Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 (UP roadways conductor vacancy 2026) - आवेदन जारी, पात्रता, रिजल्ट
    • लेख
    • यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 (UP roadways conductor vacancy 2026) - आवेदन जारी, पात्रता, रिजल्ट

    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 (UP roadways conductor vacancy 2026) - आवेदन जारी, पात्रता, रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Mar 2026, 02:49 PM IST

    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 (UP roadways conductor vacancy 2026) - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने 2026 में प्रदेश में चल रही बसों में कंडक्टर की भर्ती के लिए यूपी रोडवेज परिचालक 2026 आवेदन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश बस परिचालक भर्ती के लिए मंडल वार रिक्तियों की संख्या दी गई है। पात्र उम्मीदवार अपने जिले या मंडल के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक यूपी रोडवेड कंडक्टर आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। UPSRTC कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगा। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड जरूर जान लेना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिचालक वैकेंसी - पदों की संख्या और अंतिम तिथि
    2. यूपी रोडवेज परिचालक भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड
    3. यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
    4. यूपी रोडवेज कंडक्टर परिणाम
    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 (UP roadways conductor vacancy 2026) - आवेदन जारी, पात्रता, रिजल्ट
    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026

    प्रदेश के विभिन्न जिलों (जैसे गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, हरदोई) के लिए संविदा पर परिचालक (Conductor) के 3600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट प्राप्त इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Up conductor bharti 2026 last date सेवायोजन पोर्टल पर मंडल के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
    1773569347233


    इस भर्ती में कई मंडलों में पद खाली हैं। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अलग-अलग शहरों में पदों की संख्या तय की गई है। सूचना के अनुसार, गोरखपुर में सबसे ज्यादा 54 सीटें उपलब्ध हैं। इसके बाद लखनऊ में 50, प्रयागराज में 38 और सहारनपुर में 28 पद हैं तो वाराणसी में 36, आगरा में 22, आजमगढ़ में 30 और कानपुर में 11 पद रिक्त हैं। चित्रकूट में 6, झांसी में 6 और मेरठ में 27 और अयोध्या में 18 सीटें खाली हैं। मुरादाबाद और बरेली दोनों में 17-17 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

    बरेली के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में परिचालक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च को समाप्त हो गई है।

    1773569347259

    उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिचालक वैकेंसी - पदों की संख्या और अंतिम तिथि

    यूपीएसआरटीसी परिचालक आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे सारणी में जिलेवार रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि जांच सकते हैं:

    जिले का नाम

    कुल पद

    अंतिम तिथि

    अलीगढ़

    18

    17/03/2026

    गाजियाबाद

    32

    17/03/2026

    मुरादाबाद

    17

    17/03/2026

    हरदोई

    26

    17/03/2026

    आगरा

    22

    14/03/2026

    आजमगढ़

    30

    14/03/2026

    कानपुर

    11

    14/03/2026

    चित्रकूट धाम – बांदा

    06

    14/03/2026

    देवीपाटन

    NA

    अनुसूची के अनुसार

    गोरखपुर

    54

    14/03/2026

    झांसी

    05

    14/03/2026

    मेरठ

    27

    14/03/2026

    प्रयागराज (इलाहाबाद)

    38

    14/03/2026

    सहारनपुर

    28

    14/03/2026

    अयोध्या

    18

    14/03/2026

    इटावा

    09

    14/03/2026

    बरेली

    17

    14/03/2026

    लखनऊ

    50

    14/03/2026

    गोंडा

    13

    14/03/2026

    वाराणसी

    36

    14/03/2026

    नोएडा

    NA

    अनुसूची के अनुसार

    यूपी रोडवेज परिचालक भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड

    उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर पद के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in के माध्यम से जिलावार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड के अनुसार, 40 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण और सीसीसी सर्टिफिकेट धारक हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

    यूपी रोडवेज परिचालक शैक्षणिक योग्यता

    • हाई स्कूल या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी

    • CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य

    • मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ाई पूरी होनी चाहिए

    यूपी रोडवेज परिचालकआयु सीमा

    • न्यूनतम आयु 18 वर्ष

    • अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

    यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

    UPSRTC कंडक्टर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जाएगा। उम्मीदवार अपने नजदीकी मंडल के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर यूपी रोडवेड कंडक्टर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर यूपीएसआरटी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

    • आवेदन पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाएं।

    • होमपेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।

    • जनरेट यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।

    • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    यूपी रोडवेज कंडक्टर परिणाम

    यूपी रोडवेड कंडक्टर आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद प्राधिकरण द्वारा चयन प्रक्रिया का अगला चरण आयोजित कर मेरिट सूची जारी की जाएगी। यूपी रोडवेज कंडक्टर परिणाम के संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)