Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (BTSC Lab Assistant Recruitment 2026): पात्रता, आवदेन, एडमिट कार्ड
    • लेख
    • बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (BTSC Lab Assistant Recruitment 2026): पात्रता, आवदेन, एडमिट कार्ड

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (BTSC Lab Assistant Recruitment 2026): पात्रता, आवदेन, एडमिट कार्ड

    Kunal solankiUpdated on 10 Apr 2026, 09:02 AM IST

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने प्रयोगशाला सहायक के 1091 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बीटीएससी प्रयोगशाला भर्ती अधिसूचना 2026 (btsc lab assistant recruitment notification 2026) में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, एग्जाम पैटर्न इत्यादि की जानकारी दी गई है। जानकारी के लिए बता दें की बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 ((BTSC Lab Assistant Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से जारी है जो कि 6 मई तक चलेगी। बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: अवलोकन
    2. बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- पात्रता मानदंड
    3. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026- आयु सीमा (btsc lab assistant application age limit 2026)
    4. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन प्रक्रिया 2026
    5. बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: पदों का विवरण
    6. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक एग्जाम पैटर्न 2026 (BTSC Lab Assistant Exam pattern 2026)
    7. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (BTSC Lab Assistant Syllabus 2026)
    8. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 ((BTSC Lab Assistant Admit Card 2026)
    9. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 (BTSC Lab Assistant Answer Key 2026)
    10. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (BTSC Lab Assistant Result 2026)
    11. बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Bihar Lab Assistant Selection process 2026)
    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (BTSC Lab Assistant Recruitment 2026): पात्रता, आवदेन, एडमिट कार्ड
    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026

    बिहार लैब असिस्टेंट के लिए क्या योग्यता है, कैसे आवेदन करें.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://btsc.pariksha.nic.in/

    विज्ञापन संख्या

    02/2026 से 13/2026

    पद का नाम

    बिहार प्रयोगशाला सहायक

    कुल पद

    1091

    आवेदन तिथि

    6 अप्रैल -6 मई 2026

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा


    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- पात्रता मानदंड

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीटीएससी प्रयोगशाला योग्यता 2026 (bihar lab assistant eligibility 2026) में उम्मीदवारों की निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

    • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा

    • मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यून्तम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026- आयु सीमा (btsc lab assistant application age limit 2026)

    आयोग द्वारा बिहार लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित की गई है।

    वर्ग

    आयु- सीमा

    सामान्य

    18- 37 वर्ष

    महिला

    18-40 वर्ष

    एससी, एसटी

    18-42 वर्ष

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन प्रक्रिया 2026

    आयोग द्वारा बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवदेन (btsc lab assistant application) करने की तिथि 6 अप्रैल से 6 मई तय की गई है। उम्मीदवार निर्धािरत समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। बीटीएससी प्रयोगशाला भर्ती 2026 आवेदन (BTSC Laboratory application form 2026) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के मुख्यत: दो भागों में पूरी होती है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी उसके बाद आवेदन पत्र भर कर जमा करना होगा।

    बीटीएससी प्रयोगशाला भर्ती 2026 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाएं।

    • अब अप्लाई ऑनलाइन पर जाकर All Advertisement पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रिन पर प्रयोगशाला सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिंक दिए होंगें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।

    1775725432624


    • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

    • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब आवदेन प्रक्रिया के भाग-2 के अंतर्गत आवेदन पत्र भरें।

    • अंत में सबमिट करें और बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: पदों का विवरण

    Bihar prayogshala sahayak bharti 2026 में विभिन्न विभागों में प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के विवरणों की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: पदों का विवरण

    क्र. सं.

    विज्ञापन सं.

    पदनाम

    कुल पदों की संख्या

    1

    02/2026

    प्रयोगशाला सहायक (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग / मैकेनिक डीजल)

    4

    2

    03/2026

    प्रयोगशाला सहायक (टेक्सटाइल्स इंजीनियरिंग)

    20

    3

    04/2026

    प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

    166

    4

    05/2026

    प्रयोगशाला सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)

    146

    5

    06/2026

    प्रयोगशाला सहायक (केमिकल इंजीनियरिंग)

    2

    6

    07/2026

    प्रयोगशाला सहायक (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)

    2

    7

    08/2026

    प्रयोगशाला सहायक (सिरेमिक्स इंजीनियरिंग)

    2

    8

    09/2026

    प्रयोगशाला सहायक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)

    252

    9

    10/2026

    प्रयोगशाला सहायक (सिविल इंजीनियरिंग / स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग)

    166

    10

    11/2026

    प्रयोगशाला सहायक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)

    166

    11

    12/2026

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)

    164

    12

    13/2026

    प्रयोगशाला सहायक (एग्रीकल्चर एंड इंजीनियरिंग)

    1


    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक एग्जाम पैटर्न 2026 (BTSC Lab Assistant Exam pattern 2026)

    परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar lab assistant exam pattern 2026) की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इससे उनकी तैयारी को और मजबूती मिलेगी। बिहाल लैब असिस्टेंट एग्जाम पैटर्न में कुल 100 प्रश्न आएंगे। ये वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और ये सीबीटी आधारित लिखित परीक्षा होगी।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (BTSC Lab Assistant Syllabus 2026)

    बीटीएससी द्वारा प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 (Bihar Lab Assistant Syllabus 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। सिलेबस में ट्रेड आधारित विषय शामिल होते हैं। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक सिलेबस (BTSC Prayogshala sahayak bharti 2026) की जांच कर सकते हैं।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 ((BTSC Lab Assistant Admit Card 2026)

    किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज होता है। बिहार लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Lab Assistant Admit Card 2026 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण द्वारा दर्ज करके बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 (BTSC Lab Assistant Answer Key 2026)

    प्राधिकरण द्वारा बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 (Bihar Lab Assistant Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक से बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की सामान्यत: दो चरणों में जारी की जाती है। प्राथमिक और फाइनल आंसर की।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (BTSC Lab Assistant Result 2026)

    सामान्यत: फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (BTSC Lab Assistant Result 2026) जारी किया जाता है। उम्मीदवार लॉगइन विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट भी देख सकते हैं। प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में जारी किया जाता है। बिहार प्रयोगशाला सहायक परिणाम पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं।

    • उम्मीदवार का नाम

    • प्राप्त अंक

    • कटऑफ अंक

    • परीक्षा का नाम

    • रोन नंबर

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Bihar Lab Assistant Selection process 2026)

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती में आयोग उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
    A:

    बीयीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का ट्रेड से संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

    Q: बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
    A:

    बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

    Q: प्रयोगशाला सहायक के लिए क्या केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है?
    A:

    हां, प्राधिकरण द्वारा केवल ऑनलाइन मोड में किए गए आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)