Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 (RRB Technician Recruitment 2026)- आवेदन (29 जुलाई तक), रिक्तियां, मुख्य तिथियां
    • लेख
    • आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 (RRB Technician Recruitment 2026)- आवेदन (29 जुलाई तक), रिक्तियां, मुख्य तिथियां

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 (RRB Technician Recruitment 2026)- आवेदन (29 जुलाई तक), रिक्तियां, मुख्य तिथियां

    Rajan KumarUpdated on 07 Jul 2026, 09:45 AM IST

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना (RRB Technician Recruitment 2026 Notification Out) जारी कर दी गई है। अधिसूचना के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 30 जून 2026 को आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र भी जारी कर दिया गया है। आरआरबी तकनीशियन आवेदन पत्र भरने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती ग्रेड 1 और आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन (RRB Technician Grade 3 appication) कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 लिंक इस लेख में प्रदान किया गया है।
    आरआरबी तकनीशियन आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026- अवलोकन
    2. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026: रिक्तियां
    4. आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    5. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    6. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    7. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : आवश्यक दस्तावेज
    8. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
    9. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न
    10. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: सिलेबस
    11. आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : क्षेत्रीय वेबसाइटें
    12. RRB तकनीशियन तैयारी कैसे करें?
    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 (RRB Technician Recruitment 2026)-  आवेदन (29 जुलाई तक), रिक्तियां, मुख्य तिथियां
    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026

    Ministry of Railways के अंतर्गत जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना CEN No. 02/2026 के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल तथा तकनीशियन ग्रेड-III के पदों पर भर्ती की जाएगी।आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 अभियान के तहत कुल 6565 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिनमें तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 तथा तकनीशियन ग्रेड-III के 6242 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। Railway Recruitment Boards द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन 2026-27 की विस्तृत अधिसूचना में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अधिसूचना पीडीएफ लिंक इस लेख में दिया गया है।
    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026

    लेटेस्ट अपडेट आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 - रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 02/2025 के तहत आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड III भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा 11 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
    1780129337320

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने संक्षिप्त अधिसूचना के माध्यम से आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है। RRB तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत 30 जून 2026 से होगी, जिसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन के समय आधार सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों को सही रूप में अपडेट रखने की सलाह दी है। अधिसूचना के साथ आवेदन शुल्क व संशोधन की तिथियों की भी घोषणा की गई है।
    1783397589004
    RRB तकनीशियन भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। तकनीशियन ग्रेड-I के लिए प्रारंभिक वेतन 29,200 रूपये तथा तकनीशियन ग्रेड-III के लिए 19,900 रूपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 33 वर्ष रखी गई है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन के लिए क्लिक करें

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026- अवलोकन

    Railway Recruitment Boards द्वारा जारी तकनीशियन भर्ती 2026 तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन तिथियां, पदों का विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारियों को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है। भर्ती से संबंधित सभी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में दी की गई है।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : विवरण

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards)

    विभाग

    रेल मंत्रालय (Ministry of Railways)

    विज्ञापन संख्या

    CEN No. 02/2026

    भर्ती का नाम

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026

    पद का नाम

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III

    कुल रिक्तियां

    6565 पद

    तकनीशियन ग्रेड-I पद

    323

    तकनीशियन ग्रेड-III पद

    6242

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    30 जून 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    29 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrbapply.gov.in

    आयु सीमा

    18 से 33 वर्ष (पदानुसार)

    चयन प्रक्रिया

    सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

    Railway Recruitment Boards द्वारा RRB तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रारंभ तिथि, अंतिम तिथि तथा अन्य महत्वपूर्ण चरणों की जानकारी समय रहते होना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी त्रुटि के निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें। भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियों का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    आधिकारिक अधिसूचना जारी

    शॉर्ट नोटिस- 18 मई 2026

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    30 जून 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    29 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक

    आवेदन शुल्क जमा करने का अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

    आवेदन सुधार (Correction) तिथि

    1 से 8 अगस्त 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीबीटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) सीबीटी-1 आंसर की देखें

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026: रिक्तियां

    आरआरबी भर्ती 2026 के अंतर्गत तकनीशियन श्रेणी के विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल तथा तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां तकनीशियन ग्रेड-III पद के लिए निर्धारित की गई हैं। रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है। पद अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    पद अनुसार रिक्तियां

    पद का नाम

    रिक्तियों की संख्या

    टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल

    323 पद

    टेक्नीशियन ग्रेड-III

    6242 पद

    कुल रिक्तियां

    6565 पद

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों की जानकारी होना आवश्यक है। भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की पात्रता ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर अस्थायी रूप से स्वीकार की जाएगी। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपनी आयु, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि आवेदन में दी गई कोई जानकारी गलत या अप्रमाणित पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 – राष्ट्रीयता / नागरिकता

