Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 (Haryana Health department Nurse Answer key 2026): डाउनलोड स्टेप्स
    • लेख
    • हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 (Haryana Health department Nurse Answer key 2026): डाउनलोड स्टेप्स

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 (Haryana Health department Nurse Answer key 2026): डाउनलोड स्टेप्स

    Kunal solankiUpdated on 24 Mar 2026, 05:53 PM IST

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के साथ इस लेख के माध्यम से भी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 डाउनलोड (Haryana Health department Nurse Answer Key Download 2026) कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की (HSSC Health department Nurse Answer Key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्राथमिक उत्तर कुंजी परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026- अवलोकन
    2. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स उत्तर कुंजी 2026- चरण
    4. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026
    5. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स फाइनल आंसर की 2026
    6. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?
    7. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स कटऑफ अंक 2026
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 (Haryana Health department Nurse Answer key 2026): डाउनलोड स्टेप्स
    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आवेदन 2026 देखेंहरियाणा नर्स एडमिट कार्ड 2026आगामी सरकारी नौकरी देखें

    प्राथमिक उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स अंतिम आंसर की (Haryana Health department Nurse Final Answer Key) जारी की जाती है। आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    कुल पद

    296

    आवेदन तिथि

    9-23 फरवरी 2026

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की 2026 (Haryana Health department Nurse Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड (Answer Key download) कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    हरियाणा नर्स परीक्षा आंसर की डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर स्वास्थ्य विभाग नर्स परीक्षा के लिंक को खोजें।

    • आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा का लिंक और अधिसूचना पेज पर ही प्रदर्शित होगी उस पर क्लिक करें।

    1774352968000

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद पेपर कोड के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स उत्तर कुंजी 2026- चरण

    आयोग द्वारा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Haryana Health department Nurse Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Haryana Health department Nurse Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Haryana Health department primary answer key 2026) जारी की जाती है। इसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स फाइनल आंसर की 2026

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा एचएसएससी स्वास्थ्य विभाग नर्स अंतिम आंसर की 2026 (HSSC Health department Nurse Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। स्वास्थ्य विभाग नर्स फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स रिजल्ट 2026 (Haryana Health department Nurse Result 2026) जारी किया जा सकता है।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स परीक्षा आंसर की (HSSC Nurse answer key 2026) जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स कटऑफ अंक 2026

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के चयन के लिए एचएसएससी स्टाफ नर्स कट ऑफ एक बेंचमार्क स्कोर के रुप में उपयोग करता है। यह उम्मीदवारों के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर है। एचएसएससी नर्स कटऑफ कई कारकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जिनमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या, आवेदकों की संख्या और पिछले वर्षों के कटऑफ के रुझान शामिल हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की कहां पर जारी होगी?
    A:

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

    Q: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    A:

    हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: क्या हरियाणा स्वास्थ्य विभाग नर्स प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आसंर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है?
    A:

    हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)