एसएससी सीपीओ पात्रता 2026 (SSC CPO 2026 eligibility criteria in hindi): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीपीओ परीक्षा का आयोजन दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। सीपीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। एसएससी द्वारा सीपीओ पात्रता 2026 मानदंड (SSC CPO Eligibility 2026) निर्धारित किया जाता है। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि शामिल होते हैं।
एसएससी परीक्षाओं की तिथियां, पात्रता देखें
This Story also Contains
एसएससी सीपीओ 2026 अधिसूचना के साथ सीपीओ आवेदन पत्र 10 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीपीओ आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। एसएससी द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा न करने पर, उम्मीदवारों का एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा।
एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जानें
एसएससी केंद्रीय पुलिस संगठन (एसएससी सीपीओ) के पात्रता मानदंडों में आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, श्रेणीवार शारीरिक और चिकित्सा मानक जैसे सभी महत्वपूर्ण मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड 2026 (ssc cpo 2026 eligibility criteria in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवार लेख को विस्तार से पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। विशेष रूप से दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन कर रहे पुरुष उम्मीदवारों के पास LMV (मोटरसाइकिल और कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जो शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा की निर्धारित तिथि तक वैध हो। यदि ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें शारीरिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना और छूट की जानकारी आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
यह भी देखें-
दिल्ली पुलिस एसआई पद 2026 के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। उनकी आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
श्रेणी | आयु सीमा |
एससी /एसटी | 5 वर्ष |
ओबीसी | 3वर्ष |
पूर्व सैनिक (ईएसएम) | वास्तविक आयु से सैन्य सेवा की अवधि घटाने के 3 वर्ष बाद |
जम्मू और कश्मीर के मूल निवासी उम्मीदवार | 5 वर्ष |
केंद्र सरकार के नागरिक कर्मचारी (समूह बी) |
|
विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ, अलग हुई महिलाएँ (अनारक्षित) |
|
विभागीय कर्मचारी |
|
एसएससी सीपीओ चयन के लिए आवेदकों के पास एसएससी सीपीओ एसआई पात्रता के तहत निर्दिष्ट निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए:
एसएससी सीपीओ 2026 के सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना अनिवार्य है।
जिन अभ्यर्थियों ने शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं की है, वे पात्र नहीं होंगे और उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (केवल) के पद के लिए - पुरुष उम्मीदवारों के पास शारीरिक क्षमता और मानक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि तक हल्के वाहन (मोटरसाइकिल और कार) के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। अन्यथा, उन्हें शारीरिक क्षमता और मानक परीक्षण में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण लिंक -
एसएससी सीपीओ पात्रता 2026 (SSC CPO Criteria 2026 in hindi) में शारीरिक मानदंड भी तय किए हैं जिसे सभी उम्मीदवारों को पालन करना अनिवार्य है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीपीओ शारीरिक परीक्षा 2026 (SSC CPO Physical Criteria 2026 in hindi) अलग-अलग होगी। इसका विवरण नीचे दिया गया है।
शारीरिक मानकों के लिए एसएससी सीपीओ पात्रता निर्धारित करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों का मूल्यांकन निम्नलिखित मापदंडों पर किया जाएगा।
वर्ग | ऊंचाई (सेमी में) | छाती बिना फुलाए (सेमी में) | छाती फुलाकर (सेमी में) |
सामान्य | 170 | 80 | 85 |
गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों, गोरखाओं, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम से संबंधित उम्मीदवार | 165 | 80 | 85 |
एसटी | 162.5 | 77 | 82 |
ये भी देखें -
महिलाओं के लिए शारीरिक योग्यता 2026 (SSC CPO Physical Female criteria 2026 in hindi)
श्रेणी | ऊंचाई सेमी में |
सामान्य | 157 |
गढ़वाल, कुमाऊं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों, गोरखाओं, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम से संबंधित उम्मीदवार | 155 |
एसटी | 154 |
एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड 2026 (ssc cpo 2026 eligibility criteria in hindi) के तहत, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के अलावा, उम्मीदवारों को एक शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) (SSC CPO PET Test 2026 in hindi) भी देना होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद जैसी परीक्षाएँ शामिल हैं, जिनमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को तीन प्रयास दिए जाते हैं। हालाँकि, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड के अनुसार पूर्व सैनिकों को पीईटी से छूट दी गई है। इसके बारे में नीचे तालिका में विस्तार से जानकारी दी गई है।
परीक्षाएं | अवधि |
दौड़ | 16 सेकंड में 100 मीटर दौड़ |
6.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ | |
लंबी छलांग (Long Jump) | 3 मौकों में 3.65 मीटर |
उछाल | 3 मौकों में 1.2 मीटर |
शॉटपुट | 3 मौके में 4.5 मीटर |
दौड़ (महिला) | 18 सेकंड में 100 मीटर दौड़ |
4 मिनट में 800 मीटर दौड़ | |
लंबी छलांग (Long Jump)(महिला) | 3 मौकों में 2.7 मीटर |
उछाल (महिल) | 3 मौकों में 0.9 मीटर |
एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड 2026 (SSC CPO Criteria 2026) के तहत, सभी प्रारंभिक चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के एक चिकित्सा अधिकारी या केंद्र या राज्य सरकार के किसी अस्पताल के ग्रेड 1 चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयोजित की जाती है। एसएससी सीपीओ चिकित्सा मानक 2026 (SSC CPO 2026 medical test in hindi) यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार एसएससी सीपीओ में अपनी भूमिका के लिए आवश्यक चिकित्सा योग्यता मानदंडों को पूरा करें।
दृष्टि: एसएससी सीपीओ 2026 (SSC CPO 2026) पद के लिए एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड के भाग के रूप में उम्मीदवारों को दृष्टि मानकों को पूरा करना होगा।
निकट दृष्टि के लिए: स्वस्थ आँख के लिए न्यूनतम आवश्यकता N6 है, और सबसे कमज़ोर आँख के लिए अधिकतम आवश्यकता N9 है। नौकरी के लिए पर्याप्त दृश्य तीक्ष्णता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को इन मानकों को पूरा करना होगा।
दूर दृष्टि के लिए: सबसे अच्छी आँख के लिए न्यूनतम मानक 6/6 है, और सबसे कमज़ोर आँख के लिए अधिकतम मानक 6/9 है। ये मानदंड यह सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवारों के पास ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए पर्याप्त दूर दृष्टि हो।
एसएससी सीपीओ में सभी पदों के लिए लगभग यही मानदंड हैं उम्मिदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे इन सभी पात्रता को पूरा करने के लिए शैक्षणिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहें और इन सभी परीक्षा में उत्तीर्ण हों।
On Question asked by student community
Hello,
For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.
If you have completed your
graduation
, you can
apply for the exam
.
However, during
document verification
, your
Maths back in Class 12th
could cause an issue only if
The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm
Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they
Hello,
Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.
If the result is delayed, it may create issues during the selection process.
Hope
Hello aspirant,
Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.
So you will be eligible for this exam from 2025.
To know the more detailed information, you can
Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.
But the EWS category certificate must be in the prescribed form