छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण एवं लिखित परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के लिए ट्रेड टेस्ट रिजल्ट 9 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (CG Police Constable Trade Test Result 2025) देख सकते हैं। विभाग द्वारा सीजी कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट 2025 का आयोजन 17 से 19 नवंबर तक हुआ था। इससे पहले, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था
सीजी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जिला-वार रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर जाएं
लेटेस्ट अपडेट- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा 15 दिसंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दंतेवाड़ा पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि विभाग द्वारा अधिसूचना का पीडीएफ प्रारुप जारी नहीं किया गया है उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विभाग की वेबसाइट निरंतर जांच करत रहें।
This Story also Contains
सीजी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जिला-वार जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से अपने जिले का छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट के अनुसार दिया गया है।
जिला का नाम | वेबसाइट |
बिलासपुर | bilaspur.cgpolice.gov.in |
कोरबा | korba.cgpolice.gov.in |
रायगढ़ | raigarh.cgpolice.gov.in |
जांजगीर-चांपा | janjgir-champa.cgpolice.gov.in |
सक्ती | sakti.cgpolice.gov.in |
सरंगढ़-बिलाईगढ़ | sarangarh-bilaigarh.cgpolice.gov.in |
मुंगेली | mungeli.cgpolice.gov.in |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | gpm.cgpolice.gov.in |
दुर्ग | durg.cgpolice.gov.in |
बालोद | balod.cgpolice.gov.in |
बेमेतरा | bemetara.cgpolice.gov.in |
राजनांदगांव | rajnandgaon.cgpolice.gov.in |
कबीरधाम | kabirdham.cgpolice.gov.in |
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | kcg.cgpolice.gov.in |
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | mmac.cgpolice.gov.in |
सरगुजा | surguja.cgpolice.gov.in |
बलरामपुर | balrampur.cgpolice.gov.in |
जशपुर | jashpur.cgpolice.gov.in |
सूरजपुर | surajpur.cgpolice.gov.in |
कोरिया | korea.cgpolice.gov.in |
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | mcb.cgpolice.gov.in |
रायपुर | raipur.cgpolice.gov.in |
बलौदा बाजार-भाटापारा | balodabazar.cgpolice.gov.in |
महासमुंद | mahasamund.cgpolice.gov.in |
गरियाबंद | gariaband.cgpolice.gov.in |
धमतरी | dhamtari.cgpolice.gov.in |
बस्तर | bastar.cgpolice.gov.in |
कांकेर | kanker.cgpolice.gov.in |
कोंडागांव | kondagaon.cgpolice.gov.in |
नारायणपुर | narayanpur.cgpolice.gov.in |
दंतेवाड़ा | dantewada.cgpolice.gov.in |
बीजापुर | bijapur.cgpolice.gov.in |
सुकमा | sukma.cgpolice.gov.in |
जीआरपी, रायपुर | grpraipur.cgpolice.gov.in |
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट परीक्षा के सभी चरणों के अनुसार अलग-अलग जारी किया जाता है। इन चरणों में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (cg police physical test 2025 in hindi), ट्रेड टेस्ट (पद के अनुसार), मेडिकल टेस्ट और अंत में दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम देखें | सीजी पुलिस कांस्टेबल स्कोर कार्ड देखें | सीजी पुलिस कांस्टेबल आंसर की
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट 17 नवंबर से तय सेंटरों पर आयोजित किया गया। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in की जांच कर सकते हैं। राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड यहां देखें । यूपी होमगार्ड भर्ती 2025
सीजी पुलिस कांस्टेबल 2025 ट्रेड टेस्ट संबंधी सूचना देखें-

उम्मीदवारों के मन में ये प्रश्न बना हुआ है कि छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 ट्रेड टेस्ट रिजल्ट (CG police constable Trade Test result 2025 in Hindi) कैसे देखें, रिजल्ट कहां जारी हुआ, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस लेख में आपको विस्तार से बताए जाएंगे। उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे इस लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी देखें-
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को ये जानना बेहद आवश्यक है कि छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट (CG police constable result steps 2025 in Hindi) कई चरणों में जारी होता है। इन चरणों में मुख्यत: लिखित परीक्षा , शारीरिक दक्षता परीक्षा , मेडिकल और अंत में दस्तावेज सत्यापन शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को इन सभी प्रक्रियाओं से होकर गुजरना होता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट की निरंतर जांच करते रहें। नीचे दी गई तालिका में चरणवार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की जानकारी दी गई है।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:
परीक्षा का नाम | तिथि |
सीजी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा | 14 सितंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा रिजल्ट | 9 अक्टूबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट | 17 -19 नवंबर 2025 |
सीजी पुलिस कांस्टेबल 2025 शारीरिक दक्षता परीक्षा रिजल्ट | 9 दिसंबर 2025 |
मेडिकल टेस्ट | सूचित किया जाएगा |
दस्तावेज सत्यापन (DV) | सूचित किया जाएगा |
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा के लिए परिणाम कैसे देखें -
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं,
होमपेज पर प्रदर्शित "सीजी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025" टैब पर क्लिक करें
उसके बाद सीजी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें,
उसके बाद लॉग-इन विवरण दर्ज करें।
लॉग-इन विवरण सत्यापित होने के बाद, सबमिट करें,
उसेक बाद आपका सीजी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सीजी पुलिस कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड करें और इसका भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट कर लें
सीजी पुलिस कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट परिणाम 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट की निरंतर जांच करते रहें। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु समय सीमा निर्धारित की जाती है जिसके भीतर ही उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज का सत्यापन कराना होता है।