Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26 (BSSC CGL 4 Answer Key 2025-26): आपत्ति विंडो, पीडीएफ लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26 (BSSC CGL 4 Answer Key 2025-26): आपत्ति विंडो, पीडीएफ लिंक, प्रक्रिया

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26 (BSSC CGL 4 Answer Key 2025-26): आपत्ति विंडो, पीडीएफ लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 01 Apr 2026, 12:41 PM IST

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025-26 में शामिल उम्मीदवार इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक या बीएसएससी वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इस उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी आयोग द्वारा तय समयसीमा तक आंसर की पर चुनौती भी दर्ज कर सकेंगे।
    ये भी पढ़िए:- बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षाबीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र

    This Story also Contains

    1. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26- एक नजर
    2. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: आपत्ति प्रक्रिया
    4. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: अंकों की गणना
    5. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: रिजल्ट
    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26 (BSSC CGL 4 Answer Key 2025-26): आपत्ति विंडो, पीडीएफ लिंक, प्रक्रिया
    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की दो चरणों में जारी किया जा सकता है। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित की जाती है। यदि उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 में आयोजित होगी। वहीं मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में निर्धारित की गई है। बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के विभिन्न विभागों में सहायक अनुभाग अधिकारी, योजना सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेखा परीक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 1883 रिक्तियां भरी जाएंगी। बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26 पीडीएफ, आपत्ति प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    इसे भी पढ़े:-

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26- एक नजर

    बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी से बीएसएससी CGL-4, 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं-

    इवेंट

    विवरण

    संगठन का नाम

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025)

    पोस्ट नाम

    विभिन्न पद (सहायक शाखा अधिकारी, लेखा परीक्षक, योजना सहायक)

    कुल रिक्तियां

    1883 पद

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन (25 अगस्त से 24 नवंबर 2025)

    जॉब पोस्टिंग

    बिहार

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक परीक्षा

    • मुख्य परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.bssc.bihar.gov.in

    बीएसएससी सीजीएल 4 प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    जून-जुलाई 2026

    बीएसएससी सीजीएल 4 प्रारंभिक आंसर की 2025-26 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 प्रारंभिक आंसर की 2025-26 आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 प्रारंभिक परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 मुख्य परीक्षा तिथि

    अक्टूबर 2026

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: डाउनलोड प्रक्रिया

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा सीजीएल 4 परीक्षा 2025-26 की आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा जारी आंसर की को उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं—

    • आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर “Answer Key” लिंक पर क्लिक करें

    • बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा लिंक चुनें

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें

    • आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी

    • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें

    उपयोगी लिंक

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: आपत्ति प्रक्रिया

    यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और “Objection” लिंक पर जाना होगा। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें—

    • आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर लॉगिन करें

    • Objection” या “Challenge Answer Key” लिंक पर क्लिक करें

    • आंसर की में संबंधित प्रश्न का चयन करें

    • सही उत्तर के समर्थन में दस्तावेज अपलोड करें

    • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें

    • फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें

    • सबमिट की गई आपत्ति का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: अंकों की गणना

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा जारी उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवार सही और गलत उत्तरों के आधार पर अपना स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है, इसलिए गणना करते समय इसका विशेष ध्यान रखें।
    फॉर्मूला:

    कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या × निर्धारित अंक) – (गलत उत्तरों की संख्या × 1)

    नोट: प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 अंक।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- बिहार जीविका एडमिट कार्डयूपी रोडवेज महिला कंडक्टर भर्ती

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025-26: रिजल्ट

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा सीजीएल 4 परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट आंसर की जारी होने और आपत्तियों के निपटारे के बाद घोषित किया जाएगा। आयोग पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम जारी होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, मेरिट सूची और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)