Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (up home guard answer key 2026): फाइनल आंसर की जारी
    • लेख
    • यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (up home guard answer key 2026): फाइनल आंसर की जारी

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (up home guard answer key 2026): फाइनल आंसर की जारी

    Kunal solankiUpdated on 29 Jun 2026, 02:55 PM IST

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (UP Home Guard Answer Key 2026)- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। इसके साथ ही यूपी होमगार्ड रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदावारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 4 जुलाई तक होमगार्ड फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
    यूपी होमगार्ड फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक 2026
    1782704509305

    This Story also Contains

    1. यूपी होमगार्ड आंसर की 2026- अवलोकन
    2. यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026
    3. यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. यूपी होमगार्ड आंसर की 2026- फाइनल
    5. यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026
    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (up home guard answer key 2026): फाइनल आंसर की जारी
    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 आंसर की

    यूपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 10 मई को समाप्त हो चुकी है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 (up home guard answer key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी होमगार्ड भर्ती आंसर की 2026 डाउनलोड (UP Home Guard Answer Key 2026 Download) कर सकते थे। किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वे 7 से 10 मई 2026 तक अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ जमा करा सकते थे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी यूपी होमगार्ड आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। यूपी होमगार्ड आंसर की डाउनलोड लिंक
    1778212115740


    यूपी होमगार्ड परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बता दें कि 25 अप्रैल 2026 से यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से दो पालियों में आयोजित की जा रही थी। परीक्षा 27 अप्रैल तक चली। जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 आंसर की दो चरणों में जारी होगी। पहले बोर्ड द्वारा प्रारंभिक आंसर की जारी होती है उसके बाद उस पर आपत्ति दर्ज कराने का समया दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम आंसर की जारी होगी।
    यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026यूपी होमगार्ड भर्ती पूरा शेड्यूल देखें

    लेटेस्ट अपडेट - प्राधिकरण द्वारा रायबरेली में स्थित परीक्षा केंद्र को लेकर अपडेट भी जारी किया गया है। सूचना के अनुसार, रायबरेली के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पता प्रतापगढ़ हो गया है जिसे सुधार करते हुए रायबरेली किया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवार अपना अपडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1777091297905

    बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 2026 तिथि (UP Home Guard Written Exam Date 2026) 22 दिसंबर को जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यूपी होमगार्ड उत्तर कुंजी 2026 कैसे देखें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    यूपी होमगार्ड अधिसूचना देखेंयूपी होमगार्ड पात्रता मानदंड देखें

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026- अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 आंसर की (UP Home Guard Exam Answer key 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    uppbpb.gov.in

    कुल पद

    41424

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026

    25, 26 और 27 अप्रैल 2026

    यूपी होमगार्ड परीक्षा आंसर की 2026

    7 मई 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि

    7-10 मई 2026

    यूपी होमगार्ड अंतिम आंसर की जारी

    28 जून 2026

    ये भी देखें-

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद ही बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2025-26 परीक्षा प्रारंभिक आंसर की (UP Home Guard 2025-26 Primary Answer Key) जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर पाएंगे। आंसर की देखेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

    • अब नोटिस टैब पर क्लिक करें।

    • अब यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 से संबंधित अधिसूचना देखें।



    1778213550921



    • अब होमगार्ड आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर अब लॉग इन विवरण दर्ज करें।
    • अब स्क्रीन पर यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 प्रदर्शित उसे डाउनलोड करें।

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    यूपी होमगार्ड परीक्षा के पश्चात संबंधित परीक्षा का प्रश्न पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही यूपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 (up home guard provisional answer key 2025-26) पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को जिस भी उत्तर पर आपत्ति होगी उस पर प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करानी होगी। यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदावारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि उम्मीदवार यूपी होमगार्ज आंसर की 2026 पर केवल ऑनलाइन मोड में ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026- फाइनल

    प्रारंभिक आंसर पर आपत्ति आमंत्रित करने के बाद बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 फाइन आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड ( UP Home Guard final Answer Key Download 2026) कर सकते हैं।

    यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026

    बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 रिजल्ट (UP Home Guard Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखते समय उम्मीदवारों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे इंटरनेट की गति, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी होमगार्ड आंसर की 2026 कब जारी होगी?
    A:

     यूपी होमगार्ड आंसर की ऑनलाइन मोड में 7 मई को जारी की गई।

    Q: क्या यूपी होमगार्ड आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं?
    A:

    हां, उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)