Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 जारी (MP Training Officer Result 2026): कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लिंक
    • लेख
    • एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 जारी (MP Training Officer Result 2026): कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लिंक

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 जारी (MP Training Officer Result 2026): कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 28 Jul 2026, 03:00 PM IST

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा 24 जुलाई 2026 को एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 (mp iti training officer result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ कटऑफ, मेरिट लिस्ट व टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची पेपर वाइज जारी की गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिए साथ इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की 18 मार्च 2026 को जारी कर 21 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद एमपी ईएसबी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट जारी किया गया है।
    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 लिंक
    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आंसर की देखें
    17852308677561785230842710

    This Story also Contains

    1. एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- अवलोकन
    2. एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ 2026- उल्लखित विवरण
    4. एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- जारी होने के बाद क्या करें ?
    5. एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- जारी होने के चरण
    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 जारी (MP Training Officer Result 2026): कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लिंक
    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इस लेख के माध्यम से भी एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें- आगामी सरकारी नौकरीबिना परीक्षा सरकारी नौकरी

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    कुल पद

    1120

    आवेदन तिथि

    17-31 जनवरी 2026

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    20 फरवरी 2026

    आईटीआई ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    27 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक

    आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    18 मार्च 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    21 मार्च तक

    एमपी ईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट

    24 जुलाई 2026

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर जाएं।

    1785230977046

    • अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक प्रदर्शित होंगे।

    • अब परीक्षा का नाम आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

    • अब एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें।

    एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ 2026- उल्लखित विवरण

    उम्मीदवार एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • प्राप्त अंक

    • रैंक

    • पिता का नाम

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- जारी होने के बाद क्या करें ?

    प्राधिकरण द्वारा मध्य प्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026 जारी होन के बाद मेरिट सूची तैयार की जाती है। इसके आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है। दस्तावेज सत्यापन के बाद अंत में चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी रिजल्ट 2026- जारी होने के चरण

    प्राधिकरण द्वार एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती (mp iti prashikshan adhikari bharti) के लिए सीधा रिजल्ट जारी नहीं किया जाता है। सबसे पहले mp iti training officer exam होने के बाद प्राथमिक आंसर की (Primary Answer Key) जारी की जाएगी। इसके बाद इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाती है। सभी आपत्तियों के निरीक्षण के बाद अंत में एमपी आईटीआई फाइनल आंसर की (mp iti training officer final answer key) जारी होने के साथ ही रिजल्ट भी जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams