Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 जारी (RRB Technician Grade 3 Admit Card)- सिटी स्लिप, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 जारी (RRB Technician Grade 3 Admit Card)- सिटी स्लिप, डाउनलोड लिंक

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 जारी (RRB Technician Grade 3 Admit Card)- सिटी स्लिप, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 03 Oct 2026, 05:35 PM IST

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 2 अक्टूबर को आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 और ग्रेड 1 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। सीईए नंबर 02/2026 के तहत एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 (RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। सुविधा के लिए आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक इस लेख में दिया गया है।
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक
    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के बारे में जानें
    1791028563427

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक से एडमिट कार्ड लॉगिन विवरण के माध्यम डाउनलोड करना होगा। आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं। रेल मंत्रालय के अंतर्गत जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) के अनुसार, भर्ती अभियान के तहत कुल 6,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं।
    ये भी पढ़ें: RRB तकनीशियन ग्रेड 3 सिलेबस 2026

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन पत्र (rrb technician grade 3 apply) जमा करने की तिथि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक थी। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी तकनीशियन ग्रेड-III और ग्रेड I पदों के लिए प्राप्त वैध आवेदनों के अनुसार, तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए कुल 735440 और ग्रेड I के लिए 106084 आवेदन प्राप्त हुए हैं, ये परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या भी हैं। आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, निर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक - अवलोकन व तिथियां

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारी जानना जरूरी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में RRB Technician भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards)

    विभाग

    रेल मंत्रालय (Ministry of Railways)

    विज्ञापन संख्या

    CEN No. 02/2026

    पद का नाम

    तकनीशियन ग्रेड 3 और तकनीशियन ग्रेड 1

    तकनीशियन ग्रेड 3 पद (rrb technician grade 3 vacancy 2026)

    कुल 6,565 (ग्रेड 3- 6242 पद और ग्रेड 1- 323 पद)

    आवेदन तिथि

    30 जून से 29 जुलाई 2026

    कुल आवेदन की संख्या

    7,35,440 (ग्रेड 3)

    106084 (ग्रेड 1)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrbapply.gov.in

    परीक्षा तिथि

    6-9 अक्टूबर 2026

    एडमिट कार्ड

    2 अक्टूबर 2026

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 लिंक से डाउनलोड करें?

    RRB Technician Grade 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। रेलवे की परीक्षाओं में एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है। नीचे आसान स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    • डिटेल्स को भरकर Login/Submit पर क्लिक करें।

    • आपका RRB Technician Grade 3 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र देखें

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 में क्या जानकारी होगी?

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026 (RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026) में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तारीख

    • परीक्षा का समय

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

    आरआरबी तकनीशियन एग्जाम डेट 2026 क्या है?

    आरआरबी तकनीशियन एग्जाम डेट 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा तकनीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें और परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Student,

    If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for