Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (HP TET Application Form 2026 out)- नवंबर सेशन टेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव
    • लेख
    • एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (HP TET Application Form 2026 out)- नवंबर सेशन टेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव

    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (HP TET Application Form 2026 out)- नवंबर सेशन टेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 28 Sep 2026, 05:08 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 (HP TET Application Form 2026 in hindi)- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा नवंबर सेशन के लिए एचपीटेट आवेदन पत्र 11 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। एचपी टीईटी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपीटीईटी आवेदन पत्र (HP TET Application form 2026) ऑनलाइन मोड में भर कर जमा कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क एचपी टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है। विलंब शुल्क के साथ एचपीटेट आवेदन पत्र 2026 भरने की तिथि 4 से 8 अक्टूबर 2026 है। एचपी टेट2026 परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में तीन दिन आयोजित होगी। एचपी टीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    एचपीटेट डायरेक्ट लिंक
    हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के जारी मुख्य तिथियां देखें -
    1789126543500

    This Story also Contains

    1. एचपी टीईटी 2026 - मुख्य बातें
    2. एचपी टीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एचपी टीईटी पात्रता मानदंड 2026
    4. एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026: स्कैन किए गए दस्तावेजों के लिए निर्देश
    5. एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें
    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 जारी (HP TET Application Form 2026 out)- नवंबर सेशन टेट एप्लीकेशन लिंक एक्टिव
    एटपी टीईटी आवेदन 2026

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपी टीईटी परीक्षा वर्ष में दो बार - जून और नवंबर में आयोजित की जाती है। दोनों ही सत्र के लिए प्राधिकरण द्वारा अलग से आवेदन फार्म जारी किए जाते हैं। मई सेशन के लिए आवेदन पत्र 30 अप्रैल को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 15 मई और विलंब शुल्क के साथ 16 से 18 मई थी। परीक्षा 7 से 21 जून तक आयोजित हुई थी।

    प्राधिकरण द्वारा एचपीटीईटी टेट आवेदन फार्म जारी होने के साथ ही लिंक को इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा। एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें, तिथियाँ और अन्य विवरण जानने के लिए इस पृष्ठ पर नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    एचपी टीईटी 2026 - मुख्य बातें

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी)

    परीक्षा संचालक

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE)

    परीक्षा की बरंबारता

    वर्ष में दो बार

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा भाषा माध्यम

    मराठी, बंगाली, अंग्रेजी, नेपाली, संस्कृत, उर्दू, संथाली

    परीक्षा पैटर्न

    पेपर 1

    पेपर 2 (उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय)

    परीक्षा अवधि

    पेपर I - 1 घंटे

    पेपर II - 2 घंटे

    एचपी टीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एचपी टीईटी 2026 परीक्षा तिथियों (HP TET 2026 exam dates in hindi) और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की जाती है। उम्मीदवारों को एचपी टेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका को जांचने की सलाह दी जाती है।

    अन्य राज्यों की टीईटी आवेदन श्ड्यूल देखें

    एचपी टीईटी परीक्षा तारीख 2026 (HP TET Exam Dates 2026)

    एचपी टीईटी इवेंट्स

    एचपी टीईटी तारीखें (जून सेशन)

    एचपी टीईटी नवंबर 2026 तिथि

    एचपी टीईटी 2026 अधिसूचना

    30 अप्रैल 2026

    11 सितंबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन 2026

    30 अप्रैल 2026

    11 सितंबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि (बिना लेट फीस के)

    15 मई 2026

    3 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि (लेट फीस 600 रु. के साथ)

    16-18 मई 2026

    4 से 8 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन 2026 सुधार विंडो

    19-20 मई 2026

    9-12 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    3 जून 2026 (परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले)

    परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

    एचपी टीईटी 2026 एग्जाम डेट

    7, 13, 14, 17 और 21 जून 2026

    22 , 29 नवंबर और 6 दिसंबर 2026

    एचपी टीईटी रिजल्ट 2026

    22 अगस्त 2026

    सूचित किया जाएगा

    एचपी टीईटी पात्रता मानदंड 2026

    एचपी टीईटी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एचपी टीईटी 2026 पात्रता मानदंड (HP TET 2026 eligibility criteria in hindi) जरूर देख लेना चाहिए। हिमाचल प्रदेश टीईटी पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर निर्दिष्ट हैं। पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। आवश्यक एचपी टीईटी पात्रता मानदंडों में आयु, राष्ट्रीयता, योग्यता और कई अन्य विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पद और विषय के आधार पर आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग होती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और एचपी टीईटी के लिए कट-ऑफ अंक दिए जाएंगे।

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र : पहले से तैयार रखने योग्य चीजें

    आवेदकों को कुछ प्रासंगिक दस्तावेज पहले से ही तैयार रखने चाहिए, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के एचपी टीईटी आवेदन पत्र भरने में मदद मिले। एचपी टीईटी आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को जिस डॉक्यूमेंट और सूचना को तैयार ऱखना चाहिए, उसकी सूची देखें:

