Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Application form 2026): प्रक्रिय
    • लेख
    • हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Application form 2026): प्रक्रिय

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Application form 2026): प्रक्रिय

    Kunal solankiUpdated on 24 Feb 2026, 09:49 AM IST

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को समाप्त कर गई। आयोग द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के तहत स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से जारी थी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Application Form 2026) भर कर जमा कर सकते थे। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026 कर सकते थे। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स डायरेक्ट आवेदन लिंक

    This Story also Contains

    1. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: एक नजर
    2. हरियाणा एसएससी नर्स आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां
    3. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया
    4. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: आयु सीमा
    5. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता
    6. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: एडमिट कार्ड
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 (Haryana Health Department Nurse Application form 2026): प्रक्रिय
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन पत्र 2026 जारी @hssc.gov.in; प्रक्रिया, लिंक जानें

    जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C भर्ती 2026 के तहत हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,227 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। हरियाणा ग्रुप सी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत नर्स के कुल 296 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न अस्पतालों के स्वास्थ्य विभागों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवदेन करने से पहले हरियाणा ग्रुप सी वैकेंसी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: एक नजर

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-C पदों के लिए CET Phase-II भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार एचएसएससी स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। नीचे सारणी में स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती को लेकर सभी जरुर जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    भर्ती नाम

    हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी

    पद का नाम

    नर्स

    कुल रिक्तियां

    296

    विभाग

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    आयु सीमा

    न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष

    कार्यस्थल

    हरियाणा

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन तिथि

    9 से 23 फरवरी 2026

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स रिजल्ट तिथि

    सूचित किया जाएगा


    हरियाणा एसएससी नर्स आवेदन 2026: श्रेणीवार रिक्तियां

    हरियाणा में नर्स के पदों पर भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में श्रेणीवार पदों का विवरण जारी किया गया है। यह भर्ती Haryana Staff Selection Commission (HSSC) द्वारा की जा रही है। नीचे स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्स के पदों का श्रेणीवार विवरण है।

    पदों का श्रेणीवार विवरण (स्वास्थ्य विभाग)

    विभाग

    पदनाम

    वेतन

    Gen

    DSC

    OSC

    BCA

    BCB

    EWS

    भूतपूर्व सैनिक

    कुल पद

    स्वास्थ्य विभाग

    नर्स

    एफपीएल-7

    106

    26

    27

    41

    24

    30

    20 / 3 / 3 / 7 / 9

    296


    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: पूरी प्रक्रिया

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप सी के तहत स्वास्थ्य विभाग नर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोजित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से दी गई है।

    आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया

    • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर जाएं।

    • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि विवरण दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें (व्यक्तिगत जानकारी {नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि आदि}, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी {Category}, पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

    • दस्तावेज अपलोड करें (पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।

    • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

    • फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार भरें।

    महत्वपूर्ण लेख:- एमएचटी सीईटी पात्रता मानदंडएमएचटी सीईटी परीक्षा पैटर्न

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: आयु सीमा

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे आयु सीमा का विवरण सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत है।

    आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    42 वर्ष

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    बीसीए / बीसीबी (पिछड़ा वर्ग)

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट

    दिव्यांगजन (PwBD)

    अधिकतम आयु में 10 वर्ष तक की छूट

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    हरियाणा सरकार के नियमानुसार आयु में छूट


    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता

    हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग नर्स (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। सभी आवेदकों के लिए हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य रखा गया है। नीचे योग्यता का विस्तृत विवरण सारणीबद्ध रूप में दिया गया है।

    हरियाणा सीईटी परीक्षा अनिवार्य योग्यता

    क्रमांक

    योग्यता/शर्त

    विवरण

    1

    भाषा योग्यता

    मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य

    2

    आयु सीमा

    18 से 42 वर्ष

    3

    आयु में छूट

    हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार (DSC/OSC/BC-A/BC-B/PWD/ESM आदि हरियाणा निवासी)

    पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता

    श्रेणी संख्या

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    5

    स्वास्थ्य विभाग नर्स

    i) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट बेसिक) नर्सिंग या दाई के प्रशिक्षण के साथ जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा;

    ii) हरियाणा नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत एक डिवीजन नर्स (मिडवाइफ प्रशिक्षण सहित)।


    उपयोगी लिंक

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026: एडमिट कार्ड

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स वैकेंसी 2026 के लिए परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, पद का नाम, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता तथा महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एचएसएससी नर्स भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    Q: हरियाणा नर्स पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवारों का मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य है इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट बेसिक) नर्सिंग या दाई के प्रशिक्षण के साथ जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा और हरियाणा नर्स पंजीकरण परिषद में पंजीकृत एक डिवीजन नर्स (मिडवाइफ प्रशिक्षण सहित) होना चाहिए।

    Q: एचएसएससी नर्स भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    एचएसएससी नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)