय विद्यालय (NVS)

    आधिकारिक वेबसाइट

    • www.kvsangathan.nic.in

    • www.cbse.gov.in

    • www.navodaya.gov.in

    केवीएस एनवीएस पद

    टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद

    पदों की संख्या

    14,967 15762

    आवेदन तिथियां

    14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025

    11 दिसंबर 2025

    एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड

    8 जनवरी 2025

    एनवीएस केवीएस परीक्षा

    10 और 11 जनवरी 2026

    एनवीएस केवीएस परीक्षा आंसर की 2026

    31 जनवरी 2026

    केवीएस एनवीएस आंसर की आपत्ति

    4 फरवरी 2026 तक

    केवीएस एनवीएस टियर 1 परिणाम

    28 फरवरी 2026

    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा तिथि27 से 31 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड24 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा आंसर की
    13 मई 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा आंसर की आपत्ति
    17 मई 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा परिणाम17, 18 और 20 अगस्त 2026

    इसे भी पढ़ें:- केवीएस रिक्रूटमेंट 2025

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा 2026 रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। KVS NVS Result 2026 ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से KVS NVS Exam Result 2026 Download in Hindi कर सकते हैं—

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या केवीएस/एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
      1768363851541

    • होमपेज पर Link for Result (Tier-1) 2026 पर क्लिक करें।

    • एक नया पेज खुलेगा, जहां केवीएस–एनवीएस परीक्षा परिणाम के लिए कैंडिडेट लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा।
      1768363851800

    • लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा पिन (कैप्चा) भरें।

    • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

    • केवीएस–एनवीएस परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

    • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं।

    ये भी पढ़े:-

    केवीएस एनवीएस परिणाम 2026: विवरण

    एनवीएस केवीएस के परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को केवीएस एनवीएस के परिणाम में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • वर्ग

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन आईडी

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम की तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति

    • अन्य निर्देश

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026: परिणाम के बाद क्या होगा?

    KVS और NVS रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाता है, जिसमें अंक और कटऑफ शामिल होते हैं। इसके बाद कटऑफ के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। कुछ पदों के लिए साक्षात्कार या कौशल परीक्षण भी होता है। सभी चरण पूरे होने पर अंतिम चयन और नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 कैसे चेक किया जा सकता है?
    A:

    उम्मीदवार केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन मोड में सीबीएसई, केवीएस या एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड प्रक्रिया की जानकारी लेख में विस्तार से दी गई है।

    Q: केवीएस एनवीएस रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी दी होती है?
    A:

    केवीएस एनवीएस रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, वर्ग, प्राप्त अंक, कुल अंक, प्रतिशत, परिणाम की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं।

    Q: केवीएस एनवीएस रिजल्ट के बाद चयन प्रक्रिया क्या होती है?
    A:

    रिजल्ट जारी होने के बाद कटऑफ के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और आवश्यक होने पर साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। अंतिम चयन के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Kerala Police Constable Application Date

    31 Aug'26 - 7 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CBSE Class 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to CBSE Class 10th ?

    Please mention important details like your school board, exam, and class to get the exact papers.

    You can explore the useful resources here:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers

    Hello Student, kya aap mujhe bata sakte hai ki Class 10 CBSE ke kis aspect ke baare mein information chahiye.