Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk recruitment 2026 in Hindi) - आवेदन, पात्रता, रिजल्ट, तिथियां
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk recruitment 2026 in Hindi) - आवेदन, पात्रता, रिजल्ट, तिथियां

    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk recruitment 2026 in Hindi) - आवेदन, पात्रता, रिजल्ट, तिथियां

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 02 Mar 2026, 04:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा 16 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। आईबीपीएस कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आईबीपीएस द्वारा आयोजित परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। पीडीएफ में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों की तिथियां शामिल हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10-11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आईबीपीएस मुख्य परीक्षा 2026 का ओयजन 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
    1771992553759

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस क्लर्क क्या है?
    2. आईबीपीएस क्लर्क 2026 अवलोकन
    3. आईबीपीएस क्लर्क 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    4. आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 (IBPS Clerk Admit card 2026)
    5. आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026
    6. आईबीपीएस क्लर्क प्रश्न पत्र 2026
    7. आईबीपीएस क्लर्क बेस्ट बुक्स 2026
    8. आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026
    9. आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026
    10. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2026
    11. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026
    12. आईबीपीएस क्लर्क आंसर की 2026
    13. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2026
    14. आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2026
    15. आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ 2026
    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (IBPS Clerk recruitment 2026 in Hindi) - आवेदन, पात्रता, रिजल्ट, तिथियां
    IBPS Clerk

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्कों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से आवेदन कर सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश के इच्छुक लोगों के लिए एक प्रवेश द्वार है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया और परीक्षा में कैसे उपस्थित हों, इसकी संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लेख को भी पढ़ सकते हैं।
    आईबीपीएस क्लर्क 2025 लेटेस्ट अपडेट - बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा 2 मार्च, 2026 को IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड के साथ जारी कर दिया गया है। IBPS क्लर्क 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड का इस्तेमाल करके IBPS क्लर्क रिजल्ट देख सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी देखा -

    आईबीपीएस क्लर्क क्या है?

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए विभिन्न राज्यों में लिपिक संवर्ग के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में क्लर्क परीक्षा आयोजित करता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक और मुख्य। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अन्य भत्तों के साथ मूल वेतन के रूप में 11,765 रुपये का वेतन मिलेगा। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) आधिकारिक अधिसूचना 2026 (ibps clerk notification 2026) के अनुसार, अंतिम आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेरिट सह वरीयता के आधार पर बैंक आवंटित किए जाएंगे।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 अवलोकन

    परीक्षा का पूरा नाम

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान क्लर्क परीक्षा/ बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    आईबीपीएस क्लर्क

    संचालन निकाय

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    परीक्षा स्तर

    केंद्रीय स्तर

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषा

    रिक्तियों की संख्या

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    850 रुपये [ऑनलाइन]

    प्रारंभिक परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    मुख्य परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आईबीपीएस क्लर्क की सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2025 की तारीखें जानना ज़रूरी है। इससे उम्मीदवारों को किसी भी समय सीमा या ‘अंतिम तिथि’ से चूकने से बचने में मदद मिलेगी। नीचे दी गई तालिका में आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा की कुछ तिथियां दी गई हैं -

    आईबीपीएस क्लर्क महत्वपूर्ण तिथियां 2026

    इवेंट

    आईबीपीएस क्लर्क डेट 2025

    आईबीपीएस क्लर्क डेट 2026


    आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण तिथि

    1 अगस्त 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    21 अगस्त 2025

    28 अगस्त 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क शुल्क का भुगतान की अंतिम तिथि

    21 अगस्त 2025

    28 अगस्त 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार2-3 सितंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि5 सितंबर 2025
    12 सितंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक एडमिट कार्ड

    24 सितंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    6, 7, 13, और 14 दिसंबर 2025
    4, 5 और 11 अक्टूबर 2025

    10-11 अक्टूबर 2026

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    20 नवंंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड की तिथि

    24 नवंबर 2025

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा तिथि

    1 फरवरी, 2026
    29 नवंबर 2025

    27 दिसंबर 2026
    आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम

    2 मार्च 2026

    सूचित किया जाएगा

    प्रोविज़नल एलॉटमेंट

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क अन्य संबंधित लेख पढ़ें

    How to Crack IBPS Clerk Exam
    Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
    Check Now

    आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 (IBPS Clerk Admit card 2026)

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 एडमिट कार्ड (IBPS Clerk 2026 Admit Card ) प्रीलिम्स तथा मेन्स परीक्षा के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के विवरण के साथ उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ - पैन, आधार या वोटर आईडी के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।

    आईबीपीएस पीओ के बारें में जानें

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2026

    आईबीपीएस के आधिकारिक अधिसूचना (ibps clerk notification 2026) में आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस का उल्लेख किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की गहन तैयारी के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच करें। आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम में विषय, टॉपिक और अनुभाग शामिल हैं जिन पर प्रश्न पत्र आधारित होगा। विस्तृत पाठ्यक्रम को ठीक से पढ़ने से, उम्मीदवार परीक्षा के प्रत्येक चरण को क्रैक करने में सक्षम होंगे।

    प्रीलिम्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस

    क्र.स.

    खंड

    1

    रीजनिंग एबिलिटी

    2

    अंग्रेजी भाषा

    3

    न्यूमेरिकल एबिलिटी

    मेन्स परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क पाठ्यक्रम

    क्र.स.

    खंड

    1

    रीजनिंग एवं कंप्यूटर एबिलिटी

    2

    सामान्य /वित्तीय जागरूकता

    3

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

    4

    सामान्य अंग्रेजी

    आईबीपीएस क्लर्क प्रश्न पत्र 2026

    आईबीपीएस क्लर्क प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को विभिन्न तरीकों से लाभान्वित करते हैं, बेहतर परीक्षा की तैयारी, परीक्षा के कठिनाई स्तर को जानना, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बेहतर अभ्यास के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आईबीपीएस क्लर्क प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। आईबीपीएस आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी नहीं करता है, उम्मीदवार अभ्यास के लिए मेमोरी-आधारित प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क बेस्ट बुक्स 2026

    एक अच्छी किताब परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार के समग्र विकास को सुनिश्चित करती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का संदर्भ लेना चाहिए। नीचे हमने उम्मीदवार के संदर्भ के लिए सभी विषयवार पुस्तकों का उल्लेख किया है।

    अंग्रेजी भाषा

    • Objective general English by SP Bakshi

    • Word power made easy by Normal Lewis

    • Newspapers

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

    • Quantitative Aptitude for Competitive Exams by RS Aggarwal

    • Fast Track Objective Arithmetic by Rajesh Verma

    रीजनिंग एबिलिटी

    • A modern approach to verbal & non-verbal reasoning by R.S. Aggarwal

    • New approach to reasoning verbal and non-verbal by B.S. Sijwali and Indu Sijwali

    • Analytical reasoning by MK Pandey (For the chapters required for analytical reasoning)

    जनरल/फाइनेंसियल अवेयरनेस

    • Static General Knowledge by Arihant Publications

    • Monthly current magazines

    • Banking Awareness by Arihant Publications

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026

    आईबीपीएस उन उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड निर्धारित करता है जो आवेदन करना चाहते हैं। आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 को राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर परिभाषित किया गया है। आवेदन पत्र भरने से पहले आवेदकों को आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग के भारतीय नागरिक फॉर्म भर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड

    मानदंड

    विवरण

    आयु

    • न्यूनतम आयु सीमा - 20 वर्ष

    • अधिकतम आयु सीमा - 28 वर्ष

    राष्ट्रीयता

    भारतीय

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक।

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026

    आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 ) आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले तक आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) आवेदन पत्र भर सकेंगे। जो आवेदक परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले विस्तृत पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, शैक्षिक विवरण भरने होंगे और ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से पहले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखना महत्वपूर्ण है।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    • पंजीकरण

    • विवरण भरना

    • निर्धारित विनिर्देश की छवि और हस्ताक्षर अपलोड करना

    • आवेदन शुल्क का भुगतान

    • अंतिम सबमिशन

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन शुल्क 2026

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    SC/ST/PWD/EXSM

    175/- रुपये

    सामान्य/ओबीसी

    850/- रुपये

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार विंडो

    उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन सुधार की सुविधा दी जाती है। पहले आवेदन जारी होने के साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि तक आईबीपीएस क्लर्क आवेदन में सुधार की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार 2026 (IBPS clerk application correction window 2026) कर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2026

