Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026 in Hindi) - विषय वार प्रीलिम्स और मेन्स पैटर्न देखें
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026 in Hindi) - विषय वार प्रीलिम्स और मेन्स पैटर्न देखें

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026 in Hindi) - विषय वार प्रीलिम्स और मेन्स पैटर्न देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 21 Aug 2026, 11:59 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 – इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस (IBPS Clerk 2026 syllabus) आईबीपीएस क्लर्क 2026 आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा (IBPS clerk 2026 exam) में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए विस्तृत आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस (IBPS Clerk syllabus 2026) को जरूर देखना चाहिए। संस्थान द्वारा जारी आईबीपीएस कैलेंडर जारी कर दिया गया है।आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk prelims exam) का आयोजन 10-11 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026)
    2. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026 (IBPS Clerk Exam Pattern 2026)
    3. आईबीपीएस क्लर्क तैयारी के लिए टिप्स 2026 (IBPS Clerk Preparation Tips 2026 in hindi)
    4. आईबीपीएस क्लर्क मॉक टेस्ट 2026
    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026 in Hindi) - विषय वार प्रीलिम्स और मेन्स पैटर्न देखें
    IBPS Clerk

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस में प्रत्येक विषय के टॉपिक की विस्तृत जानकारी होती है। नवीनतम परीक्षा पैटर्न और आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस के बारे में अच्छी तरह से जानना महत्वपूर्ण होता है। उम्मीदवारों को नवीनतम आईबीपीएस लिपिक 2026 पाठ्यक्रम के अनुसार आईबीपीएस क्लर्क 2026 के लिए किताबें खरीदनी चाहिए। आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा में दो चरण होते हैं। परीक्षा प्राधिकरण दोनों चरणों के लिए अलग से पाठ्यक्रम प्रदान करता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा के चरण होंगे:

    • आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 (IBPS Clerk prelims exam 2026)

    • आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 (IBPS Clerk mains exam 2026)

    IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस (ibps clerk syllabus prelims) में निम्नलिखित तीन खंड हैं:

    • अंग्रेजी भाषा

    • संख्यात्मक योग्यता

    • तार्किक योग्यता

    How to Crack IBPS Clerk Exam
    Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
    Check Now

    उपयोगी लिंक-

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026) - प्रारंभिक परीक्षा

    चयन प्रक्रिया का पहला चरण आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा है और परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। आईबीपीएस लिपिक पाठ्यक्रम 2026 (IBPS Clerk syllabus 2026 in hindi) के अनुसार परीक्षा में निम्नलिखित टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे:

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026) - अंग्रेजी भाषा

    आईबीपीएस क्लर्क इंग्लिश सिलेबस

    Vocabulary

    Grammar

    Reading Comprehension

    Homonyms

    Spotting Errors

    Theme Detection

    Antonyms

    Phrases and idioms

    Passage completion

    Synonyms

    Direct and Indirect speech

    Topic rearrangement of passage

    Word Formation

    Active/Passive voice

    Deriving Conclusion

    Spelling

    -

    -

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 - न्यूमेरिकल एबिलिटी (IBPS Clerk Syllabus 2026 - Numerical Ability)

    आईबीपीएस क्लर्क गणित सिलेबस (ibps clerk maths syllabus)

    अनुपात और समानुपात

    औसत

    समय और कार्य

    गति

    दूरी और समय

    मिश्रण और बंधन

    स्टॉक और शेयर

    प्रतिशत

    साझेदारी

    घड़ी

    आयतन और पृष्ठ क्षेत्र

    बार और ग्राफ

    लाइन चार्ट

    तालिका

    उँचाई और दूरी

    लॉगरिद्म

    क्रमचय और संचय

    साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

    समीकरण


    प्रायिकता


    त्रिकोणमिति

    लाभ

    हानि और छूट

    क्षेत्रमिति

    बीजगणित के तत्व

    डाटा इंटरप्रेटेशन

    पाई चार्ट



    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 – तर्क (IBPS Clerk Syllabus 2026 in hindi - Reasoning)

    आईबीपीएस रीजनिंग सिलेबस (ibps reasoning syllabus)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन में दो भाग होंगे जो वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग हैं। प्रश्न दोनों भागों से एक साथ आएंगे। आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 के अनुसार रीजनिंग सेक्शन का विवरण देखें:

    वर्बल रीजनिंग

    नॉन-वर्बल रीजनिंग

    • सादृश्यता

    • कथन और तर्क

    • श्रृंखला परीक्षण

    • अंक

    • रैंकिंग और समय क्रम

    • दिशा ज्ञान परीक्षण

    • कोडिंग डिकोडिंग

    • रक्त संबंध

    • शब्द निर्माण

    • कथन और निष्कर्ष तर्क

    • गद्यांश और निष्कर्ष

    • वर्ण परीक्षण

    • वर्गीकरण

    • चित्र श्रृंखला

    • इनपुट/आउटपुट रीजनिंग

    • बैठक व्यवस्था

    • कथन और पूर्वधारणा

    • निर्णय परीक्षण

    • विविधतापूर्ण टेस्ट

    • सादृश्यता (एनालॉजी)

    • श्रृंखला टेस्ट

    • बेमेल चित्र को पहचानना

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 - मुख्य परीक्षा

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 की मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा का दूसरा चरण होगी। प्रीलिम्स चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस के विवरण की जांच कर सकते हैं। मुख्य चरण के विषय हैं:

    • सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    • रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड

    • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

    • अंग्रेजी भाषा

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 (IBPS Clerk Syllabus 2026) - सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    पिछले 6 महीनों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित सामयिक ज्ञान

    भारतीय बैंकिंग प्रणाली का इतिहास

    आरबीआई, सेबी, आईआरडीए (इरडा), एफएसडीसी जैसे राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और आईएमएफ, विश्व बैंक, एडीबी, यूएन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों का परिचय

    भारतीय वित्तीय प्रणाली का अवलोकन

    पूंजी और मुद्रा बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं

    हाल की क्रेडिट और मौद्रिक नीतियां

    बैंकिंग पद

    संक्षिप्ताक्षर और आर्थिक शब्दावली

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026 - रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड

    रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन प्रीलिम्स स्टेज जैसा ही होगा। उम्मीदवार कंप्यूटर योग्यता अनुभाग का विवरण नीचे देख सकते हैं।

    • हैकिंग की मूल बातें

    • सुरक्षा उपकरण और वायरस

    • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बुनियादी बातें

    • इंटरनेट से संबंधित शब्द और सेवाएं

    • एमएस-ऑफिस की बुनियादी कार्यप्रणाली (एमएस-वर्ड, एमएस-एक्सेल, एमएस-पावरपॉइंट)

    • कंप्यूटर का इतिहास

    • नेटवर्किंग और संचार

    • विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की मूल बातें

    • डेटाबेस की मूल बातें

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026 (IBPS Clerk Exam Pattern 2026)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 की अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम 2026 के साथ आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी उपलब्ध होती है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026 प्रारंभिक और मुख्य चरण, दोनों के लिए अलग होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026 में परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक और अन्य संबंधित जानकारियाँ दी रहती हैं।

    • आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में पेपर द्विभाषी होंगे यानी अंग्रेजी और हिंदी में, अंग्रेजी भाषा के पेपर को छोड़कर

    • प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा।

    • आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदकों से 1-1 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से अंग्रेजी भाषा के 30 प्रश्न होंगे और न्यूमेरिकल स्किल्स और रीजनिंग से 35-35 प्रश्न होंगे।

    • कुल 200 अंकों की आईबीपीएस मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 30 मिनट का समय मिलेगा।

    • लॉजिकल स्किल व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और सामान्य/वित्तीय ज्ञान से 50-50 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्नों सहित कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    इन्हे भी पढ़ें-

    आईबीपीएस क्लर्क तैयारी के लिए टिप्स 2026 (IBPS Clerk Preparation Tips 2026 in hindi)

    आईबीपीएस क्लर्क की तैयारी के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए कुछ टिप्स और ट्रिक्स का पालन करना चाहिए:

    • आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस/पैटर्न की विस्तृत जानकारी जुटाएँ

    • सर्वश्रेष्ठ आईबीपीएस क्लर्क पुस्तकों की व्यवस्था करें

    • अध्ययन योजना बनाएं।

    • उन अध्यायों की सूची बनाएं जिन्हें दिन में पूरा करने की आवश्यकता हो

    • उस विषय से शुरुआत करें जिसमें अच्छी पकड़ हो।

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें

    • ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को तैयारी शुरू करने से पहले सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन करना चाहिए। बाजार में बहुत सी पुस्तकें उपलब्ध हैं और इससे छात्र भ्रमित होते हैं। सर्वश्रेष्ठ आईबीपीएस क्लर्क 2026 पुस्तकें नवीनतम आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस पर आधारित होनी चाहिए।

    यहां आईबीपीएस क्लर्क की तैयारी के लिए कुछ बेहतरीन पुस्तकों की सूची दी गई है:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के खंड

    आईबीपीएस क्लर्क के लिए श्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for IBPS Clerk)

    सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    लुसेंट जनरल नॉलेज

    General English

    Word Power Made Easy – By Norman Lewis, Penguin Publication

    रीजनिंग एबिलिटी ऐंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड

    अ मॉडर्न एप्रोच टु वर्बल ऐंड नॉन-वर्बल रीजनिंग (रिवाज्ड एडिशन) –आरएस अग्रवाल, एस. चंद

    कंप्यूटर नॉलेज फॉर आईबीपीएस – सीडब्ल्यूई क्लेरिकल कैडर – कंटेट क्रॉप पब्लिकेशन

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड टेस्ट– एनके सिंह, उपकार प्रकाशन

    आईबीपीएस क्लर्क मॉक टेस्ट 2026

    आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस क्लर्क मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान करता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 मॉक टेस्ट की मदद से, छात्रों को आईबीपीएस क्लर्क 2026 सिलेबस के बारे में पता चल जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क मॉक टेस्ट को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि कई अन्य महत्वपूर्ण बातों के साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों और ऑनलाइन प्रारूप में उत्तर कैसे देना है, इसका पता लग जाएगा।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में, 1-1 अंक के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Q: क्या 2026 आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम में संदर्भित सभी विषयों को कवर करना आवश्यक है?
    A:

    परीक्षा में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न के लिए, सभी अध्यायों को कवर करने से आप अच्छी तरह से तैयार हो सकेंगे। इसलिए, आपको आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम में सूचीबद्ध सभी अध्यायों और विषयों को कवर करना चाहिए।

    Q: किन खंडों से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और तर्क कौशल जैसे खंडों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग ऐंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य/वित्तीय ज्ञान और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड खंड से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Q: मुझे अपनी परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय कैसे पता चलेगा?
    A:

    परीक्षा के दिन से कुछ दिन पहले मिलने वाले आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड से आपको परीक्षा की तारीख और समय के बारे में पता चलेगा।

    Q: क्या 2026 वर्ष के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पाठ्यक्रम जारी हो चुका है?
    A:

    नहीं, अभी संस्थान द्वारा आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा पाठ्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS Clerk ?

    Hello Student,

    If you have changed your name officially, the name printed on the IBPS admit card will generally be the name entered in your IBPS application form, not automatically the name on your Aadhaar or other ID.

    However, during document verification, IBPS may ask for supporting documents if your

    Hello,

    If your admit card shows your name as “Pooja Pooja” but all your documents have the name “Pooja” , you should do the following:

    1. Contact the RRB/IBPS helpdesk as soon as possible. Tell them your correct name and explain that your admit card has your name printed twice.

    2. Send

    Hello

    You didn’t enter your last name, but the system is still showing your full name with a last name.

    This may be due to auto-fill or system default based on previous data or your ID proof. If all your official documents have only your first name, this mismatch could

    Hello,

    You don't need any certificate for the IBPS clerk because this job role doesn't require any certificate. This role doesn't state that you need any computer certificate; you just need a basic knowledge of computers. The participating bank may assess your computer literacy during the exam.

    I hope it

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for