Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 (CG Assistant Cartographer Result 2026)- परिणाम (जारी) फाइनल आंसर की देखें
    • लेख
    • सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 (CG Assistant Cartographer Result 2026)- परिणाम (जारी) फाइनल आंसर की देखें

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 (CG Assistant Cartographer Result 2026)- परिणाम (जारी) फाइनल आंसर की देखें

    Rajan KumarUpdated on 09 Apr 2026, 10:02 AM IST

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 8 अप्रैल को सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही फाइनल आंसर भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के साथ ही आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 19 मार्च को प्रोविजनल सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा आंसर की जारी की गई थी। अभ्यर्थी 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते थे। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद प्राधिकरण द्वारा फाइनल आंसर की और CG Assistant Cartographer Result 2026 घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
    सीजी सहायक मानचित्रकार स्कोर लिस्ट देखेंसीजी सहायक मानचित्रकार फाइनल आंसर की पीडीएफ
    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 की सूचना-1775653609938

    This Story also Contains

    1. सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
    2. सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
    3. सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
    4. सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : स्कोरकार्ड में विवरण
    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 (CG Assistant Cartographer Result 2026)- परिणाम (जारी)  फाइनल आंसर की देखें
    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 8 अप्रैल को सीजी सहायक मानचित्रकार परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इससे पहले, सीजी व्यापम ने परीक्षा आंसर की जारी किया गया था, जिसपर अभ्यर्थियों से उस पर आपत्तियां मांगी गई थी। प्राप्त आपत्तियों की जांच और उनके निवारण के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम (फाइनल) आंसर की प्रकाशित कर दी है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा का परिणाम तैयार कर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

    सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026 के लिए आवेदन 9 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई। सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च 2026 को जारी किया गया था। सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026, डाउनलोड प्रक्रिया संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़े।

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए जानना अत्यंत आवश्यक है। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों की सूची दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा का नाम

    सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026

    परीक्षा संचालक निकाय

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

    सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन

    ऑनलाइन

    सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 रिक्तियों की संख्या

    25 पद

    सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन

    9 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक

    सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    9 मार्च 2026

    मानचित्रकार भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    15 मार्च 2026

    सीजी सहायक मानचित्रकार परीक्षा आंसर की
    19 मार्च 2026
    सीजी सहायक मानचित्रकार परीक्षा आंसर की आपत्ति
    24 मार्च 2026

    मानचित्रकार भर्ती 2026 परिणाम

    8 अप्रैल, 2026

    अन्य भर्ती लेख पढ़ें:-

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए। नीचे सीजी सहायक मानचित्रकार परिणाम डाउनलोड प्रक्रिया देख सकते हैं।

    CG सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 : रिजल्ट डाउनलोड स्टेप्स

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर रिजल्ट/Results सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित परीक्षा (WRAD25) रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा जिसमें रिजल्ट पीडीएफ या लॉगिन पेज दिखाई देगा।

    • यदि लॉगिन मांगा जाए तो पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर CG सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    उपयोगी लिंक

    सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 : स्कोरकार्ड में विवरण

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा जारी किए जाने वाले सीजी सहायक मानचित्रकार रिजल्ट 2026 के साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्कोरकार्ड उम्मीदवार के प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से संबंधित विवरण और प्राप्त अंकों की जानकारी दी जाती है, जिससे उम्मीदवार अपने परिणाम को आसानी से समझ सकते हैं।

    स्कोरकार्ड में उपलब्ध प्रमुख विवरण:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • प्राप्त कुल अंक

    • विषयवार अंक (यदि लागू हो)

    • योग्यता स्थिति (Qualified / Not Qualified)

    • आधिकारिक प्राधिकरण का नाम

    • परिणाम जारी होने की तिथि

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)