Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card 2026)
    • लेख
    • हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card 2026)

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card 2026)

    Kunal solankiUpdated on 20 Mar 2026, 04:02 PM IST

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card 2026 in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के साथ इस लेख के माध्यम से भी हरियाणा नर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार ही अपने लॉगइन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। हरियाणा ग्रुप सी भर्ती शेड्यूल देखें

    This Story also Contains

    1. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026- अवलोकन
    2. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    4. स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    5. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card 2026)
    haryana-health-department-nurse-admit-card-2026

    ये भी देखें-

    एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया (Haryana Health Department Nurse Admit Card Download Process) के बारे में जानना बेहद आवश्यक है ताकि वे समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। एचएसएससी स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन देखें

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    हरियाना कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    विभाग

    स्वास्थ्य विभाग

    कुल पद

    296

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन तिथि

    9-23 फरवरी 2026

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    ए़डमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

    • अब All Advertisement पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।



    1771419542448


    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • अब स्क्रीन पर एचएसएससी स्वास्थ्य विभाग एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (Haryana Health Department Nurse Admit Card Download 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    HSSC स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    एचएसएससी स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रवेश पत्र 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    Q: क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी कार्ड भी ले जाएं।

    Q: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। कोई त्रुटि होती है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)