Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Head Constable Ministerial Result) डाउनलोड
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Head Constable Ministerial Result) डाउनलोड

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Head Constable Ministerial Result) डाउनलोड

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 12:03 PM IST

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 के तहत अतिरिक्त उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। आयोग ने 5 जून 2026 को घोषित परिणाम के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों (Representations) की समीक्षा करते हुए यह संशोधित परिणाम जारी किया है। 51 अभ्यर्थी PE&MT के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल सीबीटी में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट (head constable ministerial result) देख सकते हैं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।
    1782541917626

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: एक नजर
    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 कब जारी होगा?
    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: परिणाम में क्या जानकारी होगी?
    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025-26 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक
    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 – महत्वपूर्ण बिंदु
    6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 जारी (Delhi Head Constable Ministerial Result) डाउनलोड
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025

    परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पीईटी, पीएमटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल सीबीटी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल सीबीटी रिजल्ट डाउनलोड करें
    1780651850278

    लेटेस्ट अपडेट - SSC द्वारा 22 जून 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की के साथ ही प्रश्न पत्र सह रेस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 6 जुलाई तक लॉगइन के माध्यम से फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का आयोजन 7 से 12 जनवरी 2026 तक किया गया था। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया। उम्मीदवार 7 फरवरी 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।

    लेटेस्ट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। संशोधन के बाद पुरुषों के पद 341 से घटकर 306 और महिलाओं के पद 168 से घटकर 150 कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का देख कर सकते हैं।
    1772021686355

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस आवेदन पत्र 29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के कुल 456 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। Delhi Police head Constable Result 2025-26 के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: एक नजर

    SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे Delhi Police Head Constable (Ministerial) Recruitment 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल

    कुल पद

    • पुरुष- 341 306

    • महिला- 168 150

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण।

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, टंकन परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन

    29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025

    दिल्ली हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड

    4 जनवरी 2026

    दिल्ली हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल सीबीटी परीक्षा

    7 से 12 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की

    5 फरवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की आपत्ति

    5 से 7 फरवरी तक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल फाइनल आंसर की
    22 जून 2026

    दिल्ली हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परिणाम

    5 जून 2026
    25 जून 2026 (अतिरिक्त रिजल्ट)

    ये भी पढ़ें:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 कब जारी होगा?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025 तैयार किया जाएगा। रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा SSC द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करने की सलाह दी जाती है।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: डाउनलोड प्रक्रिया उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें

    • “दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें

    • पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी

    • Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें

    • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: परिणाम में क्या जानकारी होगी?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:

    • परीक्षा का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • चयन की स्थिति

    • अगले चरण के लिए पात्रता

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025-26 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही SSC द्वारा श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 – महत्वपूर्ण बिंदु

    • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा

    • रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा

    • कट-ऑफ से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं होंगे

    • रिजल्ट पीडीएफ को दस्तावेज़ सत्यापन तक सुरक्षित रखें

    उपयोगी लिंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2025-26 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू हो जाते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और आवश्यकता होने पर मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। सभी चरणों में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी किए जाते हैं और उनकी ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू होती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

    Q: रिजल्ट में चयन होने पर अगला चरण क्या होता है?
    A:

    चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

    Q: क्या कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ जारी होते हैं?
    A:

    हां, SSC द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी किए जाते हैं।

    Upcoming Competition Exams