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नेपाल, भूटान के नागरिक, भारत में स्थायी रूप से बसने वाले तिब्बती शरणार्थी तथा कुछ अन्य श्रेणियों के भारतीय मूल के व्यक्ति भी आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    RRB JE 2026 आंसर की डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 – आयु सीमा

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग तय की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    पद अनुसार आयु सीमा

    पद का नाम

    आयु सीमा

    टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल

    18 से 33 वर्ष

    टेक्नीशियन ग्रेड-III

    18 से 30 वर्ष

    नोट: उम्मीदवार द्वारा आवेदन में दर्ज जन्मतिथि मैट्रिक/एसएसएलसी प्रमाणपत्र के अनुसार ही होनी चाहिए। बाद में जन्मतिथि में किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 – शैक्षिक योग्यता

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्राप्त होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुछ पदों के लिए केवल आईटीआई/सीसीएए (CCAA) योग्यता ही मान्य होगी और इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा को उसके स्थान पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आवश्यक शैक्षिक योग्यता

    पद का नाम

    शैक्षिक योग्यता

    टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल

    मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित तकनीकी योग्यता/डिग्री/डिप्लोमा

    टेक्नीशियन ग्रेड-III

    संबंधित ट्रेड में आईटीआई / Course Completed Act Apprenticeship (CCAA)

    योग्यता की स्थिति

    अंतिम तिथि तक योग्यता पूर्ण होना आवश्यक

    परिणाम प्रतीक्षारत उम्मीदवार

    आवेदन के पात्र नहीं

    नोट: दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को मूल प्रमाणपत्र, अंकसूची तथा आवश्यक तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार CBT परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क का कुछ भाग वापस भी किया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकेगा। नीचे सारणी देखें।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क विवरण

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    शुल्क वापसी

    सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग

    ₹500

    CBT में उपस्थित होने पर ₹400 वापस

    एससी / एसटी / महिला / PwBD / भूतपूर्व सैनिक / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / EBC

    ₹250

    CBT में उपस्थित होने पर ₹250 वापस

    भुगतान का माध्यम

    ऑनलाइन

    इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI

    नोट: परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सही बैंक खाता विवरण भरना अनिवार्य होगा। गलत या अधूरी बैंक जानकारी देने पर शुल्क वापसी नहीं की जाएगी।

    आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    Railway Recruitment Boards द्वारा आयोजित RRB तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी चरणों को ध्यानपूर्वक पूरा करना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता, दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी तैयार रखनी चाहिए। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया देखें।

    आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “RRB Technician Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

    • नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
      1779189576670

    • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
      1779189576752

    • श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांचें और सबमिट करें।

    • अंतिम रूप से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती न करें, क्योंकि बाद में सुधार का अवसर सीमित हो सकता है।

    आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र देखें

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : आवश्यक दस्तावेज

    Railway Recruitment Boards द्वारा आयोजित RRB Technician Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। ये दस्तावेज उम्मीदवार की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण श्रेणी की पुष्टि के लिए अनिवार्य होते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज तैयार और अपडेट रखना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 : आवश्यक दस्तावेज (सूची)

    • कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का प्रमाण पत्र और अंकपत्र (जन्मतिथि प्रमाण हेतु)

    • कक्षा 12वीं / आईटीआई / डिप्लोमा / डिग्री का प्रमाण पत्र (पद अनुसार योग्यता)

    • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट)

    • पासपोर्ट साइज हालिया रंगीन फोटो

    • हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)

    • नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र (OBC उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (Ex-Servicemen के लिए, यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)

    • बैंक खाता विवरण (शुल्क वापसी के लिए)

    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट

    • सभी दस्तावेज मूल रूप में दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करने अनिवार्य होंगे, अन्यथा उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

    तकनीशियन भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और चरणबद्ध तरीके से की जाती है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल ऑनलाइन आवेदन के आधार पर नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण चरणों के माध्यम से किया जाता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एक ही RRB का चयन करें, क्योंकि एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

    चयन प्रक्रिया के चरण

    • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    • प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक RRB और एक ही पे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है।

    • चयन प्रक्रिया में एक बार चुना गया RRB अंतिम माना जाएगा।

    • एक ही पे लेवल के लिए एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

    चयन के मुख्य चरण

    • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

      • सबसे पहला और मुख्य चरण

      • इसमें उम्मीदवारों का तकनीकी एवं सामान्य ज्ञान परीक्षण किया जाता है

    • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV)

      • CBT में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है

      • शैक्षणिक योग्यता, जाति, आयु आदि का सत्यापन किया जाता है

    • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination - ME)

      • अंतिम चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक और चिकित्सकीय जांच होती है

