Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट 2026 जल्द (Jharkhand ANM result 2026) - मेरिट लिस्ट @jssc.jharkhand.gov.in
    • लेख
    • झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट 2026 जल्द (Jharkhand ANM result 2026) - मेरिट लिस्ट @jssc.jharkhand.gov.in

    झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट 2026 जल्द (Jharkhand ANM result 2026) - मेरिट लिस्ट @jssc.jharkhand.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Jun 2026, 11:15 AM IST

    झारखंड एएनएम रिजल्ट 2026 लिंक (Jharkhand ANM result 2026 link) - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा जेएएनएम लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग द्वारा अब झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। जेएएनएम लिखित परीक्षा के लिए एएनएम रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। आयोग ने परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए jssc.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट के साथ दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल भी जारी कर दिया था। जेएएनएम लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 18 से 26 मई तक और 2 जून को आयोजित हुई। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के साथ ही यहां दिए लिंक से भी झारखंड एएनएम रिजल्ट और डीवी शेड्यूल (ANM DV schedule) डाउनलोड कर सकते हैं।
    झारखंड एएनएम रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1779081237826

    झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट 2026 जल्द (Jharkhand ANM result 2026) - मेरिट लिस्ट @jssc.jharkhand.gov.in
    झारखंड एएनएम रिजल्ट 2026

    परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड एएनएम रिजल्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं। झारखंड सहायक नर्स मिडवाइफरी प्रतियोगी परीक्षा (जेएएनएमसीई) 18 और 19 मार्च 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 3,181 रिक्तियों (3,000 नियमित + 181 बैकलॉग) पर एएनएम की बहाली की जाएगी।

    इससे पहले, 1-7 अप्रैल तक झारखंड एएनएम परीक्षा आंसर की पर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों के निराकरण के बाद झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की 27 अप्रैल को जारी की गई थी। झारखंड एएनएम की फाइनल आंसर की 1 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध थी।फाइनल आंसर की के आधार पर जेएएनएम रिजल्ट 2026 जारी किया गया।

    जेएसएससी एएनएम रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the JSSC ANM result in Hindi?)

    JSSC ANM result in Hindi जारी कर दिया गया है। जेएसएससी एएनएम रिजल्ट मेरिट सूची के साथ जारी किया किया गया है। मेरिट सूची में सभी चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्हें आगे दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
    बिहार एएनएम भर्ती 2025 एडमिट कार्ड यहां देखें

    जेएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेएएनएम रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एएनएम रिजल्ट लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे जेएसएससी एएनएम रिजल्ट डाउनलोड करने के चरणों को बताया गया है-

    • आयोग की वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं।
      1760438149173

    • होम पेज पर रिजल्ट लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

    • नया पेज/टैब खुलेगा जहां जेएएनएम रिजल्ट लिंक स्क्रीन पर दिखने लगेगा , उसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लें।

    • दस्तावेज सत्यापन के दौरान जेएएनएम रिजल्ट पीडीएफ भी साथ में रखें।

    झारखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रकिया के अगले चरण झारखंड एएनएम दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना अनिवार्य है।

    झारखंड एनएम डीवी शेड्यूल (Jharkhand ANM DV schedule)

    सूचना के अनुसार, आयोग ने परीक्षा के आधार पर चयनित करीब 3600 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच (Document Verification) 18 से 26 मई 2026 तक आयोग के कार्यालय में होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रमाण पत्रों की जांच प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

    झारखंड जेएनएम डीवी के लिए जरूरी दस्तावेज

    • ऑनलाइन आवेदन में भरी गई प्रविष्टियों से संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र

    • हाल ही में खींची गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो

    • सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति

    झारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट

    एएनएम दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग द्वारा फाइनल झारखंड एएनएम रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ जारी होगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारखंड एएनएम फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams