Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Application 2025): डाउनलोड
    • लेख
    • यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Application 2025): डाउनलोड

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Application 2025): डाउनलोड

    Kunal solankiUpdated on 24 Mar 2026, 08:52 AM IST

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uppbpb) द्वारा जारी यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी है। आवेदन शुल्क के साथ समायोजन की अंतिम तिथि 18 जनवरी तय की गई थी। वहीं उम्मीदवार 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते थे। बोर्ड द्वारा 16 दिसंबर को यूपी पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए अधिसूचना 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Notification 2025 ) वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या -21/2025 के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 1352 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर आवेदन डायरेक्ट लिंकआगामी सरकारी नौकरी 2026 देखें
    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर- नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी प्राधिकरण द्वारा 23 मार्च को अधिसूचना जारी करके दी गई। परीक्षा की सटीक तिथि की जानकारी प्राधिकरण द्वारा अलग से अधिसूचना जारी करके दी जाएगी।

    This Story also Contains

    1. यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025-26: अवलोकन
    2. यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025- पात्रता
    3. यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?
    4. यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा आवेदन शुल्क 2025- महत्वपूर्ण निर्देश
    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Application 2025): डाउनलोड
    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025

    ये भी देखें-

    यूपीपीबीपीबी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025 (Uppbpb Police Computer Operator Grade A Vacancy 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से जारी थी।
    1766039711954

    ये भी देखें-

    उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए बोर्ड द्वारा पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इन सभी की चर्चा आगे लेख में विस्तार से की गई है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025-26: अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2025

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    upprpb.in/#/auth/landing

    विज्ञापन संख्या

    -21/2025

    आयु सीमा

    18-28 वर्ष ( आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट)

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 जारी

    16 दिसंबर 2025

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए आवेदन 2025 अंतिम तिथि

    15 जनवरी 2026

    उत्तर प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती आवेदन सुधार विंडो 2025

    सूचित किया जाएगा

    कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2025-26

    अक्टूबर- नवंबर 2026

    लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025- पात्रता

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पात्रता 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Eligibility 2025) में उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट परीक्षा भौतिक शास्त्र और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    इसके साथ ही भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एक्रीडेटेड इन कंप्यूटर एण्ड कम्यूनिकेशन (DOEACC) विभाग से कंप्यूटर में "ओ' लेवल की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18-28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट देने का प्रावधान है।

    1766039712093


    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?

    पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन जमा करेंगे केवल वही यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए परीक्षा 2025 के लिए योग्य होंगे। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती आवेदन 2025 (UP Police Computer Operator Vacancy 2025 Application in Hindi) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों का पालन कर सकते हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।

    यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर भर्ती 2025 आवेदन करने के चरण:

    • सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परीक्षा का कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) परीक्षा 2025 का लिंक खोजें ।


    1766039712337


    • लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।

    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा आवेदन शुल्क 2025- महत्वपूर्ण निर्देश

    बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अनुमति नहीं है। आोयग द्वारा यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती आवेदन शुल्क 2025 (UP Police Computer Operator Grade A Application Fee 2025) 500 रुपए निर्धारित किया गया है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारोे के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    1766039712519

    —-------------------------------------------------------------------------------------

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025-26 आवेदन कब से शुरू होंगे?
    A:

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन  करने की तिथि 16दिसंबर - 15 जनवरी 2026 तय की गई है।

    Q: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Others

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)