      • फिटनेस मानकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है

    ये भी पढ़ें :आरआरबी एनटीपीसी सिलेबसआरआरबी एनटीपीसी की तैयारी कैसे करें

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न

    Railway Recruitment Boards द्वारा आयोजित RRB Technician Recruitment 2026 में चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा अलग-अलग पे लेवल के अनुसार आयोजित होती है, जिसमें तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III के लिए प्रश्न पत्र का पैटर्न अलग-अलग निर्धारित किया गया है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है तथा मल्टी शिफ्ट परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाता है।

    CBT परीक्षा पैटर्न सारणी

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल (Pay Level-5)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    सामान्य जागरूकता

    10

    10

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    15

    15

    कंप्यूटर एवं अनुप्रयोग

    20

    20

    गणित

    20

    20

    बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग

    35

    35

    कुल

    100

    100

    • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

    • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर

    • मल्टी-शिफ्ट में नॉर्मलाइजेशन लागू होगा

    तकनीशियन ग्रेड-III (Pay Level-2)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    25

    25

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    25

    25

    सामान्य विज्ञान

    40

    40

    सामान्य जागरूकता

    10

    10

    कुल

    100

    100

    • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

    • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर

    • न्यूनतम योग्यता अंक:

      • UR/EWS: 40%

      • OBC: 30%

      • SC: 30%

      • ST: 25%

      • PwBD के लिए 2% की छूट

    चयन से संबंधित मुख्य बिंदु (CBT के बाद)

    • CBT के आधार पर ही उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी

    • मेरिट के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) किया जाएगा

    • समान अंक होने पर उम्र अधिक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी

    • अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर होगा

    • RRB केवल नाम सिफारिश करता है, अंतिम नियुक्ति रेलवे प्रशासन द्वारा दी जाती है

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026: सिलेबस

    Railway Recruitment Boards द्वारा आयोजित आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड-III दोनों पदों के लिए अलग-अलग सिलेबस पर आधारित होती है। उम्मीदवारों को गणित, रीजनिंग, विज्ञान, कंप्यूटर और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों की अच्छी तैयारी करनी आवश्यक है। नीचे दोनों पदों का विषयवार सिलेबस सारणी में दिया गया है।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : सिलेबस सारणी

    विषय

    सिलेबस विवरण

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल (Pay Level-5)

    सामान्य जागरूकता

    करेंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संविधान व राजनीति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, खेल, विज्ञान एवं तकनीकी विकास आदि

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या श्रृंखला, गणितीय संचालन, वेन डायग्राम, डेटा इंटरप्रिटेशन, निर्णय क्षमता, वर्गीकरण आदि

    कंप्यूटर ज्ञान

    कंप्यूटर की संरचना, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, Linux), MS Office, इंटरनेट, ईमेल, वेब ब्राउज़र, नेटवर्किंग आदि

    गणित

    संख्या पद्धति, बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, सांख्यिकी, प्रायिकता, क्षेत्रमिति आदि

    बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग

    भौतिकी (कार्य, ऊर्जा, गति), विद्युत, चुंबकत्व, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्किट, ओम का नियम, माप प्रणाली आदि

    तकनीशियन ग्रेड-III (Pay Level-2)

    गणित

    संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय एवं कार्य, समय-दूरी, ब्याज, बीजगणित, ज्यामिति, औसत, अनुपात आदि

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, वर्गीकरण, वेन डायग्राम, तार्किक तर्क आदि

    सामान्य विज्ञान

    कक्षा 10 स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान

    सामान्य जागरूकता

    करंट अफेयर्स, खेल, विज्ञान एवं तकनीक, राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति आदि

    यह भी पढ़ें:

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : क्षेत्रीय वेबसाइटें

    Railway Recruitment Boards द्वारा आयोजित तकनीशियन भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदन एवं सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं विभिन्न क्षेत्रीय (RRB) वेबसाइटों के माध्यम से जारी की जाती हैं। उम्मीदवारों को अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करना चाहिए, क्योंकि भर्ती से जुड़ी अधिसूचना, अपडेट, एडमिट कार्ड और परिणाम केवल इन्हीं पोर्टलों पर प्रकाशित किए जाते हैं। नीचे सभी क्षेत्रीय RRB बोर्ड और उनकी आधिकारिक वेबसाइटों की सूची दी गई है।

