Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (BTSC Lab Assistant Application form): लिंक @btsc.bihar.gov.in
    • लेख
    • बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (BTSC Lab Assistant Application form): लिंक @btsc.bihar.gov.in

    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (BTSC Lab Assistant Application form): लिंक @btsc.bihar.gov.in

    Kunal solankiUpdated on 13 May 2026, 10:33 AM IST

    बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन 2026 (BTSC Lab Assistant Application in Hindi) - बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा प्रयोगशाला सहायक के पदों परी जारी आवेदन प्रक्रिया 6 मई को समाप्त हो गई। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा बिहार प्रयोगशाला सहायक के रिक्त 1091 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से जारी थी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.pariksha.nic.in या btsc.bihar.gov.in पर जाकर बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (BTSC Lab Assistant Application form 2026 in Hindi) भर कर सकते थे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी बिहार प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। प्राधिकरण द्वारा बिहार लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन डायरेक्ट लिंक
    बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन 2026 कुछ इस तरह दिखेगा-
    1776835691804

    This Story also Contains

    1. बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026: अवलोकन
    2. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- पदों का विवरण
    3. बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026
    4. बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड
    5. बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन 2026- ध्यान रखने योग्य बातें
    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (BTSC Lab Assistant Application form): लिंक @btsc.bihar.gov.in
    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026

    bihar lab assistant application form कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी की जानकारी आगे लेख में विस्तार से दी गई है। उम्मदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026: अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://btsc.pariksha.nic.in/

    विज्ञापन संख्या

    02/2026 से 13/2026

    पद का नाम

    बिहार प्रयोगशाला सहायक

    कुल पद

    1091

    आवेदन तिथि

    6 अप्रैल -6 मई 2026

    बिहार प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    उपयोगी लिंक- बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- पदों का विवरण

    1775644821607

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026

    आयोग द्वारा बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवदेन (btsc lab assistant application 2026 in Hindi) करने की तिथि 6 अप्रैल से 6 मई तय की गई है। उम्मीदवार निर्धािरत समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। बीटीएससी प्रयोगशाला भर्ती 2026 आवेदन (BTSC Laboratory application form 2026 in hindi) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के मुख्यत: दो भागों में पूरी होती है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी उसके बाद आवेदन पत्र भर कर जमा करना होगा।

    बीटीएससी प्रयोगशाला भर्ती 2026 आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.pariksha.nic.in/ पर जाएं।
    • अब अप्लाई ऑनलाइन पर जाकर All Advertisement पर क्लिक करें।
    • अब स्क्रिन पर प्रयोगशाला सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिंक दिए होंगें।
    • अब परीक्षा के नाम के आगे अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।


    1775644821660

    • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
    • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    • अब आवदेन प्रक्रिया के भाग-2 के अंतर्गत आवेदन पत्र भरें।
    • अंत में सबमिट करें और बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लें।

    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड

    बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीटीएससी प्रयोगशाला योग्यता 2026 (bihar lab assistant eligibility 2026) में उम्मीदवारों की निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

    • संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा

    • मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यून्तम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

    बीटीएससी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026- आयु सीमा (btsc lab assistant application age limit 2026)

    आयोग द्वारा बिहार लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित की गई है।

    वर्ग

    आयु- सीमा

    सामान्य

    18- 37 वर्ष

    महिला

    18-40 वर्ष

    एससी, एसटी

    18-42 वर्ष

    बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन 2026- ध्यान रखने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को bihar prayogshala sahayak bharti 2026 के लिए आवेदन पत्र भरते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • लैब असिस्टेंट आवेदन पत्र भरते समय सभी दस्तावेज अपने साथ रखें।
    • आवदेन पत्र में हाल ही खींची गई फोटो को ही अपलोड करें।
    • आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सटीक और सही भरें।
    • कोई भी जानकारी गलत पाए जाने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र ऑफलाइन भर सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिहार प्रयोगशाला सहायक एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।

    Q: बिहार प्रयोगशाना सहायक के पद पर कितनी वैकेंसी है?
    A:

    बिहार प्रयोगशाला सहायक के पद पर कुल 1091 वैकेंसी हैं।

    Q: बिहार प्रयोगशाला सहायक आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
    A:

    बिहार लैब असिस्टेंट आवेदन करने की अंतिम तारीख आधिकारिक नोटिस के अनुसार 6 मई, 2026 है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)