Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 जारी (Delhi Police Constable Exam Slot Booking 2025 in hindi)
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 जारी (Delhi Police Constable Exam Slot Booking 2025 in hindi)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 जारी (Delhi Police Constable Exam Slot Booking 2025 in hindi)

    Rajan KumarUpdated on 26 Feb 2026, 09:26 AM IST

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल जारी किया गया था।एसएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (कार्यकारी) 2025 के लिए 5 से 30 दिसंबर 2025 तक सेल्फ स्लॉट का चुनाव कर सकते थे। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया था।
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 डायरेक्ट लिंक
    1764933685768

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025: प्रक्रिया (Step-by-Step in Hindi)
    3. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग - चयन प्रक्रिया
    4. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग – तैयारी टिप्स
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 जारी (Delhi Police Constable Exam Slot Booking 2025 in hindi)
    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है। अब कुल पदों की संख्या 7,565 से घटाकर 7,201 कर दी गई है। आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की रिक्तियों की सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से दी है।

    दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला भर्ती परीक्षा 2025 के शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथियां तय कर दी गई हैं। आयोग के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को स्लॉट चयन के बावजूद परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं हो सका था, उनकी परीक्षा 4, 5 और 6 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से 2–3 दिन पहले एसएससी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
    1767326249019

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला पदों पर भर्ती के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक भरा गया। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) के कुल 7565 7201 पदों पर पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। विभिन्न चरणों जैसे लिखित परीक्षा, PET/PST और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

    ये भी पढ़ें - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    एसएससी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार 5 से 30 दिसंबर 2025 के बीच अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का स्लॉट चुन सकेंगे। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी तैयारी, समय या यात्रा व्यवस्था के अनुसार उपयुक्त परीक्षा तिथि और शिफ्ट चुनना चाहते हैं। आयोग का उद्देश्य है कि उम्मीदवारों को परीक्षा प्रक्रिया में अधिक लचीलापन प्रदान किया जा सके। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025, प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़िए।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025: अवलोकन

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण चरण है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा तिथि और शिफ्ट चुनने का अवसर दे रहा है। इससे न केवल परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी, बल्कि उम्मीदवारों को अपनी तैयारी, यात्रा योजना और समय प्रबंधन के अनुसार उपयुक्त स्लॉट चुनने में भी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए अवलोकन में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025 से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी संक्षेप में दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल

    कुल पद

    7565 7201 पद

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सेल्फ स्लॉट बुकिंग तिथि

    5 से 30 दिसंबर 2025

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि

    18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 2025: प्रक्रिया (Step-by-Step in Hindi)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा स्लॉट चुनने का विकल्प किया है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे उम्मीदवार अपने SSC लॉगइन के माध्यम से आसानी से पूरा कर सकते हैं। नीचे चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया दी गई है:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग बुकिंग कैसे करें? Step-by-Step प्रक्रिया

    1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    2. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

    3. लॉगिन करने के बाद Candidate Dashboard में जाएं।

    4. वहां आपको "Delhi Police Constable (Executive) Examination 2025- Slot Booking" का लिंक दिखाई देगा।

    5. लिंक पर क्लिक करें—आपके सामने स्लॉट बुकिंग इंटरफ़ेस खुल जाएगा।

    6. यहां आपको उपलब्ध तिथियां, शिफ्ट्स और परीक्षा केंद्र विकल्प दिखाई देंगे।

    7. अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा डेट, टाइम स्लॉट और एग्ज़ाम सेंटर चुनें।

    8. चयन करने के बाद Confirm Slot बटन पर क्लिक करें।

    9. सिस्टम आपके चयनित स्लॉट की पुष्टि दिखाएगा—इसे ध्यान से पढ़ें।

    10. अंतिम कन्फर्मेशन सबमिट करें और स्लॉट बुकिंग का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग - चयन प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण में न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी जो सभी चरणों में सफल होंगे।

    चरण

    विवरण

    लिखित परीक्षा

    वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विषय संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन

    शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    अंतिम चयन

    सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग - परीक्षा पैटर्न

    (दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न शामिल होंगे, जो अभ्यर्थियों के विभिन्न विषयों पर ज्ञान और समझ की जांच करेंगे। प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक सही उत्तर होगा। उम्मीदवार प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनना होगा।

    खंड (Section)

    प्रश्नों की संख्या

    अंक (Marks)

    समय अवधि (Duration)

    सामान्य अध्ययन (General Studies)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    हिंदी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा (Hindi & English Language)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    तकनीकी/व्यावसायिक विषय (Technical/Professional Subject)

    50 प्रश्न

    50 अंक


    कुल (Total)

    200 प्रश्न

    200 अंक

    2 घंटे (120 मिनट)

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग – तैयारी टिप्स

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता पाने के लिए स्पष्ट रणनीति, सिलेबस की सही समझ और लगातार अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। परीक्षा में ऑनलाइन लिखित टेस्ट के साथ प्रायोगिक कौशल (टंकण/आशुलिपि) की भी जांच की जाती है, इसलिए संतुलित तैयारी आवश्यक है। नीचे कुछ तैयारी टिप्स दी गई है।

    • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक वितरण और समय प्रबंधन का विश्लेषण करें।

    • सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ें – GK, रीजनिंग, साइंस और मैथ्स पर मुख्य फोकस रखें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ 6–8 घंटे पढ़ाई और नियमित साप्ताहिक रिवीजन शामिल करें।

    • पिछले वर्षों के पेपर हल करें – प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझें।

    • नियमित मॉक टेस्ट दें – आत्म मूल्यांकन और सुधार करने में मदद मिलती है।

    • प्रायोगिक कौशल का अभ्यास करें – हिंदी टाइपिंग और शॉर्टहैंड पर पकड़ मजबूत करें।

    • संक्षिप्त नोट्स बनाएं – तेज़ और प्रभावी रिवीजन के लिए उपयोगी।

    • फिटनेस पर ध्यान दें – मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग कब शुरू हो रही है?
    A:

     दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा स्लॉट बुकिंग 5 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

     दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

     दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 7 दिन पहले ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल 7201 पदों पर पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

    Q: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, PET/PST और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)