एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की 2026 (MP ITI Training Officer Answer Key 2026): मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। उम्मीदवार 21 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। प्राधिकरण द्वारा 18 मार्च 2026 को एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते थे। आंसर की पर मिले आपत्तियों के निवारण के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी की जाएगी। एमपी आईटीआई प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें
This Story also Contains
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी की जाती है। प्राथमिक उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद बोर्ड द्वारा एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी अंतिम आंसर की जारी की जाती है। आंसर की कैसे डाउनलोड करें, आंसर की को चैलेंज कैसे करें?... इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
अन्य उपयोगी लिंक
मुख्य बिंदु | विवरण |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
कुल पद | 1120 |
आवेदन तिथि | 17-31 जनवरी |
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 एडमिट कार्ड | 20 फरवरी 2026 |
आईटीआई ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 परीक्षा तिथि | 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ |
आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026 | 18 मार्च 2026 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो | 21 मार्च 2026 |
आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी फाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की 2026 ( MP ITI Training Officer Exam Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
ये भी देखें-
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर जाएं।
DASHBOARD टैब पर क्लिक करें।

अब विभिन्न परीक्षाओं का लिंक प्रदर्शित होंगे इसमे परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (MPITI Training Officer Answer Key PDF Download) करें।
बोर्ड द्वारा एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (MP ITI Training Officer Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Madhya Pradesh ITI Training Officer Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा एमपी आईटीआई ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर अंतिम आंसर की 2026 (MP ITI Training Instructor Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। आईटीआई फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 (MP ITI Training Officer Result 2026) जारी किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी गई है।
एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।
हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।