Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Delhi Police HC Result 2026)- संशोधित परिणाम (जारी), लिंक
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Delhi Police HC Result 2026)- संशोधित परिणाम (जारी), लिंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी (Delhi Police HC Result 2026)- संशोधित परिणाम (जारी), लिंक

    Rajan KumarUpdated on 10 Jul 2026, 06:28 PM IST

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026: दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) और कांस्टेबल के अन्य पदों पर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा 25 जुलाई 2026 को होगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 15 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया था। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा 2025 रिजल्ट दो चरणों में 29 मई और 25 जून 2026 को जारी किया गया था। 1783687242033

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: एक नजर
    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 कब जारी होगा?
    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: परिणाम में क्या जानकारी होगी?
    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025-26 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक
    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 – महत्वपूर्ण बिंदु
    6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी  (Delhi Police HC Result 2026)- संशोधित परिणाम (जारी), लिंक
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 25 जून को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा 2025-26 का संशोधित परिणाम जारी किया गया था। आयोग ने यह अपडेटेड रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड किया है। यह संशोधन 29 मई 2026 को घोषित परिणाम के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों (Representations) की जांच के आधार पर किया गया है। समीक्षा के बाद कुल 32 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT), Document Verification (DV) और Trade Test के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय UR या EWS श्रेणी में आवेदन किया था, लेकिन बाद में दावा किया कि उनके पास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली का OBC प्रमाणपत्र उपलब्ध है। आयोग ने सभी ऐसे मामलों की समीक्षा करने के बाद उनके परिणाम का पुनः मूल्यांकन किया। चयनित उम्मीदवारों की सूची PDF प्रारूप में आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 पीडीएफ
    1782542315840

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 29 मई को जारी किया गया था। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा 2025 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई और एमटी)/ दस्तावेज सत्यापन (डीवी)/ ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 15 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया था।
    लेटेस्ट अपडेट - एसएससी द्वारा 16 जून को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवार फाइनल आंसर की को रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से 30 जून तक डाउनलोड कर सकते हैं।
    1781629619200

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार 7 फरवरी 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली हेड कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आपत्तियों के निराकरण के बाद दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाता है।

    लेटेस्ट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। अब कुल 443 पद उपलब्ध हैं। पुरुषों के पद 370 से घटकर 297 और महिलाओं के पद 182 से घटकर 146 कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का देख कर सकते हैं।
    1772020452648

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस आवेदन पत्र 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के रिक्तियों को कम करते हुए 552 पद से 443 पद कर दी गई है।
    दिल्ली हेड कांस्टेबल रिक्तियां- आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक
    1772020685748

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। Delhi Police head Constable Result 2025-26 के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: एक नजर

    SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 552 443 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल

    कुल पद

    पुरुष- 370 297

    महिला- 182 146

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण।

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन

    24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    14 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा

    15 से 22 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की

    5 फरवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की आपत्ति

    5 से 7 फरवरी 2026 तक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परिणाम

    29 मई 2026
    25 जून 2026 (संशोधित रिजल्ट)

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पीई/एमटी
    25 जुलाई 2026

    ये भी पढ़ें:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 कब जारी होगा?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाता है। रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा SSC द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से की जाती है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 29 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करने की सलाह दी जाती है।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: डाउनलोड प्रक्रिया उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें

    • “दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें

    • पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी

    • Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें

    • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: परिणाम में क्या जानकारी होगी?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:

    • परीक्षा का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • चयन की स्थिति

    • अगले चरण के लिए पात्रता

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025-26 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही SSC द्वारा श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 – महत्वपूर्ण बिंदु

    • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा

    • रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा

    • कट-ऑफ से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं होंगे

    • रिजल्ट पीडीएफ को दस्तावेज़ सत्यापन तक सुरक्षित रखें

    उपयोगी लिंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का परिणाम घोषित होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होते हैं। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट (PET), फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन होता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है और फिर नियुक्ति आदेश जारी किए जाते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

    Q: रिजल्ट में चयन होने पर अगला चरण क्या होता है?
    A:

    चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

    Q: क्या कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ जारी होते हैं?
    A:

    हां, SSC द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी किए जाते हैं।

    Upcoming Competition Exams