Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 link out) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 link out) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 link out) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 06 Aug 2026, 10:29 AM IST

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक आउट- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 जुलाई को यूके पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम लिंक जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से अपना यूकेएसएसएससी पटवारी रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी की है। फाइनल आंसर की से 4 प्रश्नों को हटाया गया है। प्रोविजनल आंसर की 16 जून 2026 को की गई थी। उत्तराखंड पटवारी परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूकेएसएसएससी पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक इस लेख में उपलब्ध कराई गई है।
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    अभ्यर्थियों को 17 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आयोग प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार किया गया है। इसके आधार पर ही उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 घोषित हुआ है।
    महत्वपूर्ण लेख: उत्तराखंड पटवारी आसंर की 2026उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक कब जारी होगा?

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त करते हुए उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूकेएसएसएससी पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा 2026 में भाग लिया था, वे अब अपने रोल नंबर के माध्यम से UKSSSC Patwari Result 2026 PDF में अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। फाइनल आंसर की में 4 प्रश्न हटाए गए हैं। इस लेख में उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक, रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, कटऑफ, फाइनल आंसर की और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ अंक श्रेणीवार और पदवार अलग-अलग जारी किए गए हैं। कटऑफ का निर्धारण परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों, अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और केवल आयोग की वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें। उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित करेगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, रिजल्ट से संबंधित अपडेट, कटऑफ तथा अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती संगठन


    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

    पद का नाम


    पटवारी, लेखपाल सहित ग्रुप सी के अन्य पद

    कुल पदों की संख्या (uksssc vacancy 2026)

    416 (पटवारी- 119 पद, लेखपाल- 61 पद)

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट

    विज्ञापन जारी होने की तिथि (uksssc recruitment 2026)

    09 अप्रैल 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    15 अप्रैल से 15 मई 2025

    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल लिखित परीक्षा की तिथि

    14 जून 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    08 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की (UKSSSC patwari answer key 2026)

    16 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा फाइनल आंसर की

    21 जुलाई 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति

    17 से 21 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026

    21 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    sssc.uk.gov.in

    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक से कैसे डाउनलोड करें

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “Result” या “Result & Recommendation” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • Patwari/Lekhpal Recruitment Examination 2026 Result” लिंक का चयन करें।

    • रिजल्ट PDF प्रारूप में जारी की गई है।

    • अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देखें

    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें:-

    उत्तराखंड पटवारी कटऑफ 2026

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की कटऑफ परिणाम के साथ जारी कर दिया गया है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होता है, जिसे प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाते हैं। आयोग श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST, EWS) कटऑफ अंक जारी करेगा। कटऑफ का निर्धारण विभिन्न कारकों जैसे कुल रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या, प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर तथा उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची और कटऑफ के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को आगे की औपचारिकताओं के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी नोटिफिकेशन और निर्देशों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। रिजल्ट के बाद निम्नलिखित प्रक्रियाएं आयोजित की जा सकती हैं।

    • मेरिट सूची का प्रकाशन

    • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

    • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच

    • श्रेणी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन

    • पात्रता एवं आयु संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन

    • मेडिकल परीक्षण (यदि लागू हो)

    • अंतिम चयन सूची जारी होना

    • नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी होना

    • संबंधित विभाग में पदस्थापन/जॉइनिंग प्रक्रिया

    ये भी पढ़े:-

    Upcoming Competition Exams