Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र (RRB JE 2026 Application Form)- संशोधन (26 सितंबर तक), प्रोसेस जानें
    • लेख
    • आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र (RRB JE 2026 Application Form)- संशोधन (26 सितंबर तक), प्रोसेस जानें

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र (RRB JE 2026 Application Form)- संशोधन (26 सितंबर तक), प्रोसेस जानें

    #RRB JE Recruitment
    Rajan KumarUpdated on 16 Sep 2026, 03:59 PM IST

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र लिंक जारी : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी जेई भर्ती 2026 के लिए आरआरबी जेई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित थी। आरआरबी जेई विस्तृत अधिसूचना के साथ आरआरबी जेई 2026 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू की गई थी। आरआरबी जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के विभिन्न पदों के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी अब 16 से 25 सितंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट के अलावा इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आरआरबी जेई आवेदन पत्र 2026 में अब संशोधन कर सकेंगे। इस लेख में आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र का डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र लिंक । आरआरबी जेई सिलेबस 2026 देखें
    अपडेट: बोर्ड द्वारा आरआरबी जेई 2026 सीबीटी 1 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 1) 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
    1789553233028

    This Story also Contains

    1. आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र - एक नजर
    2. आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र : महत्वपूर्ण तिथि
    3. आरआरबी जेई 2026 आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
    4. आरआरबी जेई आवेदन शुल्क 2026
    5. आरआरबी जेई 2026 आवेदन कैसे करें?
    6. आरआरबी जेई 2026 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र (RRB JE 2026 Application Form)- संशोधन (26 सितंबर तक), प्रोसेस जानें
    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र लिंक जारी

    रेलवे में जूनियर इंजीनियर की भर्ती सीईएन नंबर 04/2026 के तहत हो रही है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 (RRB Junior engineer recruitment 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर और आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 थी।

    1786687953439

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी जेई आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 16 से 25 सितंबर 2026 तक दी जाएगी। वहीं योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल में अपनी स्क्राइब की जानकारी भरने के लिए तिथि 26 से 30 सितंबर तक तय की गई है। आरआरबी जेई के विभिन्न पदों पर कुल 3993 पदों के लिए आरआरबी जेई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

    आरआरबी जेई अधिकारिक अधिसूचना 2026 के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के कुल 3993 पदों बहाली की जाएगी। इससे पहले संक्षिप्त अधिसूचना के माध्यम से 4098 पदों पर बहाली की सूचना दी गई थी। आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र लिंक, ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस, शुल्क विवरण, आवश्यक दस्तावेज की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र - एक नजर

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक आरआरबी जेई 2026 अधिसूचना (RRB JE 2026 Notification in Hindi) में पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे भर्ती बोर्ड जूनियर इंजीनियर परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    आरआरबी जेई

    परीक्षा संचालक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर

    10+2

    योग्यता

    पद के अनुसार

    परीक्षा भाषा

    Hindi, English + 12 more

    आरआरबी जेई आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    आरआरबी जेई आवेदन शुल्क

    500 रुपये (जनरल श्रेणी के लिए)
    SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, Female- 250 रुपये

    परीक्षा माध्यम

    ऑनलाइन

    वैकेंसी

    4098
    3993 पद

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन पत्र : महत्वपूर्ण तिथि

    आरआरबी जूनियर इंजीनियर के रूप में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आगामी आरआरबी जेई परीक्षा तिथियों (RRB JE exam dates in Hindi) से अपडेट रहना चाहिए ताकि कोई भी महत्वपूर्ण घटना छूटने से बचा जा सके। आरआरबी जेई परीक्षा तिथियों 2026 की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें

    आरआरबी जेई परीक्षा तिथियां

    इवेंट्स

    आरआरबी जेई तिथियां

    आरआरबी जेई 2026 अधिसूचना

    13 अगस्त, 2026

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन

    14 अगस्त 2026

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    13 सितंबर 2026

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    15 सितंबर 2026

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन सुधार

    16 से 25 सितंबर 2026

    स्क्राइब उम्मीदवारों के लिए जानकारी भरने की तिथि

    26 से 30 सितंबर 2026

    आरआरबी जेई 2026 परीक्षा तिथि सीबीटी 1
    27, 28 और 30 अक्टूबर 2026

    ये भी देखें- आरआरबी एनटीपीसी आवेदन

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन के लिए पात्रता मानदंड

    आरआरबी जेई (Railway Recruitment Board (RRB) Junior Engineer (JE) भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और राष्ट्रीयता की शर्तें पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार के पास आवश्यक योग्यता 13 सितंबर 2026 तक होना अनिवार्य है, जबकि आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। नीचे कुछ महत्वपूर्ण प्वाइट्स दिए गए हैं।

    • शैक्षणिक योग्यता: प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के Annexure-A में दी गई है, जो पेज नंबर 31 से 34 तक दिया गया है।

    • योग्यता किसी मान्यता प्राप्त Institute/University से होनी चाहिए।

    • निर्धारित योग्यता ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 तक प्राप्त होना अनिवार्य है।

    • अंतिम परीक्षा का परिणाम प्रतीक्षित (Result Awaited) होने पर आवेदन नहीं कर सकते।

    • यदि प्रमाणपत्र की तारीख अंतिम तिथि के बाद है, तो Final Result Declaration Date वाली Consolidated Marksheet या सभी Semester/Year की Marksheets देनी होंगी।

    • राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल/भूटान के नागरिक तथा कुछ निर्धारित देशों से भारत में स्थायी रूप से बसने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति भी पात्र हो सकते हैं, बशर्ते आवश्यक Government of India Eligibility Certificate हो।

    • आयु की गणना: आयु 01 जनवरी 2027 को मानी जाएगी।

    सामान्य आयु सीमा: 18–33 वर्ष।

    • UR/EWS: जन्म 02 जनवरी 1994 से 01 जनवरी 2009 के बीच।

    • OBC-NCL: जन्म 02 जनवरी 1991 से 01 जनवरी 2009 के बीच।

    • SC/ST: जन्म 02 जनवरी 1989 से 01 जनवरी 2009 के बीच।

    • Age Relaxation: OBC-NCL, SC/ST तथा अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    • आयु में छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

    आरआरबी जेई आवेदन शुल्क 2026

    आरआरबी जेई 2026 (Railway Recruitment Board JE 2026) भर्ती में उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही बोर्ड द्वारा 1st Stage CBT में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का शुल्क वापस किया जाएगा। नीचे सारणी देखें

    क्रमांक

    उम्मीदवार की श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    CBT-1 में उपस्थित होने पर रिफंड

    1

    सभी उम्मीदवार, सिवाय नीचे दी गई श्रेणियों के

    500 रुपये

    400* रुपये

    2

    SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, Transgender, Minority एवं EBC

    250 रुपये

    250* रुपये

    * बैंक शुल्क काटकर रिफंड किया जाएगा।

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन कैसे करें?

    आरआरबी जेई 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को CEN 04/2026 की पात्रता और निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

    आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    • पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं

    • Apply विकल्प चुनें : वेबसाइट के मेन्यू में दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करें।

    • नए उम्मीदवार Create an Account से रजिस्ट्रेशन करें। या पहले से RRB अकाउंट है तो अपने मौजूदा अकाउंट से लॉगिन करें।

    • व्यक्तिगत जानकारी नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

    • RRB और पद की प्राथमिकता अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित JE पद और RRB की Preference भरें।

    • शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें : पद के अनुसार, Diploma/Degree तथा अन्य आवश्यक Technical Qualification की जानकारी भरें।

    • पोर्टल पर मांगे गए फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।

    • अपनी Category के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • Final Submit करने से पहले नाम, DOB, Category, Qualification, RRB Preference और अन्य सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

    • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन को Final Submit करें।

    • Final submission के बाद Application/Registration Number और आवेदन की PDF/प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    आरआरबी जेई 2026 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    आरआरबी JE 2026 का आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और मूल प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। खासकर शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण से संबंधित दस्तावेज बाद में Document Verification के समय महत्वपूर्ण होंगे।

    आवश्यक दस्तावेज

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र - Diploma/Degree की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।

    • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र - जन्मतिथि के प्रमाण के लिए।

    • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र - पहचान संबंधी विवरण के लिए।

    • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो - लेटेस्ट फोटो आवेदन में अपलोड करने के लिए।

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी - निर्धारित प्रारूप/आकार में।

    • जाति प्रमाणपत्र - SC/ST/OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए, यदि आरक्षण का दावा किया जा रहा है।

    • EWS प्रमाणपत्र - EWS उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो।

    • PwBD प्रमाणपत्र - दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो।

    • Ex-Serviceman प्रमाणपत्र - पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो।

    • EBC प्रमाणपत्र/BPL Card/Izzat MST - शुल्क में रियायत का दावा करने वाले EBC उम्मीदवारों के लिए।

    • NOC (No Objection Certificate) - यदि उम्मीदवार पहले से सरकारी/रेलवे सेवा में है और CEN के अनुसार NOC आवश्यक है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी JE आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और लागू होने पर जाति, EWS, PwBD, Ex-Serviceman, EBC तथा अन्य संबंधित प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए।

    Q: आरआरबी JE आवेदन शुल्क कितना निर्धारित किया गया है?
    A:

    सामान्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 है, जबकि SC, ST, Ex-Serviceman, PwBD, महिला, Transgender, Minority और EBC उम्मीदवारों के लिए 250 शुल्क निर्धारित है।

    Q: आरआरबी JE 2026 में शुल्क रिफंड की क्या व्यवस्था है?
    A:

    प्रथम चरण CBT में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क का निर्धारित हिस्सा वापस किया जाएगा। रिफंड करते समय लागू बैंक शुल्क की कटौती की जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB JE Recruitment

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB JE Recruitment ?

    Hey Young Mind!!!

    Railway Recruitment Board (RRB) releases the RRB JE general eligibility criteria for all aspiring aspirants wanting to get recruited as Junior Engineer in different departments of Indian railways. Eligibility criteria of RRB JE is based on age, education qualification, nationality, etc. All the candidates applying for RRB

    Hello Aspirant,

    I hope you are doing well.

    Here are some points to keep in mind while preparing for RRB JE exam :

    • Make sure that you know the basis concepts of every topic.
    • Prepare notes for each of the topics you cover. Make sure that you jot down the
    Dear student,

    First of all your question is not properly stated. Because it is not clear that for which group you are asking.
    But as per your profile I can assume I can assume that you are and engineering aspirant and you are asking about other subjects exam other than

    Hello aspirant,

    The national transporter, Indian Railways, is the biggest recruiter in the country. Every year Indian Railways announce lakhs of jobs for graduates, 10+2 and matric pass candidates.

    The English will be the default language for the exam. Besides, the exam will also be conducted in Assamese, Bengali, Gujarati,