Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 जारी (IBPS Clerk Exam Dates 2026)- प्री एग्जाम (10 अक्टूबर से)
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 जारी (IBPS Clerk Exam Dates 2026)- प्री एग्जाम (10 अक्टूबर से)

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 जारी (IBPS Clerk Exam Dates 2026)- प्री एग्जाम (10 अक्टूबर से)

    #Preliminary Exam
    Kunal solankiUpdated on 23 Sep 2026, 05:52 PM IST

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि (IBPS Clerk Exam Dates 2026)- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रलिम्स 2026 का आयोजन 10-12 अक्टूबर 2026 को होगा। उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने की तिथि 1 से 28 अगस्त थी। वहीं आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 5 सितंबर थी। प्राधिकरण द्वारा 27 जुलाई 2026 को आईबीपीएस क्लर्क आवेदन संबंधी तिथि की सूचनी शॉर्ट नोटिस के माध्यम से दी गई थी।
    लोगों ने पूछा - आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड कब आएगा?

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 जारी (IBPS Clerk Exam Dates 2026)- प्री एग्जाम (10 अक्टूबर से)
    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि जारी

    आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 16 जनवरी को आईबीपीएस कैलेंडर 2026 जारी कर परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई थी।आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 10-11 अक्टूबर को और मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्कों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र
    1771992693431


    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों की मदद से, उम्मीदवार रिवीजन के साथ-साथ तैयारी की बेहतर योजना बना सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की तिथि, एडमिट कार्ड, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तिथि और आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा (IBPS clerk exam in Hindi) से संबंधित कई अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा तिथियों के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिया गया पूरा लेख पढ़ें।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियां 2026 (ibps clerk exam dates 2026)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में विस्तृत रूप में प्रदान की गई हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों की जांच अवश्य करनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रमुख कार्यक्रम से न चूकें।

    कार्यक्रम

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 तिथियां

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 तिथियां


    आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना जारी

    1 अगस्त 2025

    1 अगस्त 2026

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र की आरंभ तिथि

    1 अगस्त 2025

    1 अगस्त 2026

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    21 अगस्त 2025

    28 अगस्त 2025

    21 अगस्त 2026
    28 अगस्त 2026 (विस्तारित)

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार

    2-3 सितंबर 2025

    28 अगस्त 2026

    आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड प्रीलिम्स

    24 सितंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025

    10-11 अक्टूबर 2026

    प्रीलिम्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क परिणाम

    20 नवंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड

    24 नवंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा

    29 नवंबर 2025

    27 दिसंबर 2026

    फ़ाइनल आईबीपीएस क्लर्क प्रोविजनल आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा
    Exclusive Careers360 Premium Content
    Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
    Subscribe Now

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा समय 2026 (IBPS Clerk Exam Timing 2026)

    इवेंट्स

    शिफ्ट 1

    शिफ्ट 2

    शिफ्ट 3

    शिफ्ट 4

    रिपोर्टिंग का समय

    8.00 बजे सुबह

    10.30 बजे सुबह

    01.30 बजे दोपहर

    04.00 बजे दोपहर

    हैंड रायटिंग सैंपल

    सुबह 8.55 से 9.00 बजे

    सुबह 11.25 से 11.30 बजे

    दोपहर 02.25 से 2.30 बजे तक

    शाम 04.55 से 5.00 बजे तक

    परीक्षा शुरू होने का समय

    सुबह 9.00 बजे

    सुबह 11.30 बजे

    दोपहर 02.30 बजे

    शाम 05.00 बजे

    परीक्षा समापन

    10.00 बजे सुबह

    दोपहर 12.30 बजे

    दोपहर 03.30 बजे

    शाम 06.00 बजे

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 जारी होने की तिथि

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले आवदेन जमा कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन प्रक्रिया (IBPS Clerk application process) में कई चरण शामिल हैं, जैसे पंजीकरण प्रक्रिया, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना, शैक्षणिक जानकारी जमा करना और शुल्क का भुगतान। आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए सभी जानकारी पहले से तैयार रखना अनिवार्य है।

    आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि

    आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड (IBPS Clerk 2026 admit card) जारी किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा (IBPS Clerk 2026 exam) के प्रत्येक चरण के लिए, एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा जिसे आवेदक अपनी पंजीकरण संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा की सटीक तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए जाते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियां 2026 (ibps clerk exam dates in hindi)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा तिथियां (revised IBPS Clerk 2026 exam dates) आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर घोषित की जाती है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा (IBPS clerk 2026 mains exam ) 27 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के किसी भी स्थगन की स्थिति में नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा के दिन, परीक्षा केंद्र पर सही फोटो पहचान पत्र के साथ आईबीपीएस क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।

    लोगों ने यह भी जानना चाहा - आईबीपीएस क्लर्क सैलरी.

    आईबीपीएस क्लर्क एग्जमा डेट 2026- रिजल्ट जारी होने की तिथि

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परिणाम (IBPS Clerk 2026 result) प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क परिणाम 2026 डाउनलोड (IBPS Clerk Result 2026 download in hindi) करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आईबीपीएस क्लर्क परिणाम में अधिकतम प्राप्त अंक, उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।

    आईबीपीएस क्लर्क हाईलाइट्स 2026

    विवरण

    ब्यौरा

    परीक्षा का नाम

    बैंकिंग कार्मिक संस्थान क्लर्क के लिए सामान्य लिखित परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स)

    परीक्षा संचालन निकाय

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    वर्ष मे कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    प्री- 60 मिनट, मेन्स- 2 घंटे 40 मिनट

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी स्ट्रीम से स्नातक होना है।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए कौन पात्र है?
    A:

    स्नातक की डिग्री वाले 20 से 28 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की तिथि क्या है?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के बाद क्या?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को क्लर्क परीक्षा के सभी चरणों के बाद भाग लेने वाले बैंकों में क्लर्क के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Preliminary Exam

    On Question asked by student community

    Have a question related to Preliminary Exam ?

    Hi Bibhas,

    NIT MCA Common Entrance Test (NIMCET), is the national level entrance exam conducted every year by one of the National Institutes of Technology (NITs) for taking admissions on merit basis to Master of Computer Applications (MCA) programme.

    This exam works across the NITs located in Agartala, Allahabad, Kurukshetra,