    क्षेत्रीय बोर्ड एवं वेबसाइट सारणी

    क्षेत्रीय RRB बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    आरआरबी अहमदाबाद

    rrbahmedabad.gov.in

    आरआरबी अजमेर

    rrbajmer.gov.in

    आरआरबी बेंगलुरु

    rrbbnc.gov.in

    आरआरबी भोपाल

    rrbbhopal.gov.in

    आरआरबी भुवनेश्वर

    rrbbbs.gov.in

    आरआरबी बिलासपुर

    rrbbilaspur.gov.in

    आरआरबी चंडीगढ़

    rrbcdg.gov.in

    आरआरबी चेन्नई

    rrbchennai.gov.in

    आरआरबी गुवाहाटी

    rrbguwahati.gov.in

    आरआरबी जम्मू-श्रीनगर

    rrbjammu.nic.in

    आरआरबी कोलकाता

    rrbkolkata.gov.in

    आरआरबी मालदा

    rrbmalda.gov.in

    आरआरबी मुंबई

    rrbmumbai.gov.in

    आरआरबी मुजफ्फरपुर

    rrbmuzaffarpur.gov.in

    आरआरबी पटना

    rrbpatna.gov.in

    आरआरबी प्रयागराज

    rrbpryj.gov.in

    आरआरबी रांची

    rrbranchi.gov.in

    आरआरबी सिकंदराबाद

    rrbsecunderabad.gov.in

    आरआरबी सिलीगुड़ी

    rrbsiliguri.gov.in

    आरआरबी तिरुवनंतपुरम

    rrbthiruvananthapuram.gov.in

    आरआरबी गोरखपुर

    rrbgkp.gov.in

    ये भी पढ़ें:आरआरबी एएलपी वेतन 2026आरआरबी एएलपी प्रश्न पत्र 2025

    आरआरबी तकनीशियन परीक्षा एडमिट कार्ड

    Railway Recruitment Boards द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 परीक्षा

    RRB तकनीशियन भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन Railway Recruitment Boards द्वारा विभिन्न चरणों में किया जाएगा। परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    आरआरबी तकनीशियन आंसर की 2026

    RRB तकनीशियन सीबीटी परीक्षा समाप्त होने के बाद आरआरबी द्वारा RRB Technician Recruitment 2026 की आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि होती है, तो अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।

    आरआरबी तकनीशियन रिजल्ट 2026

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 का परिणाम Railway Recruitment Boards द्वारा CBT और अन्य चरणों के आधार पर घोषित किया जाएगा। परिणाम में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम देख सकेंगे। चयन प्रक्रिया में CBT स्कोर के साथ दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    आरआरबी तकनीशियन कटऑफ 2026

    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 की कटऑफ प्रत्येक श्रेणी और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। कटऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करेंगे। केवल कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे। अंतिम चयन कटऑफ और मेरिट दोनों पर आधारित होगा।

    आरआरबी टेक्नीशियन दस्तावेज सत्यापन

    तकनीशियन भर्ती 2026 में CBT के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। Railway Recruitment Boards द्वारा सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाता है, इसलिए सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होना आवश्यक है।

    RRB तकनीशियन तैयारी कैसे करें?

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति, नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता तथा तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए सभी विषयों की संतुलित तैयारी जरूरी होती है। यदि अभ्यर्थी प्रारंभ से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें, तो चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है। नीचे आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं।

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?

    • नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें: तैयारी शुरू करने से पहले आधिकारिक सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें, ताकि महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक फोकस किया जा सके।

    • दैनिक अध्ययन का टाइम टेबल बनाएं : प्रतिदिन सभी विषयों के लिए निश्चित समय निर्धारित करें और उसी के अनुसार नियमित अध्ययन करें।

    • गणित एवं रीजनिंग की नियमित प्रैक्टिस करें: इन विषयों में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन प्रश्न हल करें और शॉर्ट ट्रिक्स का अभ्यास करें।

    • सामान्य विज्ञान पर विशेष ध्यान दें: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बेसिक साइंस से जुड़े प्रश्नों की तैयारी एनसीईआरटी पुस्तकों से करें।

    • तकनीकी विषयों का मजबूत आधार बनाएं: आईटीआई, डिप्लोमा या संबंधित ट्रेड से जुड़े विषयों की गहराई से तैयारी करें, क्योंकि तकनीकी प्रश्न चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा स्तर, प्रश्नों के प्रकार और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी मिलती है।

    • मॉक टेस्ट एवं ऑनलाइन टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन बेहतर होता है और कमजोर विषयों की पहचान करने में मदद मिलती है।

    • करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पढ़ें: प्रतिदिन समाचार पत्र, मासिक पत्रिका एवं रेलवे से संबंधित अपडेट पढ़ें, ताकि सामान्य जागरूकता मजबूत हो सके।

    • नोट्स तैयार करें और नियमित रिवीजन करें: महत्वपूर्ण सूत्र, तथ्य और शॉर्ट नोट्स तैयार करें तथा समय-समय पर उनका पुनरावृत्ति करते रहें।

    • स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बनाए रखें: पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार लें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, क्योंकि अच्छी मानसिक स्थिति परीक्षा प्रदर्शन को बेहतर बनाती है।

    ये भी देखें -

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe