बिहार एएनएम आंसर की 2025 : बिहार स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति (बिहार एसएचएसबी) द्वारा बिहार एएनएम परीक्षा 2025 आंसर की 25 दिसंबर को जारी किया गया। एएनएम परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी 26 से 28 दिसंबर तक आंसर की से असंतुष्ट होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निस्तारण के बाद बिहार एएनएम रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा। बिहार एएनएम आंसर की आपत्ति- डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
विज्ञापन संख्या 08/2025 के तहत 5006 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए बिहार एएनएम 2025 परीक्षा 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार एएनएम परीक्षा एडमिट कार्ड 11 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। आवेदन पत्र 14 से 28 अगस्त से भरा गया था।
बिहार एएनएम परीक्षा आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होंगे और जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
आंसर की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। बिहार एएनएम आंसर की 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
बिहार एएनएम आंसर की ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां व तिथियां नीचे सारणी में दी गई है।
परीक्षा का नाम | बिहार एसएचएस एएनएम भर्ती 2025 |
संक्षिप्त/ चर्चित नाम | बिहार एएनएम 2025 (Bihar ANM 2025) |
संचालक निकाय | बिहार स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति |
परीक्षा स्तर | राज्यस्तरीय |
परीक्षा अवधि | 2 घंटा |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर-आधारित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | shs.bihar.gov.in |
बिहार एएनएम अधिसूचना | 12 अगस्त, 2025 |
बिहार एएनएम आवेदन | 14 से 28 अगस्त 2025 |
बिहार एएनएम एडमिट कार्ड | 11 दिसंबर 2025 |
बिहार एएनएम परीक्षा तिथि | 17 से 19 दिसंबर 2025 |
बिहार एएनएम आंसर की | 25 दिसंबर 2025 |
बिहार एएनएम आंसर की आपत्ति | 26 से 28 दिसंबर 2025 |
बिहार एएनएम परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़े:-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर भर्ती सेक्शन में जाए।
बिहार एसएचएस एएनएम उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।

अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

आपके उत्तरों सहित आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अब आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।
बिहार एएनएम आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं—
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर भर्ती (Recruitment) सेक्शन में प्रवेश करें।
Bihar SHS ANM Answer Key 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।
निर्धारित प्रारूप में आपत्ति दर्ज करें और आवश्यक प्रमाण अपलोड करें।
अंत में आपत्ति सबमिट करें और उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका प्रस्तावित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से दर्ज करें।
आपत्ति के समर्थन में प्रमाण/स्रोत अपलोड करें, जैसे सरकारी पुस्तक, मान्य पाठ्यपुस्तक (NCERT) या अन्य आधिकारिक संदर्भ, ताकि आपकी आपत्ति मजबूत हो सके।
आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित भाषा/लिंग्विस्टिक शर्तों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कुछ लिंक केवल हिंदी या किसी विशेष भाषा में हो सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकृत/अस्वीकृत) और किसी संभावित संशोधन से संबंधित सूचना पर नजर बनाए रखें।
यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर की में संशोधन किया जा सकता है।
आपत्ति दर्ज करने मात्र से उत्तर में बदलाव होना अनिवार्य नहीं है, अंतिम निर्णय परीक्षा प्राधिकरण की समीक्षा पर निर्भर करेगा।
सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
बिहार एएनएम 2025 का अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
बिहार एएनएम परीक्षा 2025 का परिणाम परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से बिहार एएनएम रिजल्ट 2025 देख सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में उपयोग के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, अपने परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। इस लेख में बिहार एएनएम परीक्षा परिणाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
बिहार एएनएम 2025 आंसर की- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न