सीजी टीईटी सिलेबस 2026 (CG TET Syllabus 2026 in Hindi)– छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आधिकारिक रूप से सिलेबस जारी किया जाता है। CG TET उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से सीजी टीईटी पाठ्यक्रम पीडीएफ 2026 (CG TET Syllabus 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। यह सिलेबस प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) स्तर की परीक्षा के लिए सभी विषयों और टॉपिक्स पर केंद्रित हैं।
This Story also Contains
यह सिलेबस परीक्षा में शामिल सभी विषयों और उप-विषयों की विस्तृत सूची प्रदान करता है। सीजी टीईटी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले सीजी टीईटी सिलेबस 2026 और सीजी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 का अवलोकन करना चाहिए और उसी के अनुसार अध्ययन योजना तैयार करनी चाहिए। इससे उम्मीदवार परीक्षा में आने वाले प्रत्येक सेक्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और प्रभावी तरीके से तैयारी कर सकते हैं। वर्ष 2026 के लिए प्राधिकरण द्वारा अलग से सीजी टीईटी सिलेबस 2026 जारी किया जाएगा। इस पेज पर पिछले वर्ष के आधार पर सिलेबस की जानकारी दी गई है। हालांकि इस वर्ष सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव होने की संभावना न के बराबर है।
यह परीक्षा राज्य के सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अनिवार्य पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान करती है। CG TET 2026 के माध्यम से अभ्यर्थियों को दो स्तरों CG TET पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और CG TET पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए पात्रता प्राप्त होती है। सीजी टीईटी सिलेबस 2026,परीक्षा पैटर्न, तैयारी की पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
सीजी टीईटी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत होना चाहिए। सीजी टीईटी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्ति से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
इवेंट | विवरण |
आयोजन प्राधिकरण | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) |
परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) या सीजी टीईटी/टेट |
परीक्षा के बाद क्या होगा? | शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अनिवार्य पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। |
स्तर (Level) | पेपर 1 (कक्षा 1–5), पेपर 2 (कक्षा 6–8) |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन (OMR आधारित) |
प्रमाणपत्र की वैधता | आजीवन (Lifetime Validity) |
योग्यता | 12वीं/स्नातक में 50% + D.El.Ed / B.El.Ed |
भर्ती के चरण |
|
आधिकारिक पोर्टल | vyapamcg.cgstate.gov.in |
उपयोगी लिंक
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 में सफल होने के लिए परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ होना बेहद जरूरी है। परीक्षा दो स्तरों- प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) में आयोजित की जाती है, जिनके लिए प्रश्नपत्र की संरचना, विषय-वस्तु, कुल प्रश्न, अंक वितरण और परीक्षा समय अलग-अलग निर्धारित है। CG TET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं और नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को अधिक आत्मविश्वास मिलता है। नीचे सारणी में CG TET के दोनों पेपरों का संपूर्ण व संयुक्त परीक्षा पैटर्न दिया गया है, जो आपकी तैयारी को दिशा देने में सहायक करेगा।
पेपर | सेक्शन / विषय | प्रश्न | अंक | अनिवार्यता |
Paper 1 (कक्षा 1–5 हेतु) | बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 | अनिवार्य |
भाषा-1 (हिंदी) | 30 | 30 | अनिवार्य | |
भाषा-2 (अंग्रेजी) | 30 | 30 | अनिवार्य | |
गणित | 30 | 30 | अनिवार्य | |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 | अनिवार्य | |
कुल | — | 150 | 150 | — |