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर।

    • जाति, पीडब्ल्यूडी या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • एक वैध ईमेल आईडी और संपर्क नंबर

    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026: स्कैन किए गए दस्तावेजों के लिए निर्देश

    hp tet 2026 में उम्मीदवारों को जाति, पीडब्ल्यूडी या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इन सभी का विवरण नीचे दिया गया है:

    डॉक्यूमेंट के आकार-प्रकार

    इमेज

    साइज

    आयाम

    फाइल फॉर्मेट

    हस्ताक्षर

    10-15 kb

    3.5x1.5cm

    jpg/jpeg

    फोटोग्राफ

    15-20 kb

    3.5x4.5cm

    jpg/jpeg

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें

    आवेदकों को एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना में निर्धारित पात्रता आवश्यकताओं को देख लेना चाहिए। नीचे दिए गए स्टेप्स से एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को देखें।

    1. आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    2. TET सेक्शन में जाएं: होमपेज पर "TET" टैब या लिंक देखें।

    3. अगला पेज आवेदकों के विशिष्ट मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के साथ खुलेगा।

    4. निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करें।

    5. नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए पेज के नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    6. उसके बाद 'नया पंजीकरण' पर टैप करें।

    7. स्क्रीन पर HP TET का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

    8. मांगी गई सभी जानकारी के साथ एचपी टीईटी आवेदन फॉर्म भरें।

    9. सभी विवरण सही-सही भरने के बाद 'सहेजें' पर क्लिक करें।

    10. पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को उनका आवेदन नंबर मिलेगा।

    11. 'वापस' पर क्लिक करें और आपको निर्देश पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। पृष्ठ के नीचे उपलब्ध साइन-इन विकल्प पर क्लिक करें।

    12. साइन-इन बटन पर क्लिक करें।

    13. स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।

    14. दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड के साथ आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    15. लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उपलब्ध विकल्पों के साथ स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

    16. एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र के लॉगिन पेज पर उपलब्ध विकल्प नीचे दिए गए हैं:
      चरण 1: एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 का संपादन/संशोधन।
      चरण 2: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
      चरण 3: ऑनलाइन शुल्क भुगतान
      चरण 4: एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र प्रिंट करें

    17. अभ्यर्थी पंजीकरण प्रक्रिया के समय भरे गए विवरण में संशोधन कर सकते हैं।

    18. अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

    19. आवेदन शुल्क का भुगतान (Payment of application fees)

    फीस भुगतान फोटो और हस्ताक्षर अपलोड होने के बाद सक्रिय हो जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के लिए, शुल्क भुगतान बटन पर क्लिक करें। भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो) और क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

    1. आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद एक ई-रसीद तैयार होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ई-रसीद की प्रतिलिपि बनाएँ और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए संग्रहीत करें।

    2. एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 प्रिंट करें

    3. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एचपी टीईटी का आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क

    बिना आवेदन शुल्क चुकाए एचपी टीईटी 2026 (hp tet 2026) की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। उम्मीदवारों को एचपी टीईटी 2026 का आवेदन पत्र भरते समय अपना बैंक विवरण अपने पास रखना होगा।

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क

    General

    1200 रुपये

    OBC/ST/SC/PHH

    700 रुपये

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा

    आवेदक अपने 2026 एचपी टीईटी आवेदन पत्र में त्रुटियों (यदि कोई हो) को सुधार सकते हैं। ऑनलाइन एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र (online HP TET 2026 application form in hindi) में, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा एचपी टीईटी आवेदन पत्र सुधार सुविधा प्रदान की जाती है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों को एचपी टीईटी आवेदन पत्र सुधार सुविधा 2026 का लाभ कुछ खंडों के लिए मिलता है। किस खंड के विवरण में सुधार की अनुमति है, इसे देखें-

    टीईटी विषय

    आवेदक का नाम

    पिता का नाम

    माता का नाम

    जन्म तिथि

    फोटो

    हस्ताक्षर

    जेंडर/लिंग

    पत्राचार का पता

    परीक्षा केंद्र का चयन

    स्थायी पता

    -

    एचपी टीईटी 2026 परीक्षा केंद्र

    उम्मीदवारों के लिए एचपी टीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों (HP TET 2026 examination centre) की सूची संचालन प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाएगी। अपनी पसंद के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा सुविधा के लिए निकटतम केंद्र चुनें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचपी टीईटी परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?
    A:

    एचपी टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 7, 13, 14, 17 और 21 जून 2026 को होगा।

    Q: एचपी टीईटी परीक्षा 2026 आवेदन कब से शुरु होंगे?
    A:

    एचपी टीईटी परीक्षा 2026 आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2026 को जारी हुआ आवेदन अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 15 मई और विलंब शुल्क के साथ 16 से 18 मई तक थी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe