Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi):एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम
    • लेख
    • यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi):एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi):एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम

    Kunal solankiUpdated on 18 Mar 2026, 09:33 AM IST

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड भर्ती सिलेबस 2025 (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi) की जानकारी दी गई है। यूपी होमगार्ड भर्ती का सिलेबस होमगार्ड अधिसूचना के साथ 18 नवंबर 2025 को जारी की गई। जारी अधिसूचना में, उम्मीदवार यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 से जुड़ी जानकारी जैसे एग्जाम पैटर्न, पात्रता मानदंड, सिलेबस आदि प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानना अति आवश्यक होता है। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 देखें
    लेटेस्ट अपडेट- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 परीक्षा तिथि जारी करी दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा तिथि 2025 (UP Home Guard Written Exam Dates in Hindi) देख सकते हैं। 22 दिसंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल 2026 तक होगा। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 पूरा शेड्यूल

    This Story also Contains

    1. यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025 - एक नजर
    2. यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025 (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi)
    3. यूपी होमगार्ड एग्जाम पैटर्न 2025
    4. यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 (UP Home Guard exam 2025 in Hindi)
    5. यूपी होमगार्ड चयन प्रक्रिया 2025
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi):एग्जाम पैटर्न, पाठ्यक्रम
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 सिलेबस

    ये भी देखें-

    उत्तर प्रदेश गृहरक्षक के लिए यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस लेख में सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
    यूपी होमगार्ड आवेदन 2025 यहां देखें

    यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025 - एक नजर

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 के बारें में आसानी से समझ सकते हैं।

    यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppbpb.gov.in

    परीक्षा पैटर्न

    • लिखित परीक्षा

    • शारीरिक मानक परीक्षण

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा /दस्तावेज सत्यापन


    कुल अंक

    100

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 समय

    2 घंटे

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 विषय

    सामान्य ज्ञान

    यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025 (UP Home Guard Syllabus 2025 in Hindi)

    बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा 2025 में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे दी गई तालिका की सहायता से इसे आसानी से समझा जा सकता है।

    यूपी होमगार्ड सिलेबस 2025

    विषय

    खंड










    सामान्य ज्ञान

    सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या,पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल, उ०प्र० के प्राकृतिक संसाधन, उ0प्र0 की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी, उ०प्र० में आयोजित प्रमुख मेले एवं स्थानीय त्योहार, खेल पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ, उ0प्र0 में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार, आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, पुरस्कार और सम्मान, देश/राजधानी/मुद्रायें, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक और उनके लेखक, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन, उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं जनोन्मुखी योजनाएं, महिला सशक्तीकरण,आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक विकास के प्रयास, प्राकृतिक घटनाएँ (Natural Phenomenon), महत्वपूर्ण सम्मेलन और समारोह ।

    यूपी होमगार्ड एग्जाम पैटर्न 2025

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड एग्जाम पैटर्न 2025 (UP Home Guard Exam Pattern 2025) की जानकारी दी गई है। यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न 2025 (UP Home guard Exam Pattern 2025) के अनुसार कुल 100 प्रश्न होंगे जिनका अधिकतम अंक 100 निर्धारित किया गया है। परीक्षा का समय 2 घंटे है। लिखित परीक्षा में 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी, एनरोलमेंट के पात्र नही होंगे

    1763541862468

    ये भी पढ़ें:-

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 (UP Home Guard exam 2025 in Hindi)

    यूपी होमगार्ड परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार के विभिन्न कौशल जैसे उनके सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। इससे उम्मीदवारों की फिटनेस का भी पता चलता है कि वे आवेदित पद के लायक हैं या नहीं। यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा 2025 (UP Home Guard Written Exam in Hindi) से संबंधित सभी तिथियां बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करत रहें।

    यूपी होमगार्ड चयन प्रक्रिया 2025

    यूपी होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रिया 2025 (UP Home Guard Selection Process 2025) में यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षी और अंत में पीएसटी परीक्षा से गुजरना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी होमगार्ड भर्ती मेे चयन पाने के लिए क्या लिखित परीक्षा को पास करना अनिवार्य है?
    A:

    हां, यूपी होमगार्ड के पद पर चयन होने के लिए प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Q: यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा कितने अंको की होगी?
    A:

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा कुल 100 अंको की होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)