आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2026- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 ग्रेड 1 और ग्रेड 3 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आरआरबी तकनीशियन सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी स्लिप जारी की जाती है। सीईएन नंबर 02/2026 के तहत आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 (RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 सीबीई 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के बारे में जानें । आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026
This Story also Contains
आरआरबी द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन हेल्पडेस्क लिंक भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार कोई समस्या होने पर Helpdesk contact No. 9513166371 पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
आरआरबी तकनीशियन लिखित परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। बोर्ड ने आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए 30 जून 2026 को अधिसूचना के साथ आवेदन लिंक एक्टिव किया था। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन पत्र (rrb technician grade 3 apply) जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई (रात 11:59) और आवेदन शुल्क जमा करने करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 थी।
ये भी पढ़ें: RRB तकनीशियन ग्रेड 3 सिलेबस 2026
रेल मंत्रालय के अंतर्गत जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) के अनुसार, भर्ती अभियान के तहत कुल 6,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी तकनीशियन ग्रेड-III और ग्रेड I पदों के लिए प्राप्त वैध आवेदनों के अनुसार, तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए कुल 735440 और ग्रेड I के लिए 106084 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB Technician Grade 3/Grade 1 भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारी जानना जरूरी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में RRB Technician भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards) |
विभाग | रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) |
विज्ञापन संख्या | CEN No. 02/2026 |
भर्ती का नाम | आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 |
पद का नाम | तकनीशियन ग्रेड 3 और तकनीशियन ग्रेड 1 |
तकनीशियन ग्रेड 3 पद (rrb technician grade 3 vacancy 2026) | कुल 6,565 (ग्रेड 3- 6242 पद और ग्रेड 1- 323 पद) |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 30 जून से 29 जुलाई 2026 |
कुल आवेदन की संख्या | 7,35,440 (ग्रेड 3) 106084 (ग्रेड 1) |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
चयन प्रक्रिया | सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण |
परीक्षा तिथि | 6-9 अक्टूबर 2026 |
एडमिट कार्ड | परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व |
RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार इसे संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ी नवीनतम सूचना के लिए अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
RRB Technician Grade 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। रेलवे की परीक्षाओं में एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है। नीचे आसान स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
डिटेल्स को भरकर Login/Submit पर क्लिक करें।
आपका RRB Technician Grade 3 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:
RRB Technician Grade 3 Admit Card 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें सामान्यतः निम्न विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीख
परीक्षा का समय
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा केंद्र का कोड
महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश
परीक्षा केंद्र पर जाते समय उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार को अपना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना चाहिए। परीक्षा के दिन किन दस्तावेजों और वस्तुओं की अनुमति होगी, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों से अवश्य जांच लें।
यदि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार के नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य महत्वपूर्ण विवरण में कोई गंभीर त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेना उचित है।
परीक्षा से जुड़े सवालों के लिए
|
RRB Technician Grade 3 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से संबंधित सूचनाएं अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करता है और उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा तारीख, समय और केंद्र का पता पहले से जांच लें।
निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं।
एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर संबंधित RRB से संपर्क करें।
परीक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट पर भरोसा करें।
सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर प्रसारित किसी भी सूचना को अंतिम न मानें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी सॉफ्ट कॉपी और प्रिंट कॉपी दोनों सुरक्षित रखें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता, कोड और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।
उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित निर्देशों का भी पालन करना जरूरी है।
एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी गलत होने पर उम्मीदवार को तुरंत संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क करके समस्या का समाधान कराना चाहिए।