एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2026 (SSC CHSL Result 2026 in hindi) : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2026 अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एसएससी सीएचएल परीक्षा 2026 दे चुके उम्मीदवार ssc login करके एसएससी 10+2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एसएससी सीएचएसएल 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वाार एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर सीएचएसल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाता है।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन 2026 देखें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड 2026 देख सकते हैं, जो एसएससी सीएचएसएल परिणाम के बाद जारी किया जाता है। आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (combined higher secondary level) के लिए आयोजित एसएससी सीएचएसएल स्कोर कार्ड को उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण दर्ज करके देख सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार, जो एसएससी सीएचएसएल कटऑफ के बराबर या अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे ही अगले दौर के लिए पात्र होते हैं। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 और टियर 2 परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल परिणाम से संबंधित मुख्य घटनाओं से अपडेट रहने के लिए उम्मीदवार इस पेज पर विजिट करते रहें। इस लेख में नीचे टियर वार रिजल्ट, कटऑफ और अन्य मुख्य जानकारियां दी गई हैं।
टियर 1 और टियर 2 के लिए एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2026 आयोग द्वारा पीडीएफ फॉरमेट में अलग-अलग जारी किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल 2026 परिणाम (SSC CHSL result 2026) के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें।
परीक्षा | |
परीक्षा आयोजक निकाय | कर्मचारी चयन आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का मोड | एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026 (SSC CHSL result 2026 tier 1 in Hindi): ऑनलाइन एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2026 टियर 2 (SSC CHSL result 2026 tier 2 in Hindi): ऑनलाइन |
एसएससी सीएचएसएल रिक्त पद |
|
एसएससी सीएचएसएल परिणाम परीक्षा के प्रत्येक चरण के समाप्त होने के बाद अलग से जारी किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल से जुड़े घटनाक्रम और अहम बिंदुओं पर नज़र रखने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथियों 2026 की जांच करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल इवेंट्स | एसएससी सीएचएसएल डेट्स 2025 | एसएससी सीएचएसएल डेट्स 2026 |
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा टियर 1 | 12 से 30 नवंबर 2025 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की | 8 दिसंबर 2025 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की | 11 दिसंबर 2025 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट | 27 फरवरी 2026 | सूचित किया जाएगा |
| टियर 1 फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड, रिस्पॉन्स शीट | 19 मार्च 2026 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा तिथि | 10 अप्रैल 2026 | सूचित किया जाएगा |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 सिटी स्लिप | 1 अप्रैल 2026 | सूचित किया जाएगा |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड | 7 अप्रैल 2026 पुनर्परीक्षा- 17 अप्रैल 2026 | सूचित किया जाएगा |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की प्रोविजनल | 20 अप्रैल 2026 | सूचित किया जाएगा |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की आपत्ति | 23 अप्रैल 2026 तक | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
| एसएससी सीएचएसएल रिस्पॉन्स शीट, मार्क्स | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की रिजल्ट | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित चरणों का पालन एसएससी सीएचएसएल 2026 परिणाम की जांच करने के लिए करना चाहिए।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज में रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
रिजल्ट पेज पर सीएचएसएल टैब पर क्लिक करें।
एसएससी सीएचएसएल परिणाम खोजें और परिणाम कॉलम में लिंक पर क्लिक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2026 पीडीएफ डाउनलोड (SSC CHSL result 2026 pdf download) करें।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2026 (SSC CHSL result 2026) के चरणों के बारे में विवरण की जांच कर सकते हैं। इनकी जानकारी नीचे दी गई है।
टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2026 टियर 1 अंकों की जांच कर सकेंगे। एसएससी सीएचएसएल 2026 टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ (SSC CHSL 2026 result tier 1 PDF) में जारी किया जाएगा जिसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के बाद आवेदक एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड की भी जांच करेंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
ये भी देखें -
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदित पद
श्रेणी
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय/कौशल परीक्षा/कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा को जगह मिली है। SSC CHSL टियर 2 परीक्षा क्वालीफाइंग नेचर की होगी। उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए उपस्थित होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम परिणाम तैयार करते समय टियर 2 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के स्कोर को नहीं जोड़ा जाता है।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल कौशल परीक्षा अनिवार्य होती है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कौशल परीक्षा अर्हक प्रकृति की होगी। एसएससी सीएचएसएल योग्यता परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों की गणना दो दशमलव बिंदुओं पर की जाएगी। अंतिम एसएससी सीएचएसएल परिणाम की गणना टियर 1 परीक्षा से सामान्यीकृत अंकों का उपयोग करके की जाती है।
कर्मचारी चयन आयोग कौशल परीक्षा के समापन के बाद एसएससी सीएचएसएल अंतिम मेरिट सूची (SSC CHSL 2026 Final Merit list) जारी करेगा। एसएससी सीएचएसएल 2026 फाइनल मेरिट लिस्ट टियर 1 तथा टियर 2 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति की पेशकश की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल परिणाम के साथ SSC CHSL 2026 के कटऑफ अंक जारी किया जाता है। परीक्षा के प्रत्येक चरण में योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल के कट ऑफ अंक से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने होते हैं। एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, एसएससी सीएचएसएल 2026 अंतिम कट ऑफ की घोषणा की जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी सीएचएसएल परिणाम को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं।
हां, दोनों स्तरों के लिए एसएससी सीएचएसएल परिणाम अलग-अलग घोषित किया जाता है।
नहीं, एसएससी सीएचएसएल परिणाम परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी का अंतिम निर्णय होगा।
एसएससी सीएचएसएल के परिणाम में कोई गलती होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण को सूचित करना चाहिए।
उम्मीदवार एसएससी वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एसएससी सीएचएसएल स्कोर देख सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Student, in exams ke liye generally Science stream hona barrier nahi hota; eligibility particular exam par depend karti hai. Graduation ke baad aap SSC CGL aur many banking exams jaise opportunities target kar sakte hain, while some exams have their own qualification requirements.
Hello Student, I can help you check whether Telugu is available for the particular SSC CHSL paper you want to take. SSC CHSL has specific language provisions for different parts of the examination, so the availability of Telugu can depend on the paper and examination stage. If you tell me
Hello, in an SSC/application form, Identification Marks means a permanent physical mark that can help identify you. Examples :
Mole on left cheek, Mole on right hand, Birthmark on neck, Scar on left eyebrow, Birthmark on right arm
If you do not have a noticeable identification mark, don't invent one.
Hello Dear Student,
If you have forgotten your Class 10 SSC roll number , you can still try the following methods to retrieve your SSC memo :
Hello Dear Student,
With a date of birth of September 19, 2008, you are not yet eligible for the upcoming SSC CHSL exam.
You can check, find and access more information here:
https://competition.careers360.com/articles/ssc-chsl-eligibility-criteria
Hope it helps!