    पंजीकरण फॉर्म भरने के समय, उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के लिए एक आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाता है। आईबीपीएस के पास किसी भी आईबीपीएस परीक्षा केंद्र को रद्द करने का अधिकार है जहां पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार नहीं होने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर विस्तृत आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा केंद्र का पता देख सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026

    आईबीपीएस के अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 ) परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया जाता है। परीक्षा पैटर्न में अनुभाग-वार पैटर्न, अंकन योजना, प्रत्येक अनुभाग के लिए आवंटित समय अवधि और अन्य जानकारी शामिल है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 दो चरणों में आयोजित की जाएगी - प्रारंभिक और मुख्य। केवल वे आवेदक जो प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में नकारात्मक अंकन है। परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न 2026 की जांच करनी चाहिए।

    प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न

    पैरामीटर

    प्रीलिम्स परीक्षा

    मेन्स परीक्षा

    खंड

    • अंग्रेजी भाषा

    • न्यूमेरिकल एबिलिटी

    • रीजनिंग एबिलिटी

    • सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    • सामान्य अंग्रेजी

    • रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड

    • क्वांटिटेटिव एप्टीटुड

    प्रश्नो की संख्या

    100

    190

    अवधि

    60 मिनट

    160 मिनट

    अधिकतम अंक

    100

    200

    अंकन योजना

    सही उत्तर : +1

    गलत उत्तर : - 0.25

    परीक्षा का भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी (भाषा खंड को छोड़कर)

    प्रश्नों के प्रकार

    ऑब्जेक्टिव

    आईबीपीएस क्लर्क आंसर की 2026

    आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) के लिए कोई आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं करेगा क्योंकि परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। हालांकि, कुछ प्रमुख कोचिंग संस्थान परीक्षा के दिन आईबीपीएस क्लर्क उत्तर कुंजी जारी करते हैं। आईबीपीएस क्लर्क उत्तर कुंजी 2026 की मदद से छात्र सही उत्तर जान सकेंगे और अपने संभावित अंक की गणना कर सकेंगे।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2026

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 का परीक्षा विश्लेषण आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के प्रत्येक चरण के बाद अपडेट किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण पूरी तरह से छात्रों और विशेषज्ञ के सलाह पर आधारित होती है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण की मदद से, छात्रों को आईबीपीएस प्रश्न पत्र कठिनाई स्तर, परीक्षा पैटर्न में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

    आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2026

    आईबीपीएस, आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपनी - पंजीकरण / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क 2026 परिणाम देख सकेंगे। परिणाम में उम्मीदवारों की पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, नाम और योग्यता की स्थिति शामिल होती है। आईबीपीएस प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग परिणाम जारी किया गया है। आईबीपीएस परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद स्कोरकार्ड भी जारी किया जाता है।

    आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ 2026

    आईबीपीएस चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ निर्धारित करता है। परिणाम की घोषणा के साथ कट ऑफ जारी किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ राज्यवार और श्रेणीवार जारी किया जाता है। प्रीलिम्स चरण के लिए आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ स्कोर करने वाले उम्मीदवार मुख्य के लिए अर्हता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आईबीपीएस परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियां, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या जैसे विभिन्न फैक्टर को ध्यान में रखते हुए आईबीपीएस क्लर्क कटऑफ निर्धारित करता है।

    आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियां 2026

    आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) की आधिकारिक अधिसूचना (ibps clerk notification 2026) में आईबीपीएस क्लर्क रिक्ति 2026 (ibps clerk vacancy 2026) की घोषणा की जाती है। उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने से पहले आईबीपीएस क्लर्क 2026 की विस्तृत रिक्तियों की जांच करनी चाहिए। आईबीपीएस, आईबीपीएस क्लर्क रिक्ति 2026 (ibps clerk vacancy 2026) को श्रेणी-वार और राज्य-वार दोनों जारी करता है। आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों 2026 (ibps clerk vacancy 2026) को आईबीपीएस के सभी 11 प्रतिभागी बैंकों के लिए जारी किया जाता है।