Paper 2 (कक्षा 6–8 हेतु) | बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 | अनिवार्य |
भाषा-1 (हिंदी) | 30 | 30 | अनिवार्य | |
भाषा-2 (अंग्रेजी) | 30 | 30 | अनिवार्य | |
विषय आधारित सेक्शन (एक चुनें): गणित एवं विज्ञान या सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 | अनिवार्य (एक विषय चुनना होगा) | |
कुल | — | 150 | 150 | — |
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 के प्रथम पेपर (कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन-पात्रता) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए, संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। नीचे सारणी में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र, भाषा-1 (हिंदी), भाषा-2 (अंग्रेजी), गणित, और पर्यावरण अध्ययन- इन पांचों मुख्य विषयों के के लिए सभी उप-विषयों और इकाइयों को विस्तृत रूप से दिया गया है। यह विस्तृत पाठ्यक्रम आपको अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने और प्रत्येक खंड पर उचित ध्यान केंद्रित करने में सहायता करेगा। नीचे सारणी देखें:-
विषय | उप-भाग | विषय-वस्तु/विवरण |
1. बाल विकास और शिक्षा शास्त्र | बाल विकास परिचय |
|
विकास के पहलू |
| |
सीखना एवं संज्ञान का विकास |
| |
विशेष आवश्यकता वाले बच्चे |
| |
2. भाषा-1 (हिंदी) | वर्ण विचार |
|
शब्द विचार |
| |
शब्द रचना |
| |
पद व पद-भेद, वाक्य परिचय, रचना |
| |
बच्चों की भाषायी विकास की प्रक्रिया |
| |
बच्चों में भाषायी क्षमता एवं उनका विकास |
| |
मूल्यांकन |
| |
3. भाषा-2 (अंग्रेजी) | Comprehension | Two unseen prose passages with questions on: comprehension, grammar and verbal ability/Vocabulary |
Pedagogy of Language Development |
| |
4. गणित | गणित की प्रकृति |
|
गणित सीखना सिखाना व आकलन |
| |
विषय-वस्तु |
| |
5. पर्यावरण अध्ययन | स्वयं के पर्यावरण को समझना |
|
पर्यावरण के बारे में बच्चों की समझ |
| |
पर्यावरण अध्ययन क्यों पढ़ाएं? |
| |
पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र |
| |
पर्यावरण अध्ययन व कक्षा-कक्ष की गतिविधियां |
| |
परिवार |
| |
अपने शरीर की देखभाल |
| |
पारिस्थितिक तंत्र |
|
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 के द्वितीय पेपर (कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन-पात्रता) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए, संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। सीजी टीईटी सिलेबस 2026 प्रश्न पत्र में कुल 150 अंक के लिए पांच अनिवार्य विषय शामिल हैं, जिनमें से खंड 4 और 5 में से कोई एक खंड (गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान) चुनना होता है। यह पाठ्यक्रम आपको सीजी टीईटी की तैयारी करने में महत्वपूर्ण सहायता करेगा। नीचे सारणी देखें।
भाग (विषय) | इकाई | विषय-वस्तु / विवरण |
1. बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र | बच्चे का विकास (उच्च प्राथमिक शाला बालक) | विकास की अवधारणा एवं उसका सीखने से संबंध, बच्चों के विकास के सिद्धान्त, वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता के सृजन का समालोचनात्मक परिपक्ष्य, बहु आयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, सीखने वालों के मध्य वैयक्तिक विभिन्नता, भाषायी विभिन्नता, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म, इत्यादि पर आधारित समझने में अन्तर, सीखने हेतु मूल्यांकन व सीखने का मूल्यांकन के मध्य अन्तर, शाला आधारित मूल्यांकन एवं सतत् व समग्र मूल्यांकन, परिपेक्ष्य एवं अभ्यास। |
समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को समझना |
| |
सीखना एवं शिक्षाशास्त्र |
| |
2. भाषा-1 (हिंदी) | वर्ण विचार, शब्द विचार |
|
शब्द रचना/पद व पद-भेद | अर्थ के आधार पर शब्द भेद (पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, शब्द-युग्म), शब्द रचना (उपसर्ग, प्रत्यय, समास और उसके भेद), अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द; शब्द-शक्ति, पद व पद-भेद (संज्ञा, संज्ञा के प्रकार, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, कारक चिह्न)। | |
