Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें

    Kunal solankiUpdated on 10 Jul 2026, 03:09 PM IST

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की आंसर की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द ही राहत मिल गई है। एमपीईएसबी द्वारा एमपीईएसबी अस्पताल सहायक आंसर की 10 जुलाई को जारी कर दी गई है। ऐसा कयास ही लगाया जा रहा था कि प्राधिकरण द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती लिखित परीक्षा आंसर की 2026 (MP Hospital Assistant Answer key 2026) किसी भी समय जारी की जा सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एमपी अस्पताल सहायक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 (mp hospital assistant exam 2026) का आयोजन 24 जून से 8 जुलाई को किया गया था।
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक पर जाएं
    1783674515327

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: अवलोकन व तिथियां (mp hospital assistant answer key dates 2026)
    2. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key Kab Ayegi 2026)
    3. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    4. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 (mp hospital assistant answer key link 2026)
    5. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- अंकों की गणना कैसे करें?
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026

    MP Employees Selection Board द्वारा दो चरणों (प्रोविजनल एवं फाइनल) में एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी की जाती है। एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key Kab Ayegi 2026), आंसर की कैसे डाउनलोड करें ? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: अवलोकन व तिथियां (mp hospital assistant answer key dates 2026)

    अभ्यर्थियों को mp hospital assistant exam 2026 संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों और अपडेट्स की जानकारी रखना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में इस प्रक्रिया का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है।

    एमपी अस्तपताल सहायक आंसर की तिथि 2026 (mp hospital assistant answer key dates 2026)

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक(Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता

    10वीं/समकक्ष

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    07 से 23 मई 2026

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून से 8 जुलाई 2026

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की

    10 जुलाई 2026

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की आपत्ति

    13 जुलाई 2026

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की कब आएगी 2026 (MP Hospital Assistant Answer Key Kab Ayegi 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा की आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के द्वारा इंटरनेट पर एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा की आंसर की कब आएगी 2026, MP Hospital Assistant Answer Key Kab Ayegi 2026, mp asptal sahayak exam ki answer key kab tak ayegi जैसे प्रश्न लगातार सर्च किए जा रहे थे।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    mpesb द्वारा एमपीईएसबी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाती है। अभ्यर्थी आंसर की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे आसान चरणों में डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है।

    आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    • होम पेज पर “Answer Key” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।

    1783674515327

    • “MP Hospital Assistant Answer Key 2026” लिंक का चयन करें।
    • अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    1783676055346

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।
    • संबंधित प्रश्नपत्र सेट का चयन करें।

    आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 (mp hospital assistant answer key link 2026)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 (mp hospital assistant answer key link 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। वहां अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके उम्मीदवार एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- अंकों की गणना कैसे करें?

    MP Employees Selection Board द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 में अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर पर 1 अंक प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सही और गलत उत्तरों के आधार पर अपने अंक सावधानीपूर्वक जोड़ने होंगे।

    अंकों की गणना का फॉर्मूला

    कुल अंक=(सही उत्तरों की संख्या×1)−(गलत उत्तरों की संख्या×0.25)

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)