    आईबीपीएस क्लर्क वेतन 2026

    प्रोविजनल आवंटन में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को आईआर 11765 का न्यूनतम मूल वेतन मिलेगा। हालांकि, वर्षों के अनुभव के साथ, एक आईबीपीएस क्लर्क मूल वेतन के रूप में 31540 रुपये तक कमा सकता है। कर्मचारियों को उनके नियमित वेतन के अलावा अलग-अलग भत्ते दिए जाते हैं, जैसे कि महंगाई, मकान किराया, यात्रा, विशेष और चिकित्सा भत्ते।

    आईबीपीएस क्लर्क वेतन

    >45 लाख आबादी

    <45 लाख आबादी

    बेसिक पे

    INR 11

    765

    INR 11765

    महंगाई भत्ता

    INR 5311

    INR 5311

    मकान किराया भत्ता

    INR 1176

    INR 1058

    यातायात भत्ता

    INR 425

    INR 425

    विशेष भत्ता

    INR 911

    INR 911

    कुल वेतन

    INR 19588

    INR 19470

    आईबीपीएस क्लर्क संपर्क विवरण

    पता: आईबीपीएस हाउस, 90 फीट, डी.पी.रोड,

    ठाकुर पॉलिटेक्निक के करीब,

    ऑफिस: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पी.बी. नंबर 8587

    कांदिवली (पूर्व), मुंबई 400 101

    भारत

    टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर - 1800 222 366 और 800 103 4566

    ऊपर सूचीबद्ध टोल-फ्री नंबर केवल सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए उपलब्ध रहते हैं।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा तिथि जारी हो चुकी है?
    A:

    हां, आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा तिथियां जारी हो चुकी है।

    Q: मैं आईबीपीएस क्लर्क 2026 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस क्लर्क 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। लेख में आईबीपीएस क्लर्क के लिए आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।

    Q: 2026 में आगामी बैंक परीक्षाएं कौन सी हैं?
    A:

    आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस क्लर्क, एसबीआई पीओ, एसबीआई क्लर्क आदि कुछ आगामी बैंक परीक्षाएं हैं।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित की जाती है?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।

    Q: क्या मैं 1 महीने में आईबीपीएस क्लर्क को क्रैक कर सकता हूं?
    A:

    हां, लेकिन केवल तभी जब आप आईबीपीएस क्लर्क के परीक्षा पैटर्न, सिलेबस के बारे में अच्छी तरह से जानते हों।

    Q: मैं आईबीपीएस क्लर्क 2026 की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
    A:

    सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से परिचित होना आवश्यक है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उन्हें नियमित रूप से हल करें। नियमित रूप से मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज दें। हो सके तो किसी ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग संस्थान में दाखिला ले लें।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क के लिए कितने प्रयास होते हैं?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में बैठने के लिए अधिकतम प्रयास पात्रता मानदंड के अनुसार निर्धारित है। जो उम्मीदवार अपनी अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं, वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क एक स्थायी नौकरी है?
    A:

    हां, आईबीपीएस क्लर्क स्थायी नौकरी है क्योंकि इसमें सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंक शामिल हैं।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा आसान है?
    A:

    IBPS क्लर्क 2026 परीक्षा उतनी कठिन नहीं है। हालांकि, यह छात्र की तैयारी के स्तर पर निर्भर करता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS Clerk ?

    Hello,

    If your admit card shows your name as “Pooja Pooja” but all your documents have the name “Pooja” , you should do the following:

    1. Contact the RRB/IBPS helpdesk as soon as possible. Tell them your correct name and explain that your admit card has your name printed twice.

    2. Send

    Hello

    You didn’t enter your last name, but the system is still showing your full name with a last name.

    This may be due to auto-fill or system default based on previous data or your ID proof. If all your official documents have only your first name, this mismatch could

    Hello,

    You don't need any certificate for the IBPS clerk because this job role doesn't require any certificate. This role doesn't state that you need any computer certificate; you just need a basic knowledge of computers. The participating bank may assess your computer literacy during the exam.

    I hope it

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for

    You are 18 years old and currently pursuing a diploma in engineering, you do not meet the minimum age requirement of 20 years or the educational qualification of holding a bachelor's degree. Therefore, you are not currently eligible to apply for the IBPS Clerk examination.

    You meet the age requirement