वाक्य परिचय, विराम चिह्न - प्रमुख प्रकार, रचना, मुहावरे तथा लोकोक्तियां, अपठित गद्यांश, भाषायी कौशलों का अध्यापन |
| |
3. भाषा-2 (अंग्रेजी) | Comprehension (बोधगम्यता) |
|
Pedagogy of Language Development (भाषा विकास का शिक्षा शास्त्र) |
| |
4. गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान | गणित की प्रकृति, शिक्षण-अधिगम व आकलन |
|
घातांक, बीजीय व्यंजक, समीकरण, श्रेढ़ियां |
| |
ब्याज, अनुपात, प्रतिशतता, समय तथा दूरी |
| |
रेखा तथा कोण, समतलीय आकृतियां और क्षेत्रफल तथा आयतन |
| |
| ||
विज्ञान | सजीवों की संरचना व पर्यावरण |
|
बल, गति, ऊर्जा एवं ऊष्मा, प्रकाश, ध्वनि एवं चुम्बक |
| |
विद्युत एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पदार्थ की संरचना व रासायनिक पदार्थ |
| |
सामाजिक विज्ञान | भारतीय समाज, भारतीय सभ्यता व संस्कृति |
|
मौर्य साम्राज्य तथा गुप्त साम्राज्य, भक्ति और सूफी आन्दोलन |
| |
मुगल साम्राज्य और ब्रिटिश शासन |
| |
भारतीय संविधान और व्यवस्थापिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका संरचना |
| |
पृथ्वी के प्रमुख घटक और भारत का अध्ययन |
| |
छत्तीसगढ़ का भूगोल एवं संसाधन और छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं संस्कृति |
| |
शैक्षणिक मुद्दे |
|
सीजी टीईटी परीक्षा 2026 चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण है। हालांकि CG TET एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसका उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों की अध्यापन योग्यता प्रमाणित करना है, न कि सीधे नियुक्ति देना। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है और निर्धारित न्यूनतम पात्रता अंक प्राप्त करने पर उन्हें पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। परिणाम जारी होने के बाद मेरिट या स्कोर के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रियाएं संबंधित स्कूलों व विभागीय नियमों के अनुसार संचालित होती हैं। यह पूरी प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता, ज्ञान और अध्यापन क्षमता का आकलन करने के लिए बनाई गई है।
सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस पढ़ें: CG Vyapam द्वारा जारी किए गए नवीनतम CG TET Syllabus 2026 को ध्यान से पढ़ें और सभी विषयों के टॉपिक्स की लिस्ट बनाएं।
परीक्षा पैटर्न को समझें: दोनों पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) में कुल प्रश्न, अंक, और प्रत्येक सेक्शन को अच्छे से समझे। इससे आपकी तैयारी सही दिशा में चलती है।
अध्ययन योजना (Study Plan) बनाएं: प्रत्येक विषय को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिन/सप्ताह के अनुसार टाइम-टेबल तैयार करें। कठिन विषयों को अधिक समय दें।
NCERT किताबों का अध्ययन करें: कक्षा 1–8 की एनसीईआरटी किताबें CG TET के लिए सबसे उपयोगी हैं, खासकर भाषा, गणित, और सामाजिक विज्ञान के लिए।
Concept-Based Study करें: केवल रटने के बजाय बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) जैसे विषयों के सिद्धांत, Child Psychology और Teaching Methodology को समझकर पढ़ें।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने पेपर और मॉडल पेपर हल करने से प्रश्नों की शैली, कठिनाई स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की बेहतर समझ मिलती है।
Mock Test दें: OMR आधारित मॉक टेस्ट देकर समय प्रबंधन, गति और सटीकता को विकसित करें। इससे लेखन एवं प्रश्न चयन कौशल बेहतर होता है।
भाषा कौशल पर ध्यान दें: भाषा-1 (हिंदी) और भाषा-2 (अंग्रेज़ी) में व्याकरण, शब्दावली, अपठित गद्यांश व कविता का नियमित अभ्यास करें।
Revision को प्राथमिकता दें: नियमित रूप से नोट्स बनाएं और परीक्षा से पहले सभी विषयों का पुनरावलोकन करें। अभ्यास ही आपकी तैयारी को अंतिम रूप